21 मई को खुलेगा साल का सबसे बड़ा SME IPO, एक लॉट पर ₹27,600 तक कमाई का मौका! जानें क्या करती है कंपनी?
मार्केट में IPO को लेकर अच्छी दिलचस्पी देखने को मिल रही है. Q-Line Biotech SME IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी GMP करीब 69 रुपये चल रहा है. अपर प्राइस बैंड 343 रुपये के हिसाब से संभावित लिस्टिंग प्राइस करीब 412 रुपये माना जा रहा है. यानी निवेशकों को करीब 20 प्रतिशत तक की संभावित लिस्टिंग गेन मिल सकता है.
Q-Line Biotech IPO : डायग्नोस्टिक इक्विपमेंट और IVD प्रोडक्ट्स बनाने वाली Q-Line Biotech का IPO इस हफ्ते दलाल स्ट्रीट पर दस्तक देने जा रहा है. यह साल 2026 का सबसे बड़ा SME IPO माना जा रहा है. कंपनी ने IPO के लिए प्राइस बैंड 326 रुपये से 343 रुपये प्रति शेयर तय किया है. उत्तर प्रदेश-बेस्ड Q-Line Biotech इस IPO के जरिए करीब 214.48 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है. कंपनी 62.53 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी करेगी. इस इश्यू में Offer For Sale यानी OFS शामिल नहीं है. IPO 21 मई को खुलेगा और 25 मई को बंद होगा. वहीं, एंकर निवेशकों के लिए 20 मई को बुक 1 दिन के लिए खुलेगा.
हर लॉट पर 27600 रुपये का हो सकता प्रॉफिट
मार्केट में IPO को लेकर अच्छी दिलचस्पी देखने को मिल रही है. Q-Line Biotech SME IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी GMP करीब 69 रुपये चल रहा है. अपर प्राइस बैंड 343 रुपये के हिसाब से संभावित लिस्टिंग प्राइस करीब 412 रुपये माना जा रहा है. यानी निवेशकों को करीब 20 प्रतिशत तक की संभावित लिस्टिंग गेन मिल सकता है. इसके लिए निवेशक कम से कम 2 लॉट के लिए अप्लाई कर सकते हैं. एक लॉट में 400 शेयर हैं. इस लिहाज से प्रति एक लॉट पर निवेशकों के 27600 रुपये का प्रॉफिट मिलने की उम्मीद है.
प्री-IPO राउंड में जुटाए 27.44 करोड़ रुपये
IPO से पहले कंपनी ने 8 लाख शेयर जारी कर करीब 27.44 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं. यह शेयर ऊपरी प्राइस बैंड 343 रुपये पर जारी किया गया. प्री-IPO प्लेसमेंट के बाद अब इश्यू साइज 8 लाख शेयर घटा दिया गया है.
कहां इस्तेमाल होंगे IPO के पैसे?
कंपनी के मुताबिक IPO से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल मुख्य रूप से कारोबार विस्तार और कर्ज कम करने में किया जाएगा. 93.5 करोड़ रुपये वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए, 90 करोड़ रुपये कर्ज चुकाने के लिए, बाकी रकम जनरल कॉरपोरेट कामों में इस्तेमाल होगी कंपनी पर दिसंबर 2025 तक बैंकों और वित्तीय संस्थानों का कुल 242.6 करोड़ रुपये का कर्ज था.
क्या करती है Q-Line Biotech?
Q-Line Biotech डायग्नोस्टिक और इन-विट्रो डायग्नोस्टिक यानी IVD प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी है. कंपनी क्लिनिकल केमिस्ट्री, हेमेटोलॉजी, इम्यूनोडायग्नोस्टिक्स, मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स और अन्य मेडिकल टेस्टिंग प्रोडक्ट्स बनाती है. इसके ग्राहक डिस्ट्रीब्यूटर्स, डायग्नोस्टिक सर्विस प्रोवाइडर्स और अस्पताल हैं.
विकास खेमानी समेत बड़े निवेशकों की हिस्सेदारी
कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 92.24 प्रतिशत है. वहीं पब्लिक शेयरहोल्डर्स में जाने-माने निवेशक Vikas Vijaykumar Khemani की 2.55 प्रतिशत हिस्सेदारी है. इसके अलावा Calliope Capital Advisors की भी 1.37 प्रतिशत हिस्सेदारी कंपनी में मौजूद है.
कंपनी के वित्तीय आंकड़े
दिसंबर 2025 तक के 9 महीने में कंपनी ने 232.4 करोड़ रुपये का रेवेन्यू और 38.7 करोड़ रुपये का प्रॉफिट दर्ज किया. हालांकि FY25 में कंपनी का मुनाफा करीब 18.3 प्रतिशत घटकर 28.1 करोड़ रुपये रहा. इसकी वजह 16.96 करोड़ रुपये का एक्सेप्शनल लॉस बताया गया. इसके बावजूद कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 54 प्रतिशत बढ़कर 313.8 करोड़ रुपये पहुंच गया.
कौन है बुक रनिंग लीड मैनेजर?
इस IPO के बुक रनिंग लीड मैनेजर Hem Securities और Share India Capital Services हैं.
इसे भी पढ़ें- Q4 नतीजों के बाद इस शेयर में मचा हाहाकार! 15 फीसदी तक टूटे स्टॉक, जानें क्यों आई बड़ी बिकवाली?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
देश की सबसे बड़ी म्यूचुअल फंड कंपनी लाएगी ₹13000 करोड़ का IPO, ग्रे मार्केट में वैल्यूएशन ₹1.55 लाख करोड़ पहुंचा
फिनटेक और एंटरप्राइज टेक कंपनी कंपनी लाएगी IPO, सीक्रेड रूट से फाइल किया ड्राफ्ट, जानें बिजनेस कितना मजबूत
IPO बाजार में लौटेगी बहार! गोल्ड लोन देने वाली दिग्गज NBFC, IPO लाने को तैयार, ₹4000 करोड़ का इश्यू
