IPO से पहले Zepto ने बदला गेम प्लान, अब आधे वैल्यूएशन पर मार्केट में देगी दस्तक; 5000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी
IPO से पहले Zepto ने अपने गेम प्लान में बड़ा बदलाव किया है. कंपनी अब करीब 3 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर IPO लाने की तैयारी कर रही है, जबकि 9 महीने पहले इसकी वैल्यूएशन 7 अरब डॉलर थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, घरेलू संस्थागत निवेशकों की आपत्तियों के बाद कंपनी ने यह फैसला लिया है. Zepto करीब 5,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.
Zepto IPO: क्विक कॉमर्स सेक्टर की दिग्गज स्टार्टअप Zepto ने अपने प्रस्तावित IPO से पहले वैल्यूएशन में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अब करीब $3 अरब (लगभग 29,000 करोड़ रुपये) के पोस्ट-मनी वैल्यूएशन पर IPO लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. यह वैल्यूएशन महज 9 महीने पहले हासिल किए गए $7 अरब के मुकाबले आधे से भी कम है. बताया जा रहा है कि घरेलू संस्थागत निवेशकों की ओर से ऊंची वैल्यूएशन पर आपत्ति जताए जाने के बाद कंपनी को यह फैसला लेना पड़ा.
करीब 5,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी
Financial Express की एक रिपोर्ट के अनुसार, Zepto IPO के जरिए करीब 5,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है. इसके लिए कंपनी का प्री-मनी वैल्यूएशन लगभग $2.5 अरब (करीब 24,000 करोड़ रुपये) रखा जा सकता है. IPO में मुख्य रूप से नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि इसके साथ सीमित साइज का OFS भी शामिल होगा, जिसमें कुछ मौजूदा निवेशक अपने शेयर बेचेंगे.
रिपोर्ट के मुताबिक, IPO के तहत करीब 2,300 करोड़ रुपये का एंकर बुक, 1,530 करोड़ रुपये का संस्थागत निवेशकों (QIB) के लिए हिस्सा, 766 करोड़ रुपये का हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल (HNI) कैटेगरी और 511 करोड़ रुपये का रिटेल निवेशकों के लिए हिस्सा प्रस्तावित किया जा सकता है.
अप्रैल में मिल चुकी है SEBI की मंजूरी
Zepto को इस वर्ष अप्रैल में SEBI से IPO लाने की मंजूरी मिल चुकी है. कंपनी की अगुवाई सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी Aadit Palicha कर रहे हैं. इससे पहले अक्टूबर 2025 में Zepto ने 450 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाई थी. उस समय कंपनी की वैल्यूएशन 7 अरब डॉलर थी और निवेशकों में अमेरिकी पेंशन फंड CalPERS भी शामिल था.
पहले इससे बड़ा था IPO का प्लान
पिछले महीने दाखिल किए गए DRHP में Zepto ने 8,010 करोड़ रुपये तक का फ्रेश इश्यू और 113.47 मिलियन शेयरों के OFS की योजना पेश की थी. OFS में Nexus Ventures, Contrary, Razor Ventures और Kaiser Permanente से जुड़े निवेशकों की हिस्सेदारी बिक्री के लिए प्रस्तावित थी. अब सामने आई जानकारी के अनुसार, कंपनी अपने IPO का साइज घटाने पर विचार कर रही है, ताकि उसे बाजार से बेहतर प्रतिक्रिया मिल सके.
निवेशकों ने क्यों जताई आपत्ति
मामले से जुड़े लोगों के मुताबिक, घरेलू Mutual Funds और Insurance Companies ने Zepto की शुरुआती वैल्यूएशन को अधिक बताया. निवेशकों का मानना था कि कंपनी को 4-5 अरब डॉलर की बजाय उससे भी 30-40 फीसदी कम वैल्यूएशन पर IPO लाना चाहिए. यही कारण है कि Zepto को अपनी वैल्यूएशन में बड़ा बदलाव करना पड़ा.
यह भी पढ़ें: Stocks to Watch: Welspun Corp, Coal India, BEL, Tata Power समेत फोकस में रहेंगे ये शेयर, दिखेगा तगड़ा एक्शन!
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Indo-MIM IPO की जबरदस्त डिमांड! अलॉटमेंट से पहले बढ़ा GMP, जानें कितना हो सकता है मुनाफा
GMP दे रहा 98000 रुपये तक के लिस्टिंग गेन का संकेत, कल से मिलेगा इस IPO में दांव लगाने का मौका; जानें डिटेल
इस IPO के GMP ने बढ़ाई निवेशकों की दिलचस्पी, 6.27 गुना हुआ सब्सक्राइब, 1 लॉट पर होगा ₹5880 का मुनाफा!
