मुकुल अग्रवाल के इस बैंक स्टॉक ने किया कमाल, एक दिन में ₹40 करोड़ का फायदा, रखें नजर

बैंकिंग शेयरों में आई जोरदार तेजी के बीच शुक्रवार को J&K बैंक का शेयर करीब 14% उछल गया. इस तेजी का सबसे बड़ा फायदा दिग्गज निवेशक मुकुल महावीर अग्रवाल को मिला, जिनकी बैंक में 1.50% हिस्सेदारी है. शेयर में एक दिन की बढ़त से उनके निवेश का मूल्य करीब ₹40 करोड़ बढ़ गया.

मुकुल अग्रवाल Image Credit: canva

Mukul Agarwal Stock : शेयर बाजार में शुक्रवार को बैंकिंग शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली, जिसका सबसे ज्यादा फायदा जम्मू एंड कश्मीर (J&K) बैंक के शेयर को हुआ. बैंक का शेयर करीब 14% चढ़कर बंद हुआ. इस तेजी से दिग्गज निवेशक मुकुल महावीर अग्रवाल की निवेशित हिस्सेदारी की वैल्यू में एक ही दिन में करीब ₹40 करोड़ का इजाफा हो गया.

14% की तेजी ने बनाया निवेशकों को मालामाल

शुक्रवार को J&K बैंक का शेयर 14.39% यानी ₹24.24 बढ़कर ₹192.65 पर बंद हुआ. बैंकिंग शेयरों में आई तेजी के बीच इस शेयर में जोरदार खरीदारी देखने को मिली.

अगर पिछले प्रदर्शन की बात करें तो शेयर ने एक महीने में 23.78%, छह महीने में 90.81% और एक साल में 71.38% का शानदार रिटर्न दिया है. फिलहाल कंपनी का मार्केट कैप करीब ₹21,214 करोड़ है.

मुकुल अग्रवाल की एक दिन में बढ़ी ₹40 करोड़ की वैल्यू

मार्च 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग आंकड़ों के अनुसार, दिग्गज निवेशक मुकुल महावीर अग्रवाल ने J&K बैंक में अपनी हिस्सेदारी 1.27% से बढ़ाकर 1.50% कर ली है.

अब उनके पास बैंक के 1.65 करोड़ शेयर हैं. शुक्रवार को शेयर में ₹24.24 की बढ़त के कारण उनकी हिस्सेदारी की कीमत में करीब ₹39.99 करोड़ (लगभग ₹40 करोड़) का इजाफा हुआ. हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि उनकी हिस्सेदारी मार्च तिमाही में बढ़ी थी और इसका शुक्रवार की तेजी से कोई सीधा संबंध नहीं है.

शेयरहोल्डिंग और वैल्यूएशन क्या कहते हैं?

मार्च 2026 तक बैंक में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 59.40% पर स्थिर रही. वहीं, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने अपनी हिस्सेदारी 8.14% से बढ़ाकर 8.35% कर ली. घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) की हिस्सेदारी भी 5.84% से बढ़कर 6% हो गई, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 26.26% रही.

वैल्यूएशन की बात करें तो J&K बैंक का प्राइस-टू-अर्निंग (P/E) रेशियो 9.03 है, जो बैंकिंग इंडस्ट्री के औसत 15.9 से काफी कम है. इससे संकेत मिलता है कि यह शेयर अपने कई प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले अपेक्षाकृत आकर्षक वैल्यूएशन पर कारोबार कर रहा है.

क्या करती है J&K बैंक?

जम्मू एंड कश्मीर बैंक एक प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है, जिसका मुख्यालय श्रीनगर में है. बैंक रिटेल, कॉर्पोरेट, कृषि, MSME और ट्रेजरी जैसे कई क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाएं देता है.

हाल के वर्षों में बैंक ने अपनी एसेट क्वालिटी में सुधार, बेहतर मुनाफा और एडवांस व डिपॉजिट में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की है. इसके साथ ही बैंक डिजिटल बैंकिंग और देशभर में अपने कारोबार के विस्तार पर भी लगातार काम कर रहा है.

यह भी पढ़ें: 3 साल में ₹1 लाख बने ₹47 लाख, इस इथेनॉल स्टॉक ने दिया 4616% का मल्टीबैगर रिटर्न

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.