इन 2 रेलवे स्टॉक पर Jefferies की रिपोर्ट, एक में 32% तक तेजी की संभावना, दूसरे में 22% गिरावट का अंदेशा; जानें TP
Jefferies की ताजा रिपोर्ट में रेलवे सेक्टर को लेकर बड़ा संकेत मिला है. ब्रोकरेज ने Titagarh Rail Systems पर बुलिश रुख अपनाते हुए 32 फीसदी तक तेजी की संभावना जताई है, जबकि Jupiter Wagons में वैल्यूएशन और कमजोर ग्रोथ आउटलुक के चलते 22 फीसदी गिरावट का अंदेशा जताया है. ऐसे में निवेशकों के लिए सही स्टॉक चुनना बेहद अहम हो गया है.
Railway Stock and Jefferies Report: भारतीय शेयर बाजार में रेलवे सेक्टर एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है. सरकारी निवेश में लगातार बढ़ोतरी, इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड और हाई-स्पीड ट्रेनों के विस्तार ने इस सेक्टर को लंबी अवधि के निवेश के लिहाज से आकर्षक बना दिया है. इसी बीच ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने रेलवे स्पेस की दो प्रमुख कंपनियों जिनमें Titagarh Rail Systems और Jupiter Wagons शामिल हैं, पर अपनी नई रिपोर्ट जारी की है. खास बात यह है कि जहां एक ओर ब्रोकरेज ने Titagarh को लेकर जोरदार तेजी का अनुमान जताया है, वहीं Jupiter Wagons के लिए उसने गिरावट की आशंका व्यक्त की है.
Titagarh को लेकर क्या है ब्रोकरेज का कहना?
Jefferies का मानना है कि आने वाले वर्षों में भारतीय रेलवे के रोलिंग स्टॉक सेगमेंट में मजबूत ग्रोथ देखने को मिलेगी. ब्रोकरेज के मुताबिक वित्त वर्ष 2026 से 2030 के बीच इस सेक्टर में कुल खर्च लगभग 10 फीसदी की सालाना दर (CAGR) से बढ़ सकता है. इस ग्रोथ के पीछे कई बड़े फैक्टर काम करेंगे, जिनमें सुरक्षा पर फोकस, मॉडर्न टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल और वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेनों का विस्तार शामिल है. खास तौर पर पैसेंजर कोच सेगमेंट में खर्च की रफ्तार तेज रहने की उम्मीद है, जहां ग्रोथ 16 फीसदी CAGR तक पहुंच सकती है, जो पिछले वर्षों के मुकाबले दोगुनी से भी अधिक है. वहीं लोकोमोटिव सेगमेंट में करीब 9 फीसदी की ग्रोथ संभव है, जबकि वैगन सेगमेंट की गति अपेक्षाकृत धीमी रह सकती है.
क्या है टारगेट प्राइस?
इस मजबूत सेक्टोरल आउटलुक के बीच Jefferies ने Titagarh Rail Systems को इस ट्रेंड का सबसे बड़ा लाभार्थी बताया है. ब्रोकरेज ने इस स्टॉक पर ‘Buy’ रेटिंग दी है और 810 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है, जो मौजूदा स्तर से करीब 32 फीसदी की संभावित तेजी को दर्शाता है. रिपोर्ट के अनुसार कंपनी का रेवेन्यू वित्त वर्ष 2026 से 2030 के दौरान लगभग 35 फीसदी CAGR से बढ़ सकता है, जबकि प्रति शेयर आय (EPS) में 43 फीसदी की सालाना वृद्धि का अनुमान है. यह ग्रोथ मुख्य रूप से कंपनी के पैसेंजर कोच बिजनेस में तेज विस्तार की वजह से आएगी, जहां अगले कुछ वर्षों में कई गुना उछाल की संभावना जताई गई है.
रिस्क भी हैं शामिल!
