IT शेयरों में रिकवरी शुरू! Infosys-TCS समेत दिग्गज शेयरों में 4% तक उछाल; जानिए गिरता रुपया कैसे बना वरदान?

बाजार में आईटी शेयरों में खरीदारी के चलते Infosys, TCS, Wipro, HCL Technologies और Tech Mahindra जैसे दिग्गज शेयरों में अच्छी तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान 4 प्रतिशत तक उछले और निफ्टी 50 के टॉप गेनर्स में शामिल रहे.

IT Stocks Rally Image Credit: @AI/Money9live

आईटी सेक्टर के शेयरों में लगातार रिकवरी देखने को मिल रही है. मंगलवार को निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 3.87 प्रतिशत चढ़कर कामकाज कर रहा था, जबकि पिछले 3 कारोबारी सत्रों में दमदार रिकवरी दर्ज की गई. इससे पहले पिछले हफ्ते इंडेक्स में करीब 5.7 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली थी. अब सवाल ये है कि पिछले एक महीने पहले जो सेक्टर इतना दबाव में था, उसमें अचानक से इतनी तेजी कैसे आ गई?

सोर्स-TradingView

किन शेयरों में दिखी सबसे ज्यादा तेजी?

  • बाजार में आईटी शेयरों में खरीदारी के चलते Infosys, TCS, Wipro, HCL Technologies और Tech Mahindra जैसे दिग्गज शेयरों में अच्छी तेजी दर्ज की गई.
  • कारोबार के दौरान 4 प्रतिशत तक उछले और निफ्टी 50 के टॉप गेनर्स में शामिल रहे.
  • मिडकैप आईटी शेयरों में भी जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली. Coforge, Persistent Systems और Mphasis के शेयर 2.8 प्रतिशत से 4.9 प्रतिशत तक चढ़ गए. इसके अलावा OFSS और LTM यानी LTIMindtree में भी तेजी रही.

आखिर क्यों आई IT शेयरों में तेजी?

आईटी शेयरों में तेजी की सबसे बड़ी वजह डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी मानी जा रही है. रुपया गिरकर डॉलर के मुकाबले 96.3325 के रिकॉर्ड निचले स्तर तक पहुंच गया. चूंकि भारतीय आईटी कंपनियों की कमाई का बड़ा हिस्सा डॉलर में आता है, इसलिए कमजोर रुपया इनके लिए फायदेमंद माना जाता है. भारत का करीब 315 अरब डॉलर का आईटी सेक्टर अपनी लगभग 57 प्रतिशत कमाई अमेरिकी बाजार से करता है.

जानकारों का मानना है कि डॉलर मजबूत होने और रुपये के कमजोर रहने से आईटी कंपनियों की मार्जिन और कमाई में सुधार देखने को मिल सकता है. इसी उम्मीद में निवेशकों ने आईटी शेयरों में दोबारा खरीदारी शुरू की.

रुपया नए रिकॉर्ड लो पर

मंगलवार को रुपया रिकॉर्ड लो पर आ गया. मंगलवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 96.37 पर खुला, जबकि सोमवार को यह 96.35 पर बंद हुआ था.

पिछले कुछ महीनों से दबाव में थे IT शेयर

आईटी सेक्टर के शेयर फरवरी से लगातार दबाव में थे. इसकी बड़ी वजह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI को लेकर बढ़ती चिंता और अमेरिकी बाजार में discretionary spending की धीमी रिकवरी रही. पिछले हफ्ते OpenAI के नए AI डेवलपमेंट्स को लेकर भी निवेशकों में डर बढ़ा था कि इससे भारतीय आईटी कंपनियों के बिजनेस और मार्केट शेयर पर असर पड़ सकता है. इसी वजह से निफ्टी आईटी इंडेक्स अपने 3 फरवरी के 40,301.4 के रिकॉर्ड हाई से करीब 12,000 अंक टूट चुका था.

इसे भी पढ़ें- Q4 नतीजों के बाद इस शेयर में मचा हाहाकार! 15 फीसदी तक टूटे स्टॉक, जानें क्यों आई बड़ी बिकवाली?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.