ये लीजिए एक और बोनस शेयर… LIC ने निवेशकों को दिया बड़ा तोहफा, 1 पर एक 1 फ्री; जानिए रिकॉर्ड डेट
LIC ने अपने निवेशकों के लिए बड़ी घोषणा की है. कंपनी पहली बार 1:1 बोनस शेयर जारी करने जा रही है. इसका मतलब है कि जिन निवेशकों के पास एक शेयर होगा, उन्हें एक अतिरिक्त शेयर मुफ्त में मिलेगा. LIC ने इसके लिए 29 मई को रिकॉर्ड डेट तय की है. यह फैसला ऐसे समय में आया है जब कंपनी लगातार मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दिखा रही है.

LIC Bonous Shares: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC ने अपने लाखों निवेशकों के लिए बड़ी घोषणा की है. कंपनी पहली बार 1:1 बोनस शेयर जारी करने जा रही है. इसका मतलब है कि जिन निवेशकों के पास एक शेयर होगा, उन्हें एक अतिरिक्त शेयर मुफ्त में मिलेगा. LIC ने इसके लिए 29 मई को रिकॉर्ड डेट तय की है. यह फैसला ऐसे समय में आया है जब कंपनी लगातार मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दिखा रही है.
बाजार में बोनस शेयर को आमतौर पर कंपनी की मजबूत आर्थिक स्थिति और भविष्य की ग्रोथ का संकेत माना जाता है. बोनस शेयर मिलने से निवेशकों के पास शेयरों की संख्या बढ़ जाएगी, हालांकि कंपनी की कुल मार्केट वैल्यू में कोई बदलाव नहीं होगा. इससे शेयर की लिक्विडिटी बढ़ सकती है और छोटे निवेशकों के लिए शेयर खरीदना आसान हो सकता है.
बोनस शेयर पाने के लिए क्या करना होगा
- Life Insurance Corporation of India ने कहा है कि सिर्फ वही निवेशक बोनस शेयर पाने के पात्र होंगे जिनके डिमैट अकाउंट में रिकॉर्ड डेट यानी 29 मई तक LIC के शेयर मौजूद होंगे.
- SEBI के T+1 सेटलमेंट नियम के कारण निवेशकों को रिकॉर्ड डेट से कम से कम एक ट्रेडिंग दिन पहले शेयर खरीदना जरूरी होगा. चूंकि 28 मई को बकरीद के कारण शेयर बाजार बंद रहेगा, इसलिए 27 मई को LIC शेयर खरीदने की आखिरी तारीख मानी जा रही है.
- कंपनी अपने रिजर्व और सरप्लस फंड से करीब 6,325 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर बोनस शेयर जारी करेगी. दिसंबर 2025 तक कंपनी के पास लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये का रिजर्व मौजूद था.
21 लाख से ज्यादा निवेशकों को फायदा
यह LIC का पहला बोनस इश्यू होगा और इससे कंपनी के 21 लाख से ज्यादा शेयरधारकों को फायदा मिल सकता है. इससे पहले कंपनी मई 2022 में शेयर बाजार में लिस्ट होने के बाद अब तक पांच अंतरिम डिविडेंड भी दे चुकी है. मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि बोनस शेयर जारी होने के बाद LIC के शेयर में निवेशकों की दिलचस्पी और बढ़ सकती है.
LIC के शेयर और नतीजों का हाल
Life Insurance Corporation of India के शेयरों में हाल के दिनों में अच्छी तेजी देखने को मिली है. पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 6 प्रतिशत चढ़ा है, जबकि एक महीने में इसमें 3 प्रतिशत की बढ़त आई है. हालांकि 2026 में अब तक शेयर में हल्की गिरावट रही है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 5.29 लाख करोड़ रुपये है और इसका P/E रेशियो 8.95 के आसपास है.
चौथी तिमाही में मजबूत प्रदर्शन
- LIC ने मार्च 2026 तिमाही में 23 प्रतिशत की सालाना बढ़त के साथ 23,467 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया है.
- वहीं कंपनी की नेट प्रीमियम आय भी बढ़कर 1.65 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई.
- पूरे वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का एसेट अंडर मैनेजमेंट यानी AUM 5 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 57.29 लाख करोड़ रुपये हो गया.
- वहीं सालाना मुनाफा भी 19 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ा है. इससे साफ है कि कंपनी की वित्तीय स्थिति लगातार मजबूत बनी हुई है.
इसे भी पढ़ें- कच्चा तेल 100 डॉलर के नीचे, HPCL-BPCL से लेकर IndiGo तक शेयरों में आई बहार, जानें कौन बना टॉप गेनर?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.