36 फीसदी तक उछल सकता है यह दिग्गज ऑटो स्टॉक, ब्रोकरेज ने दी Buy रेटिंग, जानें टारगेट प्राइस

महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर पर ब्रोकरेज हाउस फिर बुलिश नजर आ रहे हैं. HSBC ने स्टॉक पर Buy रेटिंग बरकरार रखते हुए 4200 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जबकि Nomura का मानना है कि दिल्ली की नई EV पॉलिसी से कंपनी को लंबी अवधि में फायदा मिल सकता है.

HSBC ने स्टॉक पर Buy रेटिंग बरकरार रखते हुए 4200 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है. Image Credit: Canva/ Money9

Highlights

  • HSBC ने महिंद्रा एंड महिंद्रा शेयर पर Buy रेटिंग बरकरार रखते हुए 4200 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है.
  • कंपनी का जून तिमाही का मुनाफा 34 फीसदी बढ़कर 5455 करोड़ रुपये पहुंचा.
  • Nomura का मानना है कि M&M को आने वाले वर्षों में मजबूत ग्रोथ का फायदा मिल सकता है.

M&M Target Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर एक बार फिर निवेशकों के रडार पर हैं. कंपनी के मजबूत जून तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज हाउस HSBC ने शेयर पर Buy रेटिंग बरकरार रखते हुए 4200 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है. मौजूदा लेवल से यह करीब 36 फीसदी की संभावित तेजी दिखाता है. वहीं Nomura का मानना है कि दिल्ली सरकार की नई EV पॉलिसी कंपनी के लिए लंबी अवधि में बड़ा ग्रोथ ट्रिगर साबित हो सकती है.

HSBC ने दिया 4200 रुपये का टारगेट

HSBC ने M&M पर Buy रेटिंग बनाए रखी है और 4200 रुपये का टारेगट तय किया है. ब्रोकरेज का कहना है कि पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है, जिसका सबसे बड़ा फायदा M&M को मिल सकता है. कंपनी के OEM मार्जिन FY27 और FY28 में भी मजबूत बने रहने की उम्मीद है.

EV पॉलिसी से दिख रहा बड़ा मौका

Nomura ने कहा कि दिल्ली सरकार की नई EV पॉलिसी ऑटो कंपनियों के लिए पॉजिटिव साबित होगी. ब्रोकरेज के मुताबिक सरकार FY27 से FY30 के बीच करीब 15000 करोड़ रुपये EV इंसेंटिव, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और टैक्स राहत पर खर्च कर सकती है. इससे M&M, Tata Motors Passenger Vehicles, Ather और Sona BLW Precision Forgings को फायदा मिलने की संभावना है.

जून तिमाही में 34 फीसदी बढ़ा मुनाफा

महिंद्रा एंड महिंद्रा का जून तिमाही का प्रदर्शन मजबूत रहा. कंपनी का नेट प्रॉफिट 34 फीसदी बढ़कर 5455 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 4083 करोड़ रुपये था. कंपनी की इनकम भी 28 फीसदी बढ़कर 58188 करोड़ रुपये रही. मजबूत बिक्री और बेहतर प्रोडक्ट मिक्स ने कंपनी के प्रदर्शन को सपोर्ट दिया.

यह भी पढ़ें- पांच दिन की तेजी के बाद टूटे IT शेयर, Infosys और TCS में 3 फीसदी की गिरावट; जानें- क्या है वजह

ऑटो और ट्रैक्टर कारोबार ने दिखाई मजबूती

कंपनी ने पहली तिमाही में कुल 3.04 लाख वाहन बेचे, जो सालाना आधार पर 23 फीसदी अधिक है. SUV की बिक्री 1.75 लाख यूनिट रही. ट्रैक्टर कारोबार में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 44.9 फीसदी पहुंच गई. ऑटो और फार्म कारोबार का मुनाफा भी 18 फीसदी बढ़ा.