Jio Fin, RIL, IREDA, Vi , Adani, BEML, SBI, TCS, PFC, REC, BSE में बड़ी हलचल, जानें कैसे बदलेगा हाल
शेयर बाजार में आज कई बड़ी कंपनियां सुर्खियों में रहीं. कहीं शेयर ने नया रिकॉर्ड बनाया तो कहीं अपर सर्किट ने ध्यान खींचा. किसी दिग्गज उद्योगपति की खरीदारी सुर्खियों में रही, तो किसी कंपनी के विदेशी विस्तार ने बाजार की दिलचस्पी बढ़ाई. वहीं सरकारी कंपनियों से जुड़े बोर्ड फैसले और OFS पर निवेशकों की प्रतिक्रिया ने भी बाजार की दिशा को लेकर संकेत दिए. Force Motors ने नया रिकॉर्ड हाई बनाकर निवेशकों को चौंकाया, वहीं Traxcn Tech में 20% का अपर सर्किट लगा. KM Birla की Vodafone Idea में हिस्सेदारी बढ़ाने की खबर आई. Reliance Industries ने अंतरराष्ट्रीय विस्तार किया. IREDA बोर्ड के फैसले और BHEL के OFS को भी निवेशकों का ध्यान खिंचा.
