4 दिन बाद IT शेयरों में लौटी रौनक, निफ्टी आईटी 3% से ज्यादा उछला; Infosys, HCLTech और TCS बने हीरो
सुबह 9:20 बजे तक निफ्टी आईटी इंडेक्स 3.10 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था. इस तेजी की अगुवाई बड़ी आईटी कंपनियों ने की. Infosys का शेयर 4 प्रतिशत, HCLTech 3.4 प्रतिशत, TCS 2.6 प्रतिशत और Tech Mahindra 2.3 प्रतिशत तक चढ़ गया. Wipro में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली, जिससे निफ्टी के टॉप-10 गेनर्स में पांच आईटी कंपनियां शामिल रहीं.

IT Stocks Rally : चार कारोबारी सत्रों की लगातार गिरावट के बाद बुधवार को आईटी शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली. निवेशकों की मजबूत खरीदारी से निफ्टी आईटी इंडेक्स 3 प्रतिशत से ज्यादा उछल गया और एनएसई का सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला सेक्टोरल इंडेक्स बन गया. वहीं, निफ्टी 50 भी करीब 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा. इस तेजी में आईटी शेयर 4 फीसदी तक चढ़ गए. इससे पहले इस सेक्टर में बिकवाली से कोहराम मचा हुआ था. आज की तेजी ने निवेशकों को थोड़ी राहत दी है.
किन शेयरों कितनी तेजी
- सुबह 9:20 बजे तक निफ्टी आईटी इंडेक्स 3.10 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था. इस तेजी की अगुवाई बड़ी आईटी कंपनियों ने की. Infosys का शेयर 4 प्रतिशत, HCLTech 3.4 प्रतिशत, TCS 2.6 प्रतिशत और Tech Mahindra 2.3 प्रतिशत तक चढ़ गया. Wipro में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली, जिससे निफ्टी के टॉप-10 गेनर्स में पांच आईटी कंपनियां शामिल रहीं.
- मिडकैप आईटी शेयरों में भी शानदार तेजी रही. Coforge करीब 3.8 प्रतिशत उछला, जबकि Mphasis, Tata Technologies, Tata Elxsi और Persistent Systems में 2.7 से 3 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई. बीएसई मिडकैप इंडेक्स के टॉप गेनर्स में भी कई आईटी कंपनियां शामिल रहीं.
गिरावट के बाद रिकवरी
बाजार जानकारों के मुताबिक, हालिया गिरावट के बाद निवेशकों ने कम कीमतों पर खरीदारी का मौका देखा, जिससे आईटी शेयरों में रिकवरी आई. पिछले कुछ दिनों से सेक्टर पर वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, आईटी खर्च में सुस्ती और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के पारंपरिक आईटी सर्विस बिजनेस पर संभावित असर जैसी चिंताओं का दबाव बना हुआ था. हालांकि, ताजा खरीदारी ने फिलहाल सेक्टर में निवेशकों का भरोसा मजबूत किया है.
इसे भी पढ़ें- डीमर्जर बना वरदान! 16 दिन में 94% चढ़ा स्टॉक, एक्सचेंज के सवाल पर कंपनी ने दी सफाई, जानें पूरा मामला?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.