₹2.45 का पेनी स्टॉक बना दौलत की मशीन! 5 साल में ₹1 लाख को बना दिया ₹87 लाख; 8700% से ज्यादा दिया रिटर्न
Cupid Ltd का पेनी स्टॉक पिछले 5 वर्षों में निवेशकों को करीब 8,730 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दे चुका है. इस दौरान 1 लाख रुपये का निवेश बढ़कर लगभग 87 लाख रुपये हो गया. कंपनी का शेयर 2.45 रुपये से बढ़कर 212 रुपये के स्तर पर पहुंच चुका है.
Cupid Ltd: शेयर बाजार में लंबे समय तक धैर्य और सही कंपनी का चुनाव निवेशकों को शानदार रिटर्न दिला सकता है. इसका ताजा उदाहरण Cupid Ltd है. कभी महज 2.45 रुपये के आसपास कारोबार करने वाला यह पेनी स्टॉक आज 212 रुपये के स्तर पर पहुंच चुका है. पिछले पांच वर्षों में इस शेयर ने निवेशकों को करीब 8,730 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. यानी अगर किसी निवेशक ने पांच साल पहले इस कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता, तो आज उसकी निवेश राशि बढ़कर करीब 87 लाख रुपये हो गई होती.
कैसा रहा शेयर का प्रदर्शन
Cupid Ltd का शेयर जुलाई 2021 में करीब 2.43 रुपये पर कारोबार कर रहा था, जबकि अब यह बढ़कर 212 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है. अगर हालिया प्रदर्शन की बात करें, तो कंपनी के शेयर ने सिर्फ एक सप्ताह में करीब 7 फीसदी का रिटर्न दिया है. वहीं, पिछले एक महीने में इसमें 35 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है. वहीं, पिछले एक वर्ष में इसने निवेशकों को करीब 791 फीसदी का रिटर्न दिया है. लंबी अवधि के प्रदर्शन पर नजर डालें, तो पिछले पांच वर्षों में यह शेयर करीब 8,730 फीसदी की तेजी दर्ज कर चुका है.
निवेशकों को कितना हुआ फायदा
इस शेयर की तेजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अगर किसी निवेशक ने पांच साल पहले इसमें 1 लाख रुपये का निवेश किया होता, तो आज उसकी रकम बढ़कर करीब 87 लाख रुपये हो जाती. वहीं, तीन साल पहले किया गया 1 लाख रुपये का निवेश अब करीब 84 लाख रुपये का हो चुका होता.
अगर किसी निवेशक ने सिर्फ एक महीने पहले इसमें 1 लाख रुपये का निवेश किया होता, तो उसकी राशि बढ़कर करीब 1.33 लाख रुपये हो जाती. इसी तरह, एक साल पहले निवेश किए गए 1 लाख रुपये की मौजूदा कीमत करीब 8.40 लाख रुपये हो गई होती.
IVD बिजनेस पर भी फोकस
कंपनी ने यह भी बताया कि उसका In Vitro Diagnostics (IVD) कारोबार लगातार आगे बढ़ रहा है. हालांकि, प्रबंधन का मानना है कि निकट अवधि में इस कारोबार की ग्रोथ सीमित रह सकती है, लेकिन आने वाले वर्षों में यही सेगमेंट कंपनी के लिए बड़ा ग्रोथ इंजन बन सकता है. कंपनी को उम्मीद है कि रेगुलेटरी अप्रूवल्स, नए प्रोडक्ट लॉन्च और कमर्शियलाइजेशन की प्रक्रिया तेज होने के बाद IVD बिजनेस से बेहतर आय देखने को मिल सकती है.
यह भी पढ़ें: बाजार की नजर अब इन 2 स्टॉक्स पर! नारायण मूर्ति की फैमिली ऑफिस ने लगाए ₹290 करोड़; रखें नजर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
ई वेस्ट सेक्टर में किस शेयर पर लगाएं दांव, Namo eWaste या Eco Recycling कौन देगा बेहतर रिटर्न
बाजार की नजर अब इन 2 स्टॉक्स पर! नारायण मूर्ति की फैमिली ऑफिस ने लगाए ₹290 करोड़; रखें नजर
बाजार में गिरावट का कम असर! इन डेट-फ्री स्टॉक पर रखें नजर; जानें शेयरों का हाल
