वोडाफोन को कैसे हुआ 51970 करोड़ का बंपर प्रॉफिट, जानें क्या है इनसाइ़़ड स्टोरी; शेयर पर रखें नजर
Vodafone Idea ने मार्च 2026 तिमाही में 51,970 करोड़ रुपये का बंपर नेट प्रॉफिट दर्ज कर बाजार को चौंका दिया है. कंपनी को यह बड़ा फायदा AGR देनदारियों के रिवैल्यूएशन से मिले अकाउंटिंग गेन के कारण हुआ. साथ ही कंपनी के रेवेन्यू, EBITDA और ARPU में भी सुधार देखने को मिला है. Vi ने FY26 में 83 शहरों में 5G सेवाएं शुरू कीं और 4G नेटवर्क विस्तार पर बड़ा निवेश किया है.
Vodafone Idea Q4 Results: टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea ने मार्च 2026 तिमाही में ऐसा रिजल्ट पेश किया है, जिसने पूरे बाजार का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. लंबे समय से भारी कर्ज और घाटे से जूझ रही कंपनी ने चौथी तिमाही में 51,970 करोड़ रुपये का विशाल नेट प्रॉफिट दर्ज किया है. खास बात यह है कि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 7166 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था. इतने बड़े मुनाफे के बाद निवेशकों के बीच यह सवाल तेजी से उठ रहा है कि आखिर Vodafone Idea को अचानक इतना बड़ा प्रॉफिट कैसे हुआ? क्या कंपनी का कारोबार तेजी से सुधर गया है या इसके पीछे कोई बड़ा वित्तीय कारण छिपा है?
AGR राहत बनी सबसे बड़ी वजह
कंपनी के इस बंपर मुनाफे के पीछे सबसे बड़ी वजह AGR यानी एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू देनदारियों का रिवैल्यूएशन माना जा रहा है. Vodafone Idea ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि AGR भुगतान की भविष्य की देनदारियों के वर्तमान मूल्य को दोबारा आंका गया, जिससे कंपनी को एक बार का बड़ा अकाउंटिंग गेन मिला. इसी कारण मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. इससे कंपनी की बैलेंस शीट को बड़ी राहत जरूर मिली है.
कारोबार में भी दिखा सुधार
हालांकि केवल अकाउंटिंग गेन ही नहीं, कंपनी के ऑपरेशनल प्रदर्शन में भी सुधार देखने को मिला है. मार्च 2026 तिमाही में Vodafone Idea का रेवेन्यू 3 फीसद बढ़कर 11,332 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि पिछले वर्ष समान अवधि में यह 11,017 करोड़ रुपये था. वहीं EBITDA भी 4.9 फीसदी बढ़कर 4889 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. कंपनी का ARPU यानी एवरेज रेवेन्यू पर यूजर बढ़कर 190 रुपये हो गया, जो पिछले वर्ष 175 रुपये था. कंपनी का दावा है कि यह इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा ARPU स्तरों में शामिल है.
5G और नेटवर्क विस्तार पर बड़ा फोकस
Vodafone Idea ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान नेटवर्क विस्तार पर भी बड़ा निवेश किया. कंपनी ने FY26 में लगभग 8742 करोड़ रुपये का कैपेक्स किया. इसी दौरान Vi 5G सेवाएं 83 शहरों तक पहुंचाई गईं. इसके अलावा कंपनी ने अपनी 4G कवरेज में 48 मिलियन लोगों की बढ़ोतरी की, जिसके बाद अब कंपनी की पहुंच देश की 86 फीसदी आबादी तक हो गई है. कंपनी ने FY26 में 17,300 से ज्यादा नए ब्रॉडबैंड टावर्स जोड़े, जिससे कुल यूनिक ब्रॉडबैंड टावर्स की संख्या बढ़कर 2,02,008 हो गई.
शेयर पर क्यों है बाजार की नजर?
कंपनी के मजबूत तिमाही नतीजों और नेटवर्क विस्तार के बाद अब बाजार की नजर Vodafone Idea के शेयर पर बनी हुई है. यदि कंपनी लगातार सब्सक्राइबर जोड़ने और ARPU बढ़ाने में सफल रहती है, तो आने वाले समय में Vodafone Idea की स्थिति और मजबूत हो सकती है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 0.15 फीसदी गिरकर 12.95 रुपये पर पहुंच गया. पिछले एक सप्ताह में इसमें 14.86 फीसदी की तेजी आई है, जबकि बीते एक महीने में शेयर 35.32 फीसदी चढ़ चुका है.
यह भी पढ़ें: शेयर बाजार से पैसा निकाल रहे विदेशी निवेशक, फिर भी इन 10 कंपनियों के दीवाने हुए FII; हजारों करोड़ रुपये का लगाया दांव
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
न AI का शोर, न डिफेंस का क्रेज… फिर भी छोटे शहरों के दम पर चुपचाप दौड़ रहे ये शेयर; निवेशक रखें नजर
शेयर बाजार से पैसा निकाल रहे विदेशी निवेशक, फिर भी इन 10 कंपनियों के दीवाने हुए FII; हजारों करोड़ रुपये का लगाया दांव
मजबूत रिजल्ट के बावजूद क्यों टूटा Data Patterns का शेयर? एक दिन में आई 11% की गिरावट; जानें वजह
