Share Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले, मेटल और IT शेयरों में तेजी; इन्फोसिस, टाटा स्टील टॉप गेनर्स

Share Market Today: ट्रेडर्स ईरान पर प्रतिबंध लगाने की अमेरिका के प्लान डिटेल्स का इंतजार कर रहे हैं. ईरान पर नए प्रतिबंधों के बारे में अमेरिका की घोषणा से पहले तेल की कीमतों में नरमी आई.

शेयर बाजार. Image Credit: Tv9

Highlights

  • सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयर बढ़त के साथ खुले.
  • निफ्टी मीडिया और निफ्टी IT में सबसे ज्यादा बढ़त हुई.
  • निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.16 प्रतिशत की बढ़त हुई.

Share Market Today: तेल की कीमतों में गिरावट के बीच निफ्टी50 और सेंसेक्स सोमवार को बढ़त के साथ खुले. वहीं, ट्रेडर्स ईरान पर प्रतिबंध लगाने की अमेरिका के प्लान डिटेल्स का इंतजार कर रहे हैं. शुरुआती सत्र में सेंसेक्स 198 अंक या 0.26 फीसदी बढ़कर 77,740 पर खुला. निफ्टी50 भी 48 अंक या 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ 24,297 पर कारोबार कर ओपन हुआ.

टॉप गेनर्स और लूजर्स

आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयर बढ़त के साथ खुले. इन्फोसिस, टाटा स्टील और HCL टेक सबसे अधिक बढ़त वाले शेयर रहे, जबकि एशियन पेंट्स और अडानी पोर्ट्स में मामूली गिरावट देखी गई.

सेक्टोरल इंडेक्स

सेक्टर के हिसाब से देखें तो निफ्टी मीडिया और निफ्टी IT में सबसे ज्यादा बढ़त हुई. वहीं, निफ्टी फार्मा में सबसे अधिक गिरावट आई.

यह भी पढ़ें: अडानी ग्रुप की प्रतिद्वंदी GMR बना रही जोरदार प्लान, एयरपोर्ट बिजनेस में खर्च करेगी ₹19400 करोड़