LIC के शेयर में 8 फीसदी से अधिक की गिरावट, सरकार बेच रही 2.5% हिस्सेदारी; ₹31000 करोड़ जुटाने का प्लान

LIC Share Today: सरकार ने 4 अगस्त को LIC में 2.5% हिस्सेदारी के लिए 'ऑफर फॉर सेल' (OFS) की घोषणा की, जिसमें 'ग्रीन शू ऑप्शन' के जरिए अतिरिक्त 4% हिस्सेदारी बेचने का विकल्प भी शामिल है. अभी केंद्र सरकार के पास LIC की लगभग 96.5 फीसदी हिस्सेदारी है.

एलआईसी के शेयर टूटे. Image Credit: Tv9 Bharatvarsh

LIC Share Today: मंगलवार को NSE पर लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) के शेयर बुरी तरह टूट गए. शेयरों की कीमत में 8 फीसदी से अधिक की गिरावट आई. एलआईसी के शेयर इसलिए गिरे, क्योंकि सरकार का ‘ऑफर फॉर सेल’ (OFS) नॉन-रिटेल निवेशकों के लिए सब्सक्रिप्शन के लिए खुला. LIC के शेयर आज 392 रुपये पर खुले, जबकि सोमवार को यह 428.50 रुपये पर बंद हए थे. 4 अगस्त को स्टॉक ने 390.50 रुपये का इंट्राडे लो (दिन का सबसे निचला स्तर) छुआ.

LIC OFS की डिटेल्स

सरकार ने 4 अगस्त को LIC में 2.5% हिस्सेदारी के लिए ‘ऑफर फॉर सेल’ (OFS) की घोषणा की, जिसमें ‘ग्रीन शू ऑप्शन’ के जरिए अतिरिक्त 4% हिस्सेदारी बेचने का विकल्प भी शामिल है. OFS मंगलवार को नॉन-रिटेल निवेशकों के लिए खुलेगा, जबकि रिटेल निवेशक बुधवार को अपनी बोली लगा सकेंगे.

डिपार्टमेंट ऑफ इन्वेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (DIPAM) के अनुसार, OFS के लिए फ्लोर प्राइस 382 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है.

रिटेल निवेशक कब से लगा सकेंगे बोली?

LIC में रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए ‘ऑफर फॉर सेल’ (OFS) बुधवार 5 अगस्त से शुरू हो रहा है. रिटेल इन्वेस्टर्स बुधवार को बोली लगा सकते हैं. सरकार 2.5% इक्विटी बेचने की पेशकश कर रही है, साथ ही ‘ग्रीन शू ऑप्शन’ के तहत अतिरिक्त 4 फीसदी हिस्सेदारी बेचने का विकल्प भी है.

फ्लोर प्राइस

फ्लोर प्राइस ₹382 प्रति शेयर तय किया गया है. डिपार्टमेंट ऑफ इन्वेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (DIPAM) के सेक्रेटरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘इससे तय समय से पहले MPS (मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग) के लक्ष्यों को हासिल करने में मदद मिलेगी.’

ग्रीन शू ऑप्शन

अगर ‘ग्रीन शू ऑप्शन’ पूरी तरह से सब्सक्राइब हो जाता है, तो सरकार की कुल हिस्सेदारी बिक्री LIC की इक्विटी के 6.5 फीसदी तक बढ़ सकती है. सरकार द्वारा 82.22 करोड़ से ज्यादा शेयरों (जो 6.5% हिस्सेदारी के बराबर है) की बिक्री से अपने विनिवेश कार्यक्रम के जरिए लगभग 31,000 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद है.

सरकार के पास कितनी हिस्सेदारी?

अभी केंद्र सरकार के पास LIC की लगभग 96.5 फीसदी हिस्सेदारी है. सरकारी बीमा कंपनी ने मई 2022 में भारत के अब तक के सबसे बड़े इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के जरिए स्टॉक मार्केट में एंट्री की थी

यह भी पढ़ें: Tax Bill 2026 से खुलेगा निवेश का नया रास्ता! मैन्युफैक्चरिंग से फॉरेन इन्वेस्टमेंट तक कई सेक्टरों को मिलेगी बड़ी राहत