इस कंपनी को मिला करोड़ों का ऑर्डर, FII-DII ने बढ़ाई होल्डिंग, मुकुल अग्रवाल के पोर्टफोलियो में भी है शामिल

Hirect Ltd ने एक्सचेंज को बताया है कि उसे MCF से Mainline Electric Multiple Unit (MEMU) ट्रेनसेट के लिए पहला डेवलपमेंट ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर करीब 60 करोड़ रुपये का है. इस ऑर्डर में ट्रैक्शन ट्रांसफार्मर, ट्रैक्शन मोटर, पूरा प्रोपल्शन सिस्टम और ट्रेन कंट्रोल एंड मैनेजमेंट सिस्टम (TCMS) की सप्लाई शामिल है.

मुकुल अग्रवाल Image Credit: money9live

सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली. इसी बीच रेलवे और पावर इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर की कंपनी Hirect Ltd के शेयरों में भी जोरदार हलचल देखने को मिली. कंपनी के शेयर करीब 2.34 फीसदी चढ़कर 1,332.30 रुपये पर पहुंच गए. इस तेजी की वजह कंपनी को मिला 60 करोड़ रुपये का पहला MEMU ट्रेनसेट ऑर्डर है. मजे की बात तो ये है कि इस स्टॉक में FII-DII ने भी पैसा लगाया है. साथ ही मुकुल अग्रवाल की इसमें 1.45 फीसदी की हिस्सेदारी है.

Hirect को मिला पहला MEMU ट्रेनसेट ऑर्डर

Hirect Ltd ने एक्सचेंज को बताया है कि उसे MCF से Mainline Electric Multiple Unit (MEMU) ट्रेनसेट के लिए पहला डेवलपमेंट ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर करीब 60 करोड़ रुपये का है. इस ऑर्डर में ट्रैक्शन ट्रांसफार्मर, ट्रैक्शन मोटर, पूरा प्रोपल्शन सिस्टम और ट्रेन कंट्रोल एंड मैनेजमेंट सिस्टम (TCMS) की सप्लाई शामिल है. कंपनी अगले 24 महीनों में इस प्रोजेक्ट को पूरा करेगी.

रेलवे कारोबार के लिए बड़ा मील का पत्थर

कंपनी के अनुसार, यह ऑर्डर उसके लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. इससे कंपनी को अपने स्वदेशी प्रोपल्शन सिस्टम की क्षमता और भरोसेमंद प्रदर्शन साबित करने का मौका मिलेगा. साथ ही भविष्य में रेलवे के बड़े सिस्टम लेवल प्रोजेक्ट हासिल करने की संभावना भी मजबूत होगी.

FII और DII ने भी बढ़ाया भरोसा

जून 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, कंपनी में संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी बढ़ी है.

  • विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की हिस्सेदारी 6.38 फीसदी से बढ़कर 6.57 फीसदी हो गई.
  • घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) की हिस्सेदारी 0.13 फीसदी से बढ़कर 0.20 फीसदी पहुंच गई.

क्या करती है Hirect?

Hirect Ltd, जिसे पहले Hind Rectifiers Limited के नाम से जाना जाता था, की स्थापना 1958 में हुई थी. कंपनी पावर इलेक्ट्रॉनिक्स और रेलवे उपकरण बनाने वाली प्रमुख कंपनियों में शामिल है. कंपनी पावर कन्वर्टर, ट्रांसफार्मर, रेक्टिफायर, इन्वर्टर, मोटर, HVAC सिस्टम और कंट्रोल इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे उत्पाद बनाती है. इसके उत्पाद रेलवे, रक्षा और औद्योगिक क्षेत्रों में इस्तेमाल होते हैं. कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट नासिक और भांडुप में हैं तथा यह अपने उत्पाद 30 से ज्यादा देशों में निर्यात करती है.

इसे भी पढ़ें- AI चिप्स का जलवा! एशिया का सबसे बड़ा IPO बना सुपरहिट, Shanghai में लिस्ट होते ही 500% उछले शेयर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.