मुकुल अग्रवाल ने इस प्राइवेट बैंक में बढ़ाई हिस्सेदारी, 3 महीने में 45% भागा स्टॉक, रडार पर रखें शेयर

मार्च 2026 तिमाही में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने बैंक में अपनी हिस्सेदारी 8.14 फीसदी से बढ़ाकर 8.35 फीसदी कर दी. वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने भी अपनी हिस्सेदारी 5.84 फीसदी से बढ़ाकर 6.00 फीसदी कर ली. इससे बैंक में संस्थागत निवेशकों का भरोसा मजबूत होता दिख रहा है.

Mukul Agrawal Image Credit: Canva/ Money9

Mukul Agrawal Stocks : गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी के माहौल के बीच Jammu & Kashmir Bank के शेयर में जोरदार खरीदारी देखने को मिली. कारोबार के दौरान शेयर 5.44 फीसदी चढ़कर 164.70 रुपये तक पहुंच गया. शेयर में मजबूत वॉल्यूम भी दर्ज किया गया. दिनभर में 72.7 लाख से ज्यादा शेयरों का कारोबार हुआ, जबकि पिछले 30 दिनों का औसत वॉल्यूम 41.6 लाख शेयर रहा है. मार्च 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग आंकड़ों के मुताबिक, दिग्गज निवेशक Mukul Mahavir Agrawal ने Jammu & Kashmir Bank में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 1.50 फीसदी कर ली है. दिसंबर 2025 तिमाही में उनके पास 1.27 फीसदी हिस्सेदारी थी.

FII और DII की हिस्सेदारी भी बढ़ी

मार्च 2026 तिमाही में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने बैंक में अपनी हिस्सेदारी 8.14 फीसदी से बढ़ाकर 8.35 फीसदी कर दी. वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने भी अपनी हिस्सेदारी 5.84 फीसदी से बढ़ाकर 6.00 फीसदी कर ली. इससे बैंक में संस्थागत निवेशकों का भरोसा मजबूत होता दिख रहा है.

बैंक का कारोबार 20 फीसदी बढ़ा

30 जून 2026 को समाप्त तिमाही के लिए बैंक ने मजबूत प्रोविजनल बिजनेस अपडेट जारी किया है.

  • कुल कारोबार सालाना आधार पर 20.36 फीसदी बढ़कर 3,03,996 करोड़ रुपये पहुंच गया.
  • कुल जमा (Deposits) 16.75 फीसदी बढ़कर 1,73,420 करोड़ रुपये हो गया.
  • ग्रॉस एडवांस (Gross Advances) 25.51 फीसदी बढ़कर 1,30,576 करोड़ रुपये रहा.
  • ग्नॉस इंवेस्टमेंट (Gross Investments) 0.91 फीसदी बढ़कर 43,706 करोड़ रुपये पहुंच गया.
  • CASA डिपॉजिट 72,979 करोड़ रुपये रहा, जबकि CASA अनुपात 42.08 फीसदी दर्ज किया गया.

निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी

मुकुल अग्रवाल की हिस्सेदारी बढ़ने के साथ-साथ FII और DII की हिस्सेदारी में भी इजाफा हुआ है. वहीं, बैंक के डिपॉजिट और एडवांस में मजबूत वृद्धि यह संकेत देती है कि बैंक का ऑपरेशन प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है.

शेयर का प्रदर्शन

  • पिछले एक सप्ताह में शेयर 3.98 फीसदी चढ़ा है.
  • पिछले तीन महीनों में इसमें 45.03 फीसदी की जोरदार तेजी आई है.
  • वहीं, पिछले एक साल में शेयर ने 44.47 फीसदी का रिटर्न दिया है.

कंपनी का कारोबार

Jammu & Kashmir Bank रिटेल बैंकिंग, कॉरपोरेट बैंकिंग और ट्रेजरी सेवाएं उपलब्ध कराता है. बैंक का नेटवर्क पूरे देश में फैला है, जबकि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में इसकी मजबूत मौजूदगी है. बैंक ग्राहकों को डिपॉजिट, लोन, डिजिटल बैंकिंग, एमएसएमई फाइनेंसिंग सहित कई तरह की बैंकिंग सेवाएं प्रदान करता है.

इसे भी पढ़ें- इस म्यूचुअल फंड ने मचाया धमाल! एक साल में दिया 65% रिटर्न, ताइवान- चीन जैसे बाजारों लगाता है पैसा

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.