इस इंफ्रा कंपनी को मिला ₹11840000000 का मेगा ऑर्डर, मुकुल अग्रवाल का लगा है दांव, सोमवार को रहेगी नजर

दिग्गज निवेशकों की हिस्सेदारी वाली जे. कुमार इंफ्राप्रोजेक्ट्स एक बड़े ऑर्डर के बाद चर्चा में आ गई है. कंपनी को लखनऊ में 1,184 करोड़ रुपये का कन्वेंशन सेंटर प्रोजेक्ट मिला है, जिससे स्टॉक में तेजी की उम्मीद बढ़ी है. हाल ही में 52 हफ्ते का निचला स्तर छूने के बाद अब निवेशकों की नजर सोमवार के कारोबार पर टिकी है.

Mukul Agrawal Stocks Image Credit: Canva/ Money9

Mukul Agrawal Stocks: मुकुल अग्रवाल दिग्गज निवेशकों की हिस्सेदारी वाली J Kumar Infraprojects सोमवार को बाजार में फोकस में रह सकती है. कंपनी को उत्तर प्रदेश में 1,184 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है, जिससे स्टॉक में तेजी की उम्मीद जताई जा रही है. गुरुवार को शेयर 0.32% की हल्की गिरावट के साथ 454.40 रुपये पर बंद हुआ था, जबकि हाल ही में इसने 425 रुपये का 52-वीक लो छुआ था.

लखनऊ में मिला मेगा प्रोजेक्ट

कंपनी को लखनऊ में इंटरनेशनल एग्जीबिशन और कन्वेंशन सेंटर बनाने का कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह प्रोजेक्ट पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट से 3 अप्रैल 2026 को मिले लेटर ऑफ इंटेंट के तहत दिया गया है. इसमें डिजाइनिंग, मटेरियल की खरीद और निर्माण की पूरी जिम्मेदारी कंपनी की होगी.

10,000 क्षमता वाला कन्वेंशन सेंटर

यह प्रोजेक्ट लखनऊ के सेक्टर-15, वृंदावन योजना में विकसित किया जाएगा, जिसकी कुल लागत 1,184 करोड़ रुपये है. कंपनी का लक्ष्य है कि इसे 24 महीनों में पूरा कर लिया जाए. यह सेंटर करीब 10,000 लोगों की क्षमता वाला होगा.

दिग्गज निवेशकों की हिस्सेदारी

Trendlyne के अनुसार, कंपनी में Mukul Agrawal की हिस्सेदारी है. दिसंबर 2025 तक मुकुल अग्रवाल के पास 2.61% (करीब 19.75 लाख शेयर) की हिस्सेदारी थी. अब कंपनी को मिले इस मेगा टेंडर के बाद सोमवार को इसके शेयर पर निवेशक की नजर रहने वाली है.

इसे भी पढ़ें- बाजार में तेजी का संकेत! निफ्टी की गिरावट खत्म? इतिहास दे रहा जोरदार रैली का इशारा, जानें पूरी खबर

कंपनी का कारोबार

1980 में स्थापित जे. कुमार इंफ्राप्रोजेक्ट्स देश की प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों में शामिल है. कंपनी मेट्रो (अंडरग्राउंड और एलिवेटेड), सिंचाई परियोजनाएं, सुरंग, डायफ्राम वॉल और नदी-नालों पर स्ट्रक्चर बनाने जैसे जटिल प्रोजेक्ट्स में विशेषज्ञता रखती है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.