19 मई को JSW Energy, Eicher Motors, Vodafone Idea समेत इन शेयरों पर रखें नजर, इंट्राडे में दिखेगी हलचल!
19 मई के कारोबार में TCS, Eicher Motors, Vodafone Idea, JSW Energy, IRCTC, GNFC और DOMS Industries जैसे शेयर फोकस में रहेंगे. मजबूत तिमाही नतीजे, बड़ी ब्लॉक डील, नए ऑर्डर, निवेश योजनाएं और नेटवर्क विस्तार से जुड़े अपडेट इन कंपनियों में हलचल बढ़ा सकते हैं. बाजार में इन स्टॉक्स पर निवेशकों की खास नजर रहने की संभावना है.
बीते कारोबारी दिन बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. शुरुआती कारोबार में बिकवाली हावी रही, लेकिन दिन के अंत में घरेलू शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ. 19 मई के कारोबार में कई कंपनियां अपने तिमाही नतीजों, बड़े निवेश, ब्लॉक डील और नए ऑर्डर की वजह से निवेशकों के रडार पर रहेंगी. ऐसे में इन शेयरों में अच्छी हलचल देखने को मिल सकती है.
TCS
TCS ने नए अप्रेजल साइकिल के तहत कर्मचारियों के लिए औसतन 5 फीसदी सैलरी हाइक लागू किया है. हालांकि कुछ कर्मचारियों ने वैरिएबल पे में कटौती और कॉम्पेन्सेशन स्ट्रक्चर में बदलाव की शिकायत भी की है. यह फैसला ऐसे समय पर आया है, जब आईटी सेक्टर पर कॉस्ट कंट्रोल और कमजोर डिमांड का दबाव बना हुआ है.
Eicher Motors
Eicher Motors आंध्र प्रदेश में करीब 216 एकड़ जमीन लगभग 2,500 करोड़ रुपये में खरीदने की तैयारी कर रही है. इसे कंपनी की लॉन्ग टर्म विस्तार रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने और इलेक्ट्रिक व्हीकल कारोबार मजबूत करने की संभावना शामिल है.
GE Vernova T&D India
कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 89 फीसदी बढ़कर 351.7 करोड़ रुपये पहुंच गया. वहीं रेवेन्यू 42 फीसदी बढ़कर 1,637 करोड़ रुपये रहा. एबिट्डा 76.5 फीसदी बढ़कर 445 करोड़ रुपये पहुंचा और मार्जिन 21.9 फीसदी से बढ़कर 27.2 फीसदी हो गया. मजबूत ग्रोथ और बेहतर मार्जिन ने कंपनी के प्रदर्शन को मजबूती दी है.
Vodafone Idea
Vodafone Idea अपने नेटवर्क विस्तार के लिए 35,000 करोड़ रुपये के डेट फंडिंग पैकेज पर SBI की अगुवाई वाले बैंक कंसोर्टियम से बातचीत कर रही है. कंपनी अगले तीन वर्षों में 45,000 करोड़ रुपये का कैपेक्स करने की योजना बना रही है, जिसका उपयोग 4G और 5G नेटवर्क विस्तार में किया जाएगा. इसके अलावा कंपनी अगले 18 महीनों में 60,000 से 70,000 नए 4G साइट जोड़ने की तैयारी में है.
Liberty General Insurance
अमेरिका की Liberty Mutual Insurance ने Liberty General Insurance में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 74 फीसदी कर ली है. कंपनी का कहना है कि भारत उसके लिए एशिया-पैसिफिक क्षेत्र का बड़ा ग्रोथ मार्केट है. हाल ही में इंश्योरेंस सेक्टर में 100 फीसदी एफडीआई की मंजूरी के बाद विदेशी कंपनियों की दिलचस्पी बढ़ी है.
JSW Energy
JSW Energy में सोमवार को 2.5 करोड़ शेयरों की बड़ी ब्लॉक डील हुई. यह सौदा 1,260 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुआ. इसमें SBI Mutual Fund ने 1 करोड़ और GQG Partners ने 1.5 करोड़ शेयर खरीदे.
