Ircon International Q3 Results: नेट प्रॉफिट में 16% की बढ़ोतरी, निवेशकों को मिलेगा इतने रुपये का अंतरिम डिविडेंड
Ircon International Q3 Results: . कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार (YoY) 16 फीसदी बढ़कर 99.85 करोड़ रुपये हो गया. फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए अंतरिम डिविडेंड के पेमेंट की रिकॉर्ड डेट मंगलवार, 17 फरवरी होगी.
Ircon International Q3 Results: इरकॉन इंटरनेशनल ने बुधवार 11 फरवरी को वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए. कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार (YoY) 16 फीसदी बढ़कर 99.85 करोड़ रुपये हो गया. जबकि कंसोलिडेटेड फाइनेंशियल स्टेटमेंट के अनुसार, कंपनी ने 1.20 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड की घोषणा भी की है.
एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, नवरत्न PSU फर्म ने तीसरी तिमाही में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 16 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की, जो एक साल पहले इसी अवधि में 86.10 करोड़ रुपये की तुलना में 99.85 करोड़ रुपये हो गया.
अंतरिम डिविडेंड का ऐलान
बुधवार 11 फरवरी 2026 को जारी कंसोलिडेटेड फाइनेंशियल स्टेटमेंट के अनुसार, कंपनी ने 1.20 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड की भी घोषणा की.
कंपनी ने बुधवार को स्टॉक एक्सचेंज को बताया, ‘फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए 2 रुपये की फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर (पेड-अप इक्विटी शेयर कैपिटल का 60%) पर 1.20 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है.’
इरकॉन इंटरनेशनल डिविडेंड 2026 रिकॉर्ड डेट
फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए अंतरिम डिविडेंड के पेमेंट की रिकॉर्ड डेट मंगलवार, 17 फरवरी होगी. इरकॉन ने फाइलिंग में कहा, ‘फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए अंतरिम डिविडेंड के पेमेंट के लिए रिकॉर्ड डेट मंगलवार, 17 फरवरी 2026 होगी. अंतरिम डिविडेंड का पेमेंट बुधवार 25 फरवरी 2026 से किया जाएगा.’
हर एलिजिबल शेयरहोल्डर को कंपनी में अपने हर शेयर के लिए 1.20 रुपये का डिविडेंड पेमेंट मिलेगा, जो कंपनी की तय रिकॉर्ड डेट से 24 घंटे पहले तक होगा.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
अगर 100 डॉलर के ऊपर बनी रही कच्चे तेल की कीमत, तो 6% से आगे निकल जाएगी महंगाई; फिर RBI बढ़ा सकता है ब्याज दर
क्या ‘सोने की खान’ साबित होगा होर्मुज स्ट्रेट? ट्रंप बोले- हम इसे आसानी से खोलकर हासिल कर सकते हैं तेल
PNB में 1100 से ज्यादा अफसरों के ताबड़तोड़ ट्रांसफर, यूनियन ने उठाए सवाल, कहा- बैंक को होगा भारी नुकसान