Jefferies का यह भी कहना है कि Titagarh धीरे-धीरे हाई-टेक सेगमेंट की ओर बढ़ रही है, जिससे उसके मार्जिन में सुधार होगा. कंपनी का रिटर्न ऑन इक्विटी (RoE) भी आने वाले समय में बढ़ सकता है. मजबूत ऑर्डर बुक, बढ़ती प्रोडक्शन कैपेसिटी और मेट्रो व हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट्स में संभावित भागीदारी इसे लॉन्ग टर्म ग्रोथ स्टोरी बनाते हैं. हालांकि, ब्रोकरेज ने कुछ जोखिमों की ओर भी इशारा किया है, जैसे वैगन सेगमेंट में भविष्य की अनिश्चितता, प्रोजेक्ट्स को पूरा में संभावित देरी और विदेशी कंपनियों से प्रतिस्पर्धा.
Jupiter Wagons पर क्या है रुख?
दूसरी तरफ Jupiter Wagons को लेकर Jefferies का नजरिया उतना सकारात्मक नहीं है. ब्रोकरेज ने इस स्टॉक को ‘Underperform’ रेटिंग दी है और 200 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है, जो मौजूदा कीमत से लगभग 22 फीसदी की गिरावट का संकेत देता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी की ग्रोथ क्षमता Titagarh की तुलना में कम है, क्योंकि इसका बिजनेस वैगन सेगमेंट पर ज्यादा निर्भर है, जहां आने वाले वर्षों में ग्रोथ की रफ्तार धीमी रहने की संभावना है.
क्यों बेयरिश है रुख?
Jefferies के अनुसार Jupiter Wagons का EPS वित्त वर्ष 2025 से 2030 के बीच करीब 23 फीसदी CAGR से बढ़ सकता है, जो Titagarh के मुकाबले काफी कम है. इसके बावजूद दोनों कंपनियां लगभग समान वैल्यूएशन (करीब 40x PE) पर ट्रेड कर रही हैं, जिससे Jupiter Wagons अपेक्षाकृत महंगा दिखाई देता है. यही वजह है कि ब्रोकरेज ने इसमें डाउनसाइड का जोखिम बताया है.
स्टॉक्स ने झेला है दबाव
दिलचस्प बात यह भी है कि दोनों ही स्टॉक्स ने हाल के समय में बाजार में दबाव झेला है. Titagarh Rail Systems ने 2025 में अपनी लंबी तेजी की श्रृंखला तोड़ते हुए गिरावट दर्ज की थी और 2026 की शुरुआत में भी इसमें कमजोरी बनी रही. वहीं Jupiter Wagons ने भी पिछले साल और इस साल के शुरुआती महीनों में गिरावट का रुख दिखाया है. ऐसे में Jefferies की यह रिपोर्ट निवेशकों के लिए अहम संकेत देती है कि केवल सेक्टर की मजबूती के आधार पर निवेश करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि कंपनी-विशेष की ग्रोथ संभावनाओं और वैल्यूएशन का भी गहराई से विश्लेषण जरूरी है.
शेयर कैसे कर रहे प्रदर्शन?
सोमवार, 6 अप्रैल को टीटागढ़ रेल सिस्टम्स के शेयर 3.98 फीसदी की तेजी के साथ 639.35 रुपये पर बंद हुआ. 3 महीने के दौरान स्टॉक का भाव 28 फीसदी तक गिर चुका है. वहीं, साल भर के दौरान इसमें 10.62 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. कंपनी का मार्केट कैप 8,282 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. इससे इतर, Jupiter Wagons के शेयर सोमवार को 0.63 फीसदी की तेजी के साथ 258.22 रुपये पर बंद हुआ. वहीं, महीने भर के दौरान इसमें 16 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई. साल भर के दौरान इसमें 17.77 फीसदी की गिरावट आई है. कंपनी का मार्केट कैप 10,962 करोड़ रुपये दर्ज किया गया.
ये भी पढ़ें- 1 साल में 445% चढ़ा यह छुटकू शेयर, कंपनी पर नहीं है कोई कर्ज, भाव ₹50 से कम
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Nifty Outlook April 7: डेली चार्ट पर बनी लंबी ‘बुल कैंडल,’ जानें- मंगलवार को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल
1 महीने में 20% तक टूट चुके हैं HDFC Bank के शेयर, मार्च तिमाही में FIIs ने भी 3% से ज्यादा घटाई हिस्सेदारी
गंभीर मुश्किलों से जूझ रहा भारतीय बैंकिंग सेक्टर, पर ब्रोकरेज ने कहा- इन शेयरों पर लगा सकते हैं दांव