DOMS Industries
DOMS Industries का मार्च तिमाही में नेट प्रॉफिट 17.2 फीसदी बढ़कर 56.7 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि रेवेन्यू 18.7 फीसदी बढ़कर 604 करोड़ रुपये रहा. एबिट्डा बढ़कर 101 करोड़ रुपये रहा, हालांकि मार्जिन 17.4 फीसदी से घटकर 16.7 फीसदी रह गया. कंपनी ने 3.5 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड की भी सिफारिश की है.
Monte Carlo Fashions
Monte Carlo Fashions मार्च तिमाही में घाटे से निकलकर मुनाफे में लौट आई है. कंपनी का नेट प्रॉफिट 5 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में 10.3 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था. कंपनी की आमदनी बढ़कर 280 करोड़ रुपये और एबिट्डा 25.8 करोड़ रुपये पहुंच गया.
IRCTC
IRCTC ने पहली बार भारत से नेपाल जाने वाली भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन लॉन्च की है. ‘पशुपतिनाथ नेपाल दर्शन यात्रा’ 12 जून से इंदौर से शुरू होगी. यह 9 रात और 10 दिन का टूर होगा. यात्री इस यात्रा में पशुपतिनाथ मंदिर, पोखरा, मनकामना मंदिर और चितवन नेशनल पार्क जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों के दर्शन कर सकेंगे. पैकेज की कीमत 61,340 रुपये से शुरू होकर 99,980 रुपये तक जाएगी.
Astral Ltd
Astral Ltd ने मार्च तिमाही में आमदनी और मुनाफे में सालाना बढ़त दर्ज की, लेकिन कंपनी के नतीजे बाजार के अनुमान से कमजोर रहे. कंपनी का नेट प्रॉफिट 19.7 फीसदी बढ़कर 213 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 2,089 करोड़ रुपये रहा. वहीं एबिट्डा 383 करोड़ रुपये रहा, जो अनुमान से कम था.
Vascon Engineering
Vascon Engineering को Reliance Industries से 131.85 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है. हालांकि, सोमवार को कंपनी का शेयर 3.4 फीसदी गिरकर 33 रुपये पर बंद हुआ.
GNFC
GNFC ने मार्च तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए हैं. कंपनी का नेट प्रॉफिट बढ़कर 392 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 210 करोड़ रुपये था. कंपनी की आमदनी बढ़कर 2,208 करोड़ रुपये रही. बेहतर नतीजों के साथ कंपनी ने 21 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का भी ऐलान किया है.
Nelcast
Nelcast ने मार्च तिमाही में मुनाफे और आमदनी दोनों में बढ़त दर्ज की है. कंपनी का नेट प्रॉफिट बढ़कर 15.3 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 370 करोड़ रुपये पहुंच गया. एबिट्डा 31.9 करोड़ रुपये रहा, हालांकि मार्जिन 9 फीसदी से घटकर 8.66 फीसदी रह गया, जो लागत दबाव का संकेत देता है.
Associated Alcohols & Breweries
कंपनी ने मार्च तिमाही में बेहतर ऑपरेटिंग प्रदर्शन दर्ज किया है. कंपनी का नेट प्रॉफिट बढ़कर 23.5 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि EBITDA मार्जिन 14.28 फीसदी से बढ़कर 16.68 फीसदी हो गया. हालांकि कंपनी की आमदनी घटकर 240 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले साल 250 करोड़ रुपये थी.
इसे भी पढ़ें- Q4 नतीजों के बाद इस शेयर में मचा हाहाकार! 15 फीसदी तक टूटे स्टॉक, जानें क्यों आई बड़ी बिकवाली?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
ट्रंप ने टाला ईरान पर हमला, 2% टूटा क्रूड ऑयल; शेयर बाजार खुलने से पहले जानें आज का प्री-मार्केट सेंटिमेंट
मल्टीबैगर डिफेंस स्टॉक में आई जोरदार तेजी, मजबूत नतीजों ने भरा दम; 2800 फीसदी से अधिक उछल चुका है शेयर
19 मई को इन 3 शेयरों में खरीदारी की सलाह, एक्सपर्ट ने दिया दमदार टारगेट; जानें क्या है स्टॉप लॉस
