बाजार की नजर अब इन 2 स्टॉक्स पर! नारायण मूर्ति की फैमिली ऑफिस ने लगाए ₹290 करोड़; रखें नजर

Infosys के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति की फैमिली ऑफिस Catamaran Ventures ने TD Power Systems और Vardhman Special Steels में करीब 290 करोड़ रुपये का निवेश किया है. दोनों कंपनियां लगभग जीरो-डेट हैं और एक्सपोर्ट आधारित मैन्युफैक्चरिंग कारोबार में सक्रिय हैं.

नारायण मूर्ति Image Credit: @Tv9

Narayana Murthy: Infosys के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति की फैमिली ऑफिस Catamaran Ventures ने दो नई मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में निवेश कर बाजार का ध्यान अपनी ओर खींचा है. जून 2026 की शेयरहोल्डिंग फाइलिंग के अनुसार, फैमिली ऑफिस ने TD Power Systems और Vardhman Special Steels में कुल मिलाकर करीब 290 करोड़ रुपये का निवेश किया है. इन दोनों कंपनियों की खास बात यह है कि दोनों लगभग जीरो-डेट हैं, एक्सपोर्ट आधारित कारोबार करती हैं और जापानी कंपनियों के साथ मजबूत साझेदारी रखती हैं.

TD Power Systems में सबसे बड़ा निवेश

इन दोनों कंपनियों में Catamaran Ventures का सबसे बड़ा निवेश TD Power Systems में है. फैमिली ऑफिस ने कंपनी में 1.46 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है, जिसकी कीमत करीब 262 करोड़ रुपये है. यह कंपनी एसी जनरेटर्स और इलेक्ट्रिक मोटर्स बनाती है, जिनका इस्तेमाल स्टीम, गैस, हाइड्रो, विंड और डीजल पावर प्लांट्स सहित कई औद्योगिक क्षेत्रों में किया जाता है. कंपनी 100 से ज्यादा देशों में अपने प्रोडक्ट का निर्यात करती है और जापान की तोशिबा ग्रुप के साथ लंबे समय से मैन्युफैक्चरिंग साझेदारी भी रखती है.

Vardhman Special Steels में भी बनाई हिस्सेदारी

Catamaran Ventures ने दूसरा निवेश Vardhman Special Steels में किया है. कंपनी में इसकी 1.02 फीसदी हिस्सेदारी है, जिसकी मौजूदा कीमत करीब 28 करोड़ रुपये है. यह कंपनी ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए स्पेशल अलॉय स्टील बार्स बनाती है. इसके प्रमुख ग्राहकों में टोयोटा, मारुति सुजुकी, हुंडई और हीरो मोटोकॉर्प जैसी कंपनियां शामिल हैं. कंपनी जापान की आइची स्टील के साथ भी रणनीतिक साझेदारी रखती है.

कैसा है शेयर का हाल

अगर शेयरों की बात करें, तो शुक्रवार को TD Power Systems का शेयर 5.52 फीसदी उछलकर 1,150.20 रुपये पर पहुंच गया. वहीं, Vardhman Special Steels का शेयर भी शुक्रवार को 2.45 फीसदी की तेजी के साथ 276.35 रुपये पर बंद हुआ है.

यह भी पढ़ें: मुकुल अग्रवाल के इस बैंक स्टॉक ने किया कमाल, एक दिन में ₹40 करोड़ का फायदा, रखें नजर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.