शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद इन 4 कंपनियों का जलवा, 93000 करोड़ रुपये बढ़ी मार्केट वैल्यू
शेयर मार्केट में साप्ताहिक गिरावट के बावजूद देश की टॉप 10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में से 4 कंपनियों की मार्केट कैप 92995.48 करोड़ रुपये बढ़ गई. इस दौरान HDFC Bank और Bharti Airtel सबसे बड़े गेनर रहे. वहीं Reliance Industries और LIC की वैल्यू में भी इजाफा हुआ.
Top 10 Companies: पिछले कारोबारी सप्ताह शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव देखने को मिला और सेंसेक्स तथा निफ्टी दोनों हल्की गिरावट के साथ बंद हुए. इसके बावजूद देश की सबसे मूल्यवान 10 कंपनियों में से 4 कंपनियों की मार्केट कैप में कुल 92995.48 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ. इस दौरान HDFC Bank और Bharti Airtel सबसे बडे़ गेनर रहे. वहीं Reliance Industries और LIC की मार्केट वैल्यू में भी अच्छी बढ़त दर्ज की गई.
HDFC Bank बना सबसे बड़ा गेनर
पिछले सप्ताह HDFC Bank का मार्केट कैप 35808.09 करोड़ रुपये बढ़कर 12.69 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया. टॉप 10 कंपनियों में यह सबसे बड़ी बढ़त रही. मजबूत निवेशक भरोसे और बैंकिंग सेक्टर में पॉजिटिव रुझान का फायदा कंपनी को मिला.
Bharti Airtel के वैल्यू में भारी बढ़ोतरी
Bharti Airtel की मार्केट कैप 34896.92 करोड़ रुपये बढ़कर 11.98 लाख करोड़ रुपये हो गई. इसके अलावा LIC की मार्केट वैल्यू 16065.50 करोड़ रुपये बढ़कर 5.60 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई. Reliance Industries का मार्केट कैप भी 6224.97 करोड़ रुपये बढ़कर 17.71 लाख करोड़ रुपये हो गया और कंपनी सबसे वैल्यूएबल भारतीय कंपनी बनी रही.
इन 6 कंपनियों की घटी मार्केट कैप
दूसरी ओर Hindustan Unilever को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ. कंपनी का मार्केट कैप 12088.65 करोड़ रुपये घट गया. Larsen and Toubro की मार्केट कैप 11040.23 करोड़ रुपये कम हुई. इसके अलावा TCS, Bajaj Finance, ICICI Bank और State Bank of India के मार्केट कैप में भी गिरावट दर्ज की गई. इन छह कंपनियों की कुल मार्केट कैप 49294.13 करोड़ रुपये घट गई.
मार्केट में क्यों रहा उतार- चढ़ाव
सप्ताह के दौरान सेंसेक्स 194.52 अंक यानी 0.25 फीसदी और निफ्टी 63.95 अंक यानी 0.26 फीसदी नीचे बंद हुआ. सप्ताह की शुरुआत कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, पहली तिमाही के बेहतर कारोबारी अपडेट और अच्छे मानसून के कारण सकारात्मक रही. हालांकि ईरान और अमेरिका के बीच बढे़ तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से मार्केट पर दबाव आया. सप्ताह के आखिरी दो कारोबारी सत्रों में मार्केट ने नुकसान का बड़ा हिस्सा रिकवर कर लिया.
यह भी पढ़ें- 4 महीने का सूखा खत्म, विदेशी निवेशकों की शेयर बाजार में हुई वापसी; जुलाई में FPIs ने किया ₹15157 करोड़ का निवेश
मार्केट कैप के लिहाज से टॉप 10 कंपनियां
मार्केट कैप के बेस पर Reliance Industries देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी बनी रही. इसके बाद HDFC Bank, Bharti Airtel, ICICI Bank, State Bank of India, TCS, Bajaj Finance, LIC, Larsen and Toubro और Hindustan Unilever का स्थान रहा. मार्केट में उतार चढ़ाव के बावजूद चुनिंदा दिग्गज कंपनियों ने निवेशकों की संपत्ति में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की.
Latest Stories
मुकुल अग्रवाल के इस बैंक स्टॉक ने किया कमाल, एक दिन में ₹40 करोड़ का फायदा, रखें नजर
4 महीने का सूखा खत्म, विदेशी निवेशकों की शेयर बाजार में हुई वापसी; जुलाई में FPIs ने किया ₹15157 करोड़ का निवेश
3 साल में ₹1 लाख बने ₹47 लाख, इस इथेनॉल स्टॉक ने दिया 4616% का मल्टीबैगर रिटर्न
