इस सरकारी कंपनी का मुनाफा 68 फीसदी बढ़ा, 1549 करोड़ रुपये पहुंचा आंकड़ा; 21 पैसे डिविडेंड का ऐलान

NHPC ने मार्च तिमाही FY26 में शानदार नतीजे पेश किए हैं. कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 68 फीसदी बढ़कर 1549.42 करोड़ रुपये पहुंच गया. कुल इनकम भी बढ़कर 3120.52 करोड़ रुपये हो गई. कंपनी ने FY26 में रिकॉर्ड 1850 मेगावाट नई बिजली क्षमता जोड़ी है. NHPC ने 21 पैसे प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड की भी घोषणा की है.

NHPC ने मार्च तिमाही FY26 में शानदार नतीजे पेश किए हैं. Image Credit: money9live

NHPC ने मार्च तिमाही FY26 में शानदार वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है. सरकारी कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 68 फीसदी बढ़कर 1549.42 करोड़ रुपये पहुंच गया. पिछले साल इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 919.63 करोड़ रुपये था. कंपनी की कुल इनकम भी बढ़कर 3120.52 करोड़ रुपये हो गई है. मजबूत रेवेन्यू और बिजली प्रोडक्शन में बढ़ोतरी से कंपनी के नतीजों को सहारा मिला. इसके साथ ही NHPC ने FY26 के लिए 21 पैसे प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड देने की भी घोषणा की है.

मुनाफे में मजबूत बढ़ोतरी

मार्च तिमाही के दौरान NHPC की कुल इनकम बढ़कर 3120.52 करोड़ रुपये पहुंच गई, जो पिछले साल की समान तिमाही में 2557.71 करोड़ रुपये थी. वहीं कंपनी का नेट प्रॉफिट 1549.42 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. पूरे वित्त वर्ष FY26 में कंपनी का मुनाफा बढ़कर 4220.46 करोड़ रुपये हो गया. पिछले वित्त वर्ष में यह 3411.73 करोड़ रुपये था. कंपनी की सालाना कुल इनकम भी बढ़कर 12686.09 करोड़ रुपये पहुंच गई.

कंपनी ने जोड़ी 1850 मेगावाट

NHPC ने FY26 में 1850 मेगावाट बिजली क्षमता जोड़कर नया रिकॉर्ड बनाया है. कंपनी ने तीन बड़े प्रोजेक्ट शुरू किए हैं जिनमें Subansiri Lower Project, Parbati II Project और Karnisar Solar Project शामिल हैं. कंपनी के अनुसार यह उसके इतिहास में किसी भी वित्त वर्ष में सबसे बड़ी क्षमता वृद्धि है. इससे भविष्य में बिजली प्रोडक्शन और इनकम बढ़ने की संभावना मजबूत हुई है.

बिजली प्रोडक्शन में भी दर्ज हुई बढ़ोतरी

कंपनी ने FY26 में 23307 मिलियन यूनिट बिजली प्रोडक्शन किया. यह प्रोडक्शन 7401 मेगावाट स्थापित क्षमता वाले 25 पावर स्टेशनों से हासिल किया गया. NHPC की सहयोगी कंपनियों और जॉइंट वेंचर को मिलाकर कुल स्थापित क्षमता अब 9333 मेगावाट हो गई है. कंपनी का फोकस हाइड्रो और सोलर दोनों क्षेत्रों में विस्तार पर बना हुआ है.

कई नए प्रोजेक्ट पर चल रहा काम

NHPC इस समय 17 बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही है जिनकी कुल क्षमता 9204 मेगावाट है. इसके अलावा 10263 मेगावाट क्षमता वाले 9 प्रोजेक्ट मंजूरी के चरण में हैं. वहीं 9830 मेगावाट क्षमता वाले 9 अन्य प्रोजेक्ट सर्वे और जांच के चरण में हैं. इससे साफ है कि कंपनी आने वाले वर्षों में भी विस्तार की रणनीति पर तेजी से काम कर रही है.

यह भी पढ़ें- न AI का शोर, न डिफेंस का क्रेज… फिर भी छोटे शहरों के दम पर चुपचाप दौड़ रहे ये शेयर; निवेशक रखें नजर

निवेशकों को मिलेगा डिविडेंड का फायदा

कंपनी के बोर्ड ने FY26 के लिए 21 पैसे प्रति इक्विटी शेयर फाइनल डिविडेंड को मंजूरी दी है. मजबूत मुनाफे और बढ़ती क्षमता के चलते NHPC के शेयर पर निवेशकों की नजर बनी हुई है. विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार के ग्रीन एनर्जी और हाइड्रो पावर फोकस से कंपनी को आने वाले समय में फायदा मिल सकता है.