IRFC और RailTel के डिविडेंड का रिकॉर्ड डेट पास, निवेशकों के पास शेयर खरीदने का आज आखिरी मौका

रेलवे सेक्टर की PSU कंपनियां IRFC और RailTel ने अपने निवेशकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का ऐलान किया है. दोनों कंपनियों ने इसके लिए 13 मार्च को रिकॉर्ड डेट तय की है. शेयर बाजार में T+1 सेटलमेंट सिस्टम लागू होने के कारण निवेशकों के पास आज इन शेयरों को खरीदने का आखिरी मौका है.

RFC और RailTel ने अपने निवेशकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का ऐलान किया है. Image Credit: Canva

Dividend: रेलवे सेक्टर की दो प्रमुख PSU कंपनियां IRFC और RailTel ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का ऐलान किया है. दोनों कंपनियों ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 13 मार्च तय की है. ऐसे में निवेशकों के लिए इन शेयरों को खरीदने का आज आखिरी मौका है. भारतीय शेयर बाजार में T+1 सेटलमेंट सिस्टम लागू है. इसलिए जो निवेशक रिकॉर्ड डेट से पहले शेयर खरीदेंगे वही डिविडेंड के पात्र होंगे. अगर निवेशक कल शेयर खरीदते हैं तो उन्हें इस डिविडेंड का लाभ नहीं मिलेगा.

IRFC ने घोषित किया इंटरिम डिविडेंड

IRFC के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए दूसरा इंटरिम डिविडेंड घोषित किया है. कंपनी अपने शेयरधारकों को 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 1.05 रुपये का डिविडेंड देगी. कंपनी ने इसके लिए 13 मार्च को रिकॉर्ड डेट तय की है. कंपनी ने कहा है कि जिन निवेशकों के नाम रिकॉर्ड डेट तक रजिस्टर में होंगे उन्हें ही डिविडेंड मिलेगा. यह डिविडेंड घोषणा के 30 दिन के भीतर निवेशकों के खाते में भेज दिया जाएगा.

RailTel ने भी किया डिविडेंड का ऐलान

रेलवे PSU कंपनी RailTel ने भी अपने निवेशकों के लिए दूसरा इंटरिम डिविडेंड घोषित किया है. कंपनी अपने शेयरधारकों को प्रत्येक शेयर पर 1 रुपये का डिविडेंड देगी. इसके लिए भी रिकॉर्ड डेट 13 मार्च तय की गई है. कंपनी ने बताया कि डिविडेंड का भुगतान 24 मार्च को किया जाएगा. पिछले 12 महीनों में RailTel ने कुल 2.85 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया है.

ये भी पढ़ें- इन 25000 के भरोसे आपकी LPG, सरकार को बॉटलिंग प्लांट की टेंशन, जानें डेली कितनी करते हैं गैस रीफिलिंग

शेयर कीमतों का हाल

रिकॉर्ड डेट से पहले RailTel का शेयर करीब 2 फीसदी की तेजी के साथ लगभग 289.75 रुपये पर कारोबार करता दिखा. हालांकि लंबे समय में इसके प्रदर्शन में उतार चढ़ाव देखा गया है. वहीं IRFC का शेयर भी करीब 1 फीसदी की बढ़त के साथ 100 रुपये के आसपास कारोबार करता नजर आया. पिछले कुछ समय में दोनों शेयरों में गिरावट देखी गई है.

Latest Stories

AIF स्कीम्स शुरू करने के प्रोसेस में आएगी तेजी, सेबी ने पेश किया नया फ्रेमवर्क; जानें- क्या होगा फायदा

रेवेन्यू दोगुना, प्रॉफिट में उछाल… फिर भी निवेशक क्यों बेच रहे हैं Waaree Energies? एक दिन में 11% टूटा; ये है असली वजह

₹15 से कम के इस फार्मा स्टॉक पर FII और DII फिदा, 300% कैपेसिटी एक्सपेंशन का बनाया प्लान; निवेशक रखें नजर

भारत का शिपबिल्डिंग सेक्टर पकड़ेगा रफ्तार! इन 4 कंपनियों में दिख रहा दम; मजबूत है ऑर्डर बुक

Closing Bell: निफ्टी 24000 के नीचे, सेंसेक्स 583 अंक गिरकर बंद, निवेशकों के 5 लाख करोड़ खाक; इन शेयरों ने बिगाड़ा माहौल

FMCG दिग्गज ने ₹22 के डिविडेंड का किया ऐलान, प्रॉफिट 21 फीसदी उछला; देखें अर्निग्स रिपोर्ट