न AI का शोर, न डिफेंस का क्रेज… फिर भी छोटे शहरों के दम पर चुपचाप दौड़ रहे ये शेयर; निवेशक रखें नजर
भारतीय शेयर बाजार में AI और डिफेंस सेक्टर के शोर के बीच कुछ कंपनियां छोटे शहरों और ग्रामीण भारत के दम पर चुपचाप मजबूत ग्रोथ दर्ज कर रही हैं. Karur Vysya Bank, Dhanuka Agritech, Maharashtra Seamless, Gulf Oil Lubricants India और Ion Exchange जैसी कंपनियां टियर-2 और टियर-3 बाजारों में मजबूत नेटवर्क और ग्राहक भरोसे के जरिए तेजी से विस्तार कर रही हैं.
Rural Growth Stocks: शेयर बाजार में जहां एक तरफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिफेंस और नई टेक्नोलॉजी आधारित कंपनियों की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है, वहीं दूसरी तरफ कुछ कंपनियां ऐसी भी हैं, जो बिना ज्यादा चर्चा में आए छोटे शहरों और ग्रामीण भारत में अपनी मजबूत पकड़ बना रही हैं. इन कंपनियों का फोकस बड़े महानगरों की बजाय टियर-2 और टियर-3 शहरों पर है, जहां मजबूत वितरण नेटवर्क, स्थानीय भरोसा और लंबे समय से बने ग्राहक संबंध इनके सबसे बड़े हथियार बन चुके हैं. भारत में बढ़ती ग्रामीण आय, इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च, वित्तीय पहुंच और उपभोग में तेजी आने वाले वर्षों में इन कंपनियों के लिए बड़े अवसर पैदा कर सकती है. यही वजह है कि निवेशकों की नजर अब ऐसे बिजनेस मॉडल्स पर भी बढ़ने लगी है, जो चुपचाप लंबी अवधि की मजबूत ग्रोथ तैयार कर रहे हैं.
Karur Vysya Bank की ग्रामीण पकड़
दक्षिण भारत के पुराने निजी बैंकों में शामिल Karur Vysya Bank ने दशकों में छोटे कारोबारियों, कृषि क्षेत्र और स्थानीय व्यापारियों के बीच मजबूत नेटवर्क तैयार किया है. बड़े निजी बैंक जहां महानगरों में विस्तार पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं, वहीं यह बैंक छोटे शहरों में रिश्तों के आधार पर कारोबार मजबूत कर रहा है. बैंक की पांच वर्षों की औसत प्रॉफिट ग्रोथ 40 फीसद से ज्यादा रही है और बैंक का रिटर्न ऑन इक्विटी करीब 19 फीसदी दर्ज किया गया है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 3.12 फीसद बढ़कर 299.05 रुपये पर पहुंच गया.
Dhanuka Agritech का ग्रामीण नेटवर्क
एग्रोकेमिकल सेक्टर की कंपनी Dhanuka Agritech भी छोटे शहरों और ग्रामीण बाजारों में मजबूत पकड़ रखने वाली कंपनियों में शामिल है. कंपनी के पास देशभर में 6500 से ज्यादा डिस्ट्रीब्यूटर्स और करीब 80,000 डीलर्स का नेटवर्क है. इतने बड़े ग्रामीण वितरण नेटवर्क को तैयार करने में दशकों लग जाते हैं और यही कंपनी की सबसे बड़ी ताकत है. कंपनी का रिटर्न ऑन इक्विटी करीब 22 फीसद और रिटर्न ऑन कैपिटल एम्प्लॉयड 28.3 फीसदी बताया गया है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 3.27 फीसद बढ़कर 1083.50 रुपये पर पहुंच गया.
Maharashtra Seamless को कैपेक्स साइकिल का फायदा
Maharashtra Seamless सीमलेस पाइप निर्माण क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में शामिल है. कंपनी ऑयल एंड गैस, पावर और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के लिए विशेष पाइप बनाती है. रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी लगभग कर्ज मुक्त है और इसका ऑपरेटिंग मार्जिन करीब 20 फीसदी के आसपास बना हुआ है. पिछले पांच वर्षों में कंपनी का नेट प्रॉफिट CAGR करीब 36 फीसद दर्ज किया गया है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 0.32 फीसदी गिरकर 644.75 रुपये पर पहुंच गया.
Gulf Oil Lubricants की मजबूत पकड़
Gulf Oil Lubricants India ने छोटे शहरों में लुब्रिकेंट बाजार में मजबूत नेटवर्क तैयार किया है. कंपनी के पास एक लाख से ज्यादा रिटेल टचपॉइंट्स हैं. खासतौर पर दक्षिण और पश्चिम भारत में इसकी मजबूत मौजूदगी मानी जाती है. टू-व्हीलर रिप्लेसमेंट मार्केट में कंपनी की पकड़ काफी मजबूत है और वाहन उपयोग बढ़ने के साथ इसकी मांग भी मजबूत हो सकती है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 0.61 फीसदी बढ़कर 942.25 रुपये पर पहुंच गया.
Ion Exchange को मिल सकता है बड़ा मौका
वॉटर ट्रीटमेंट सेक्टर की कंपनी Ion Exchange (India) भी तेजी से उभरते अवसरों वाली कंपनियों में गिनी जा रही है. कंपनी इंडस्ट्रियल, नगर निकाय और घरेलू ग्राहकों को वॉटर ट्रीटमेंट समाधान उपलब्ध कराती है. जल संकट और सरकार की जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं के कारण आने वाले वर्षों में वॉटर इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में बड़ी मांग देखने को मिल सकती है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 0.66 फीसदी गिरकर 390.15 रुपये पर पहुंच गया.
यह भी पढ़ें: दिल्ली सरकार ने ATF पर VAT घटाया, 25 से 7 फीसदी हुआ टैक्स; एयरलाइंस को मिलेगी राहत
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
वोडाफोन को कैसे हुआ 51970 करोड़ का बंपर प्रॉफिट, जानें क्या है इनसाइ़़ड स्टोरी; शेयर पर रखें नजर
शेयर बाजार से पैसा निकाल रहे विदेशी निवेशक, फिर भी इन 10 कंपनियों के दीवाने हुए FII; हजारों करोड़ रुपये का लगाया दांव
मजबूत रिजल्ट के बावजूद क्यों टूटा Data Patterns का शेयर? एक दिन में आई 11% की गिरावट; जानें वजह
