इस नवरत्न कंपनी को मिला ₹198 करोड़ का टेंडर, ₹25 हजार करोड़ का है ऑर्डर बुक, शेयर में लौटेगी रफ्तार?
नवरत्न रेलवे पीएसयू IRCON International को त्रिपुरा स्मार्ट ग्रिड परियोजना में 198.41 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी वाला नया ऑर्डर मिला है. यह कॉन्ट्रैक्ट 763.10 करोड़ रुपये के JV के तहत हासिल हुआ है. कंपनी के पास पहले से करीब 25 हजार करोड़ रुपये की ऑर्डर बुक है, जिससे इसके भविष्य के कारोबार और कमाई को मजबूती मिलने की उम्मीद है.

PSU Railway Stock : रेलवे पीएसयू कंपनी IRCON International को त्रिपुरा में स्मार्ट ग्रिड प्रोजेक्ट का नया ऑर्डर मिला है. कंपनी ने ज्वाइंट वेंचर (JV) के जरिए 763.10 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट हासिल किया है, जिसमें IRCON की हिस्सेदारी करीब 198.41 करोड़ रुपये की है. यह ऑर्डर ऐसे समय आया है जब कंपनी के पास पहले से ही लगभग 24,984 करोड़ रुपये यानी लगभग 25000 करोड़ रुपये की मजबूत ऑर्डर बुक मौजूद है, जिससे आने वाले वर्षों में कंपनी के कारोबार में तेजी दर्ज की जा सकती है.
त्रिपुरा स्मार्ट ग्रिड प्रोजेक्ट में मिली बड़ी जिम्मेदारी
IRCON International ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे त्रिपुरा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी कॉर्पोरेशन लिमिटेड (TSECL) से अगरतला स्मार्ट ग्रिड प्रोजेक्ट का कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह प्रोजेक्ट अगरतला में स्मार्ट पावर डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम विकसित करने के लिए दिया गया है.
198 करोड़ रुपये होगी IRCON की हिस्सेदारी
यह प्रोजेक्ट IRCON International और बद्री राय एंड कंपनी (BRC) के ज्वाइंट वेंचर को मिला है. JV में BRC की हिस्सेदारी 74 फीसदी और IRCON की 26 फीसदी है. कुल 763.10 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट में IRCON का हिस्सा लगभग 198.41 करोड़ रुपये का होगा, जबकि शेष राशि BRC के हिस्से में जाएगी.
यह भी पढ़ें: AI खबर से दौड़ा ₹30 से कम का यह शेयर, 2 दिन में 32% तक रिटर्न, SpaceX के साथ जुगलबंदी की तैयारी में कंपनी
आधुनिक स्मार्ट ग्रिड तकनीकों पर रहेगा फोकस
प्रोजेक्ट के तहत हाई टेंशन (HT) और लो टेंशन (LT) अंडरग्राउंड केबल नेटवर्क तैयार किया जाएगा. इसके अलावा SCADA, ADMS, OMS, GIS मैपिंग, ऑप्टिकल फाइबर कम्युनिकेशन सिस्टम, स्मार्ट कंट्रोल सेंटर और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क ऑटोमेशन जैसी आधुनिक तकनीकों को भी लागू किया जाएगा. कंपनी को प्रोजेक्ट के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी भी दी गई है.
मजबूत ऑर्डर बुक से निवेशकों की नजर
IRCON ने बताया कि यह परियोजना अगले 24 महीनों में पूरी की जाएगी. कंपनी के पास 31 मार्च 2025 तक करीब 24,984 करोड़ रुपये की ऑर्डर बुक थी. लगातार नए ऑर्डर मिलने से कंपनी की भविष्य की आय को मजबूती मिल सकती है. हालांकि, मंगलवार को कमजोर बाजार के बीच IRCON का शेयर करीब 1.93 फीसदी गिरकर 136.45 रुपये पर कारोबार करता दिखा.
शेयर की चाल
- CMP – ₹136.45
- 3 महीने में – 15 फीसदी की तेजी
- 6 महीने में – 20 फीसदी की गिरावट
- 3 साल में – 64 फीसदी का उछाल
- 5 साल में – 182 फीसदी भागा शेयर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.