कम PEG रेशियो वाले इन शेयरों ने किया मालामाल, एक साल में 297 फीसदी तक दिया रिटर्न, रखें नजर

शेयर बाजार में कुछ कंपनियों ने पिछले एक साल में 100 फीसदी से 297 फीसदी तक का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. खास बात यह है कि इन शेयरों का PEG रेशियो अभी भी 1 से कम है, जो मजबूत इनकम ग्रोथ के मुकाबले आकर्षक वैल्यूएशन का संकेत देता है.

अगले 5 साल में मल्टीबैगर बनने की क्षमता रखने वाले 5 शेयर अलग-अलग सेक्टर से चुने गए हैं. Image Credit: money9live

Multibagger Stocks: शेयर बाजार में निवेशक हमेशा ऐसे शेयरों की तलाश करते हैं जो मजबूत ग्रोथ के साथ दमदार वैल्यूएशन भी रखते हों. PEG रेशियो को किसी कंपनी की कमाई की ग्रोथ और उसके वैल्यूएशन को समझने का महत्वपूर्ण पैमाना माना जाता है. आमतौर पर 1 से कम PEG रेशियो वाले शेयरों को ग्रोथ के हिसाब से आकर्षक माना जाता है. दिलचस्प बात यह है कि कई कंपनियों ने पिछले एक साल में मल्टीबैगर रिटर्न दिया है, लेकिन उनका PEG रेशियो अभी भी 1 से नीचे बना हुआ है.

PEG रेशियो क्यों माना जाता है खास

PEG रेशियो किसी शेयर के प्राइस टू अर्निंग रेशियो और उसकी कमाई की ग्रोथ रेट के आधार पर निकाला जाता है. यदि यह रेशियो 1 से कम होता है तो माना जाता है कि कंपनी की ग्रोथ के मुकाबले उसका वैल्यूएशन अधिक महंगा नहीं है. यही वजह है कि कई निवेशक निवेश के लिए इस संकेतक पर विशेष ध्यान देते हैं.

Thangamayil ज्वेलरी ने दिया 184 फीसदी रिटर्न

दक्षिण भारत की प्रमुख ज्वेलरी रिटेल कंपनी Thangamayil ज्वेलरी ने पिछले एक साल में निवेशकों को 184 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 16939 करोड़ रुपये है. सोना, हीरा, चांदी और प्लेटिनम आभूषणों की मजबूत मांग तथा छोटे शहरों में विस्तार से कंपनी की ग्रोथ को बल मिला है.

कम वैल्यूएशन के साथ दिख रही ग्रोथ

Thangamayil ज्वेलरी का PEG रेशियो 0.74 है. यह संकेत देता है कि कंपनी की कमाई में ग्रोथ के मुकाबले शेयर का मूल्यांकन अभी भी आकर्षक हो सकता है. मजबूत ब्रांड पहचान और ग्राहकों का भरोसा कंपनी की प्रमुख ताकत मानी जाती है.

Wheels इंडिया ने भी किया निवेशकों को खुश

ऑटो कंपोनेंट क्षेत्र की कंपनी Wheels इंडिया ने पिछले एक साल में 103 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 3787 करोड़ रुपये है. यह कंपनी स्टील व्हील और अन्य ऑटो पार्ट्स का मैन्युफैक्चिरिंग करती है तथा घरेलू बाजार के साथ निर्यात कारोबार में भी अपनी मजबूत मौजूदगी रखती है.

यह भी पढ़ें- Adani और IHG की साझेदारी में आ सकता है बड़ा उछाल, 5 होटल के बाद अब इस प्लान की तैयारी; निवेशक रखें नजर

Venus रेमेडीज ने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न

फार्मा क्षेत्र की कंपनी Venus रेमेडीज इस लिस्ट में सबसे आगे रही है. कंपनी ने एक साल में करीब 297 फीसदी का रिटर्न दिया है. कैंसर, एंटीबायोटिक और क्रिटिकल केयर दवाओं के क्षेत्र में सक्रिय इस कंपनी का PEG रेशियो केवल 0.41 है. इससे संकेत मिलता है कि तेज ग्रोथ के बावजूद कंपनी का वैल्यूएशन अभी भी निवेशकों के लिए आकर्षक माना जा सकता है.