JSW Energy ने क्यों बेचे JSW Steel के 2.5 करोड़ शेयर? मेगा डील के बाद बाजार जानें बाजार ने कैसे किया रिएक्ट
JSW Group की दो बड़ी कंपनियों के बीच हुई ₹3,150 करोड़ की मेगा डील ने शेयर बाजार में हलचल बढ़ा दी है. JSW Energy ने NSE पर बल्क डील के जरिए JSW Steel के 2.5 करोड़ शेयर बेच दिए. इस रणनीतिक सौदे के बाद दोनों कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली और मंगलवार को भी इन स्टॉक्स पर निवेशकों की खास नजर रहने वाली है.
भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को JSW ग्रुप की दो बड़ी कंपनियों के बीच एक मेगा डील देखने को मिली. जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW Energy) ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर एक बड़ी बल्क डील के जरिए जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) के 2.5 करोड़ इक्विटी शेयर बेच दिए हैं. इस रणनीतिक सौदे से जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने कुल ₹3,150 करोड़ की मोटी रकम जुटाई है. बाजार बंद होने के वक्त आई इस खबर के बाद अब मंगलवार को भी इन दोनों शेयरों पर निवेशकों की पैनी नजर रहने वाली है.
डील के बाद JSW एनर्जी के पास कितनी हिस्सेदारी?
कंपनी द्वारा दी गई आधिकारिक रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, JSW एनर्जी ने अपनी रणनीतिक लिक्विडिटी (पूंजी जुटाने) योजना के तहत ₹1 फेस वैल्यू वाले कुल 2,50,00,000 शेयर बाजार में बेचे हैं. इस बिकवाली के बाद भी JSW स्टील में कंपनी की बड़ी हिस्सेदारी बची हुई है. इस ट्रांजैक्शन के बाद JSW एनर्जी के पास JSW स्टील के 4,50,38,350 इक्विटी शेयर बचे रहेंगे.
क्यों किया गया यह सौदा?
कंपनी ने बताया कि जेएसडब्ल्यू स्टील में अपनी हिस्सेदारी के एक हिस्से को बेचने का मकसद भविष्य के लिए पूंजी जुटाना है. इस कदम से:
- कंपनी को अपनी ग्रोथ स्ट्रेटेजी (विकास योजनाओं) को आगे बढ़ाने के लिए कैश मिलेगा.
- कंपनी का ‘रिटर्न ऑन कैपिटल एम्प्लॉयड’ (ROCE) बेहतर होगा.
- यह फैसला अनुशासित पूंजी आवंटन और शेयरधारकों के लिए लॉन्ग-टर्म वैल्यू बनाने के कमीटमेंट को मजबूत करता है.
यह भी पढ़ें: SAIL के शेयर पर ब्रोकरेज बुलिश, दिया इतने रुपये का टारगेट; BUY-Sell और Hold… जानें- एक्सपर्ट की राय
स्टॉक मार्केट पर असर
सोमवार को शेयर बाजार बंद होने तक इस बड़ी डील का सकारात्मक असर दोनों ही कंपनियों के शेयरों पर देखने को मिला:
- JSW स्टील: कंपनी का शेयर 1.3 फीसदी की बढ़त के साथ ₹1,296 पर बंद हुआ.
- JSW एनर्जी: इस शेयर में भी निवेशकों ने जमकर खरीदारी की और यह करीब 3 फीसदी की मजबूती के साथ बंद हुआ.
चूंकि यह खबर बाजार के आखिरी घंटों में सामने आई है, इसलिए मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि मंगलवार को बाजार खुलते ही इन दोनों स्टॉक्स में भारी हलचल और बड़ी वॉल्यूम देखने को मिल सकती है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
ये हेल्थकेयर स्टॉक देगा डबल मुनाफा! पांच टुकड़ों में बंटेगी कंपनी, फिर मिलेगा डिविडेंड भी, जानें रिकॉर्ड डेट
Closing Bell: सेंसेक्स निचले स्तर से 1100 से अधिक अंक ऊपर बंद, निफ्टी 23650 के करीब क्लोज, निवेशकों के 3 लाख करोड़ डूबे
MCX का बड़ा फैसला! अब एक्सचेंज पर होगी रिफाइंड चांदी की डिलीवरी, घरेलू रिफाइनर्स को न्योता
