बाजार में तेजी, सेंसेक्स 300 अंकों से ज्यादा चढ़ा, IT शेयरों में बंपर रैली; रुपया नए रिकॉर्ड लो पर पहुंचा
सेक्टोरल इंडेक्स में आईटी शेयर सबसे बड़े गेनर रहे. निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 3 फीसदी उछल गया. इसके अलावा ब्रॉडर मार्केट में भी खरीदारी का माहौल नजर आया. इसके अलावा, रुपये की शुरुआत आज हल्की कमजोरी के साथ हुई और यह नए रिकॉर्ड लो पर आ गया. मंगलवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 96.37 पर खुला, जबकि सोमवार को यह 96.35 पर बंद हुआ था.
Stock Market Opening Bell : मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई. आईटी शेयरों में जोरदार खरीदारी और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से बाजार को सपोर्ट मिला. अमेरिका-ईरान वार्ता दोबारा शुरू होने की उम्मीदों के बीच ग्लोबल संकेत बेहतर रहे, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी दिखा. सुबह 9:18 बजे सेंसेक्स 330.23 अंक यानी 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 75,645.27 पर कारोबार करता दिखा. वहीं निफ्टी 80.95 अंक यानी 0.34 फीसदी चढ़कर 23,730.90 के स्तर पर पहुंच गया. NSE पर 1,477 शेयरों में तेजी जबकि 744 शेयरों में गिरावट देखने को मिली.
सेक्टोरल इंडेक्स में आईटी शेयर सबसे बड़े गेनर रहे. निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 3 फीसदी उछल गया. इसके अलावा ब्रॉडर मार्केट में भी खरीदारी का माहौल नजर आया.
कौन से आईटी स्टॉक्स कितने चढ़े?

रुपया नए रिकॉर्ड लो पर
रुपये की शुरुआत आज हल्की कमजोरी के साथ हुई और यह नए रिकॉर्ड लो पर आ गया. मंगलवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 96.37 पर खुला, जबकि सोमवार को यह 96.35 पर बंद हुआ था.
क्रूड में नरमी
मंगलवार को क्रूड के भाव में कुछ राहत देखने को मिली और Brent Crude करीब 2.5 प्रतिशत गिरकर 109 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ट्रेड करता दिखा.
VIX भी 4 फीसदी से ज्यादा टूटा
बाजार में उतार-चढ़ाव का संकेत देने वाला इंडिया VIX भी 4 फीसदी से ज्यादा टूटकर 18.82 पर आ गया. सोमवार को इसमें तेज उछाल देखने को मिला था, लेकिन अब निवेशकों की चिंता कुछ कम होती नजर आ रही है.
सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

एशियाई बाजारों में बिकवाली ( 9:02 AM तक )
- गिफ्ट निफ्टी 35 अंकों की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था.
- जापान के निक्केई में 44 अंकों की गिरावट देखने को मिली.
- हैंग सेंग में करीब 85 अंकों की तेजी देखने को मिली.
- सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 0.58 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली.
- ताइवान के बाजार में 420 अंकों की कमजोरी रही.
- कोरियाई बाजार कोस्पी में 2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली.
सोमवार को कैसा रहा था बाजार?
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर सोमवार, 18 मई को घरेलू शेयर बाजार पर भी देखने को मिला. कारोबारी सत्र की शुरुआत में सेंसेक्स 1,000 अंक से ज्यादा टूटकर 74,180 तक पहुंच गया था. हालांकि बाद में बाजार में रिकवरी आई और अंत में सेंसेक्स 77 अंक यानी 0.10 फीसदी की बढ़त के साथ 75,315 पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी लगभग फ्लैट रहते हुए 23,650 के आसपास बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में आईटी शेयरों में अच्छी मजबूती देखने को मिली.
इसे भी पढ़ें- Q4 नतीजों के बाद इस शेयर में मचा हाहाकार! 15 फीसदी तक टूटे स्टॉक, जानें क्यों आई बड़ी बिकवाली?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Opening Bell: सेंसेक्स फ्लैट, निफ्टी 24200 के नीचे; निफ्टी IT में 1% की बढ़त
Stock to Watch Today: ONGC, BPCL और RailTel जैसे शेयरों पर रहेगी नजर, दिख सकती है जोरदार हलचल
क्रूड ऑयल $90 के पार पहुंचते ही एनर्जी स्टॉक्स में जबरदस्त तेजी, निवेशकों की बल्ले-बल्ले; S&P Energy इंडेक्स रिकॉर्ड हाई पर
