L&T को मिला ₹2500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट, बनाएगी LIGO इंडिया ऑब्जर्वेटरी; शेयरों पर रखें नजर
Larsen & Toubro (L&T) को भारत सरकार से LIGO इंडिया ऑब्जर्वेटरी बनाने का बड़ा ठेका मिला है, जिसकी अनुमानित लागत 1,000 रुपये से 2,500 करोड़ रुपये की कैटेगरी में है. महाराष्ट्र में बनने वाली यह हाई-टेक वैज्ञानिक सुविधा भारत को वैश्विक शोध के अग्रिम पंक्ति में ला सकती है.
L&T Bagged Order: इंफ्रास्ट्रक्चर और इंजीनियरिंग सेक्टर की लीडिंग कंपनी Larsen & Toubro (L&T) के हाथ एक और बड़ा सरकारी प्रोजेक्ट लगा है. कंपनी को भारत सरकार के एटॉमिक एनर्जी डिपार्टमेंट की ओर से लगभग 2500 करोड़ रुपये का ठेका मिला है, जिसके तहत वह देश की एडवांस वैज्ञानिक सुविधा LIGO इंडिया ऑब्जर्वेटरी का निर्माण करेगी. यह प्रोजेक्ट न सिर्फ L&T के लिए अहम है बल्कि भारत के वैज्ञानिक और तकनीकी विकास की दिशा में भी एक बड़ी छलांग माना जा रहा है. इस खबर के बाद बाजार में कंपनी के शेयर चर्चा में आ गए हैं.
महाराष्ट्र में बनेगा हाई-टेक वैज्ञानिक केंद्र
ये साइंटिफिक डेवलपमेंट महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के औंधा क्षेत्र में स्थापित की जाएगी. LIGO इंडिया को देश के “मेगा साइंस” मिशनों में शामिल किया गया है और इसका उद्देश्य भारत को वैश्विक वैज्ञानिक अनुसंधान के अग्रिम पंक्ति में खड़ा करना है. इस प्रोजेक्ट को L&T के दो प्रमुख डिवीजन- Heavy Civil Infrastructure (HCI) और Heavy Engineering (HE) मिलकर पूरा करेंगे.

L&T की मजबूत ऑर्डर बुक
L&T पहले से ही बड़े-बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर और इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है. कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत बनी हुई है और नए प्रोजेक्ट्स से इसकी भविष्य की आय का भरोसा और बढ़ा है. ट्रेडब्रेन्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक,
- Q3 FY26 में ऑर्डर इनफ्लो: 1.35 लाख करोड़ रुपये
- 9 महीनों में कुल ऑर्डर: 3.45 लाख करोड़ रुपये
- कुल ऑर्डर बुक: 7.33 लाख करोड़ रुपये
- घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तर पर मजबूत वृद्धि
कंपनी ने निकट भविष्य के लिए भी लगभग 5.9 लाख करोड़ रुपये के संभावित प्रोजेक्ट पाइपलाइन की जानकारी दी है, जिससे आने वाले वर्षों में स्थिर ग्रोथ की उम्मीद है.
क्या है शेयर का हाल?
कंपनी ने कारोबारी सत्र के दौरान ही फाइलिंग के जरिये ऑर्डर की जानकारी दी थी. हालांकि, इसका असर शेयरों पर देखने को नहीं मिला. मंगलवार, 24 फरवरी को Larsen & Toubro के शेयर 3.60 फीसदी की गिरावट के साथ 4,259.20 रुपये पर ट्रेड करते बंद हुआ. कंपनी के शेयर अपने 52वीक हाई स्तर (4440 रुपये) के काफी करीब पहुंच चुके हैं. कंपनी का मार्केट कैप 6,07,628 करोड़ रुपये दर्ज किया गया.
बेहद संवेदनशील और हाई-प्रिसीजन निर्माण
यह सामान्य निर्माण प्रोजेक्ट नहीं है. इसमें ऐसे एडवांस ढांचे तैयार करने होंगे जो कंपन से मुक्त, काफी सटीक और वैज्ञानिक उपकरणों के लिए पूरी तरह सुरक्षित हों. प्रोजेक्ट के तहत कंपनी को ये तमाम काम करना है, जिसमें-
- अत्याधुनिक इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC)
- अल्ट्रा-हाई वैक्यूम सिस्टम के लिए लगभग 8 किलोमीटर लंबी बीम ट्यूब बनाना
- विशेष वैक्यूम उपकरण तैयार करना और स्थापित करना
- मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और HVAC सिस्टम का इंटीग्रेशन
- फायर प्रोटेक्शन, मॉनिटरिंग और कंट्रोल सिस्टम लगाना
- अन्य आवश्यक सपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करना
इन सभी कार्यों को अत्यधिक सटीकता और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार पूरा किया जाएगा. प्रोजेक्ट को लगभग 48 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है.
क्या है LIGO और क्यों है इतना अहम?
LIGO यानी Laser Interferometer Gravitational Wave Observatory एक एडवांस्ड साइंटिफिक सॉल्यूशन है, जिसका उद्देश्य ब्रह्मांड में होने वाली विशाल खगोलीय घटनाओं- जैसे ब्लैक होल या न्यूट्रॉन स्टार की टक्कर से होने वाली ग्रेविटेशनल वेव्स का पता लगाना है. LIGO इंडिया प्रोजेक्ट भारत के शीर्ष वैज्ञानिक संस्थानों जैसे- Raja Ramanna Centre for Advanced Technology (RRCAT) और Institute for Plasma Research (IPR) के सहयोग से विकसित की जा रही है. इसके साथ ही अमेरिका की LIGO लैब, Caltech और MIT भी तकनीकी सहयोग दे रहे हैं. यह प्रोजेक्ट भारत को अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक समुदाय में एक अहम स्थान दिला सकता है.
80 साल से इंजीनियरिंग सेक्टर की लीडिंग कंपनी
L&T एक भारतीय मल्टीनेशनल कंपनी है, जो इंफ्रास्ट्रक्चर, हाइड्रोकार्बन, पावर, डिफेंस, आईटी और हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग जैसे कई क्षेत्रों में काम करती है. कंपनी पिछले आठ दशकों से अपने क्षेत्र में लीडिंग बनी हुई है. मिलने वाल काम को कंपनी ने राशि के आधार पर कैटेगरी के में बांटा है. जैसी इस काम को कंपनी ने 1000 करोड़ रुपये से 2500 करोड़ रुपये वाले कैटेगरी में शामिल किया है. उसी आधार पर 2500 करोड़ रुपये का यह नया प्रोजेक्ट न केवल कंपनी के लिए वित्तीय रूप से अहम है बल्कि भारत के वैज्ञानिक भविष्य के लिए भी एक ऐतिहासिक कदम साबित हो सकता है.
ये भी पढ़ें- Crypto Crash: फरवरी में 19% तक टूटा Bitcoin, अब इस सपोर्ट लेवल पर टिकी नजर; क्या करें निवेशक?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
विजय केडिया के पोर्टफोलियो में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से ₹800 करोड़ घटा वैल्यू; जानें कैसे लगा झटका
Suzlon बदल रही अपने बिजनेस का स्ट्रक्चर, ‘सुजलॉन 2.0’ से करेगी अब ये काम; जानें- क्या है नया प्लान
Nifty Outlook 25 feb: निफ्टी में बन रहा लोअर टॉप, अब आगे क्या हो रणनीति? जानें एक्सपर्ट्स की राय
