शेयर बाजार से पैसा निकाल रहे विदेशी निवेशक, फिर भी इन 10 कंपनियों के दीवाने हुए FII; हजारों करोड़ रुपये का लगाया दांव
भारतीय शेयर बाजार से 53 अरब डॉलर निकालने के बावजूद विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FII ने कई बड़ी भारतीय कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. मार्च 2026 तिमाही में SBI, NTPC, Power Grid, Vedanta, ONGC, Tata Steel और NALCO जैसे स्टॉक्स में हजारों करोड़ रुपये का निवेश देखने को मिला. PSU, पावर और मेटल सेक्टर में विदेशी निवेशकों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ी है.
FII Buying Stocks: भारतीय शेयर बाजार से पिछले डेढ़ साल के दौरान विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FII ने भारी बिकवाली की है. सितंबर 2024 से मई 2026 के बीच विदेशी निवेशकों ने भारतीय इक्विटी बाजार से करीब 53 अरब डॉलर निकाल लिए. लगातार बिकवाली के दबाव के कारण कई बड़े फ्रंटलाइन शेयरों में कमजोरी देखने को मिली और इसी दौरान MSCI India इंडेक्स में भी लगभग 8 फीसद की गिरावट दर्ज की गई. हालांकि इस बड़े सेलऑफ के बीच कुछ कंपनियां ऐसी भी रहीं, जिन पर विदेशी निवेशकों ने मजबूत भरोसा दिखाया. मार्च 2026 तिमाही के दौरान कई कंपनियों में FII होल्डिंग्स तेजी से बढ़ीं. आइए जानते हैं उन कंपनियों के बारे में, जिनमें FII ने हिस्सेदारी बढ़ाई है.
SBI में सबसे ज्यादा बढ़ी FII हिस्सेदारी
ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक, देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक State Bank of India यानी SBI में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा रुचि दिखाई. मार्च 2026 तिमाही के दौरान SBI में FII होल्डिंग वैल्यू 9319 करोड़ रुपये बढ़कर 1.02 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई. दिसंबर 2025 तिमाही में यह आंकड़ा 92,960 करोड़ रुपये था.
Power Grid और NTPC में भी मजबूत खरीदारी
Power Grid Corporation of India में भी विदेशी निवेशकों ने जमकर खरीदारी की. मार्च तिमाही में कंपनी में FII होल्डिंग्स 8057 करोड़ रुपये बढ़कर 68,923 करोड़ रुपये पहुंच गई. वहीं NTPC में FII निवेश 7566 करोड़ रुपये बढ़कर 59,476 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. पावर और ऊर्जा सेक्टर में सरकार के बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश और बिजली मांग में लगातार बढ़ोतरी के कारण विदेशी निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ रही है.
Vedanta, ONGC और Tata Steel पर भी दांव
मेटल और कमोडिटी सेक्टर में भी FII ने कई कंपनियों में हिस्सेदारी बढ़ाई. Vedanta में विदेशी निवेशकों की होल्डिंग वैल्यू 6951 करोड़ रुपये बढ़कर 35,654 करोड़ रुपये पहुंच गई. Oil & Natural Gas Corporation यानी ONGC में भी FII निवेश 6111 करोड़ रुपये बढ़ा और कुल होल्डिंग 28,558 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. वहीं Tata Steel में विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी 5260 करोड़ रुपये बढ़कर 45,630 करोड़ रुपये पहुंच गई.
PSU कंपनियों पर बढ़ा भरोसा
मार्च 2026 तिमाही में PSU कंपनियों में विदेशी निवेशकों की दिलचस्पी सबसे ज्यादा देखने को मिली. National Aluminium Company यानी NALCO में FII होल्डिंग 4444 करोड़ रुपये बढ़ी. इसके अलावा GE Vernova T&D India में भी FII निवेश 4200 करोड़ रुपये बढ़ा. वहीं Multi Commodity Exchange of India यानी MCX में विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी 4172 करोड़ रुपये बढ़कर 15,892 करोड़ रुपये तक पहुंच गई.
Groww की पैरेंट कंपनी में भी निवेश
ऑनलाइन ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म Groww की पैरेंट कंपनी Billionbrains Garage Ventures में भी विदेशी निवेशकों ने दिलचस्पी दिखाई. कंपनी में FII होल्डिंग वैल्यू 4222 करोड़ रुपये बढ़कर 14,011 करोड़ रुपये तक पहुंच गई.
यह भी पढ़ें: मजबूत रिजल्ट के बावजूद क्यों टूटा Data Patterns का शेयर? एक दिन में आई 11% की गिरावट; जानें वजह
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
न AI का शोर, न डिफेंस का क्रेज… फिर भी छोटे शहरों के दम पर चुपचाप दौड़ रहे ये शेयर; निवेशक रखें नजर
मजबूत रिजल्ट के बावजूद क्यों टूटा Data Patterns का शेयर? एक दिन में आई 11% की गिरावट; जानें वजह
महंगाई में भी चमकेंगे ये 3 FMCG स्टॉक; लिस्ट में HUL भी शामिल; रखें नजर
