Nifty Outlook: 24000 के नीचे फिसला Nifty, अब क्या करें निवेशक, एक्सपर्ट ने बताए जरूरी सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल

निफ्टी 24000 के नीचे फिसलकर 23977.95 पर बंद हुआ. एक्सपर्ट का मानना है कि फिलहाल इंडेक्स 23850 से 24200 के दायरे में कारोबार कर सकता है. SAMCO Securities के डेरिवेटिव्स रिसर्च एनालिस्ट धुपेश धामेजा के मुताबिक 24200 के ऊपर ब्रेकआउट मिलने पर निफ्टी 24365 तक जा सकता है, जबकि 23850 के नीचे गिरावट आने पर 23700 से 23600 तक दबाव बढ़ सकता है.

एक्सपर्ट का मानना है कि फिलहाल इंडेक्स 23850 से 24200 के दायरे में कारोबार कर सकता है. Image Credit: money9live

Nifty Outlook: शेयर मार्केट में सप्ताह की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई और निफ्टी एक बार फिर 24000 के लेवल के नीचे बंद हुआ. हालिया तेजी के बाद मुनाफावसूली के चलते बाजार पर दबाव देखने को मिला. टेक्निकल एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिलहाल निफ्टी एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है और अगली दिशा 23850 से 24200 के बीच के लेवल तय करेंगे. अगर निफ्टी 24200 के ऊपर टिकता है तो तेजी लौट सकती है, जबकि 23850 के नीचे फिसलने पर बिकवाली और बढ़ सकती है.

24000 के नीचे बंद हुआ निफ्टी

सोमवार को निफ्टी 78.05 अंक यानी 0.32 फीसदी की गिरावट के साथ 23977.95 पर बंद हुआ. हालिया रिकवरी के बाद बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली. इंडेक्स फिलहाल 50 दिन की DEMA और 100 दिन की DEMA के बीच कारोबार कर रहा है, जिससे बाजार में कंसोलिडेशन का संकेत मिल रहा है.

SAMCO Securities ने क्या कहा

SAMCO Securities के डेरिवेटिव्स रिसर्च एनालिस्ट धुपेश धामेजा के मुताबिक निफ्टी ने डेली चार्ट पर मंदी का संकेत देने वाला कैंडल बनाया है. फिलहाल इंडेक्स 23850 से 24200 के दायरे में फंसा हुआ है. उनका कहना है कि 24150 से 24200 के ऊपर मजबूत ब्रेकआउट मिलने पर निफ्टी 24365 तक जा सकता है.

23850 का लेवल रहेगा अहम

धुपेश धामेजा के मुताबिक 23850 से 23900 का दायरा निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट है. अगर इंडेक्स 23850 के नीचे बंद होता है तो बिकवाली तेज हो सकती है और निफ्टी 23700 से 23600 के स्तर तक फिसल सकता है. दूसरी ओर 24200 के ऊपर टिकने पर तेजी की संभावना मजबूत होगी.

RSI और डेरिवेटिव्स क्या बता रहे हैं

एक्सपर्ट के अनुसार निफ्टी का RSI 53.89 पर है, जो अभी भी पॉजिटिव क्षेत्र में बना हुआ है. हालांकि इसमें तेजी की रफ्तार कुछ धीमी हुई है. डेरिवेटिव्स आंकड़ों के अनुसार कुल Put Call Ratio 0.76 है, जो बाजार में सतर्कता का संकेत देता है. 24000, 24100 और 24200 पर Call Open Interest अधिक है, जिससे ये लेवल मजबूत रेजिस्टेंस बने हुए हैं.

HDFC Securities का नजरिया

HDFC Securities के सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट नागराज शेट्टी का कहना है कि 24200 के पास रुकावट मिलने के बाद निफ्टी में कमजोरी आई है. डेली चार्ट पर बना नेगेटिव कैंडल यह संकेत देता है कि फिलहाल बाजार में रेंज बेस्ड कारोबार जारी रह सकता है. उनके अनुसार अगले एक से दो कारोबारी सत्रों में उतार- चढ़ाव बना रह सकता है.

यह भी पढ़ें- मार्केट में गिरावट के बीच इन 3 शेयरों पर बुलिश है ब्रोकरेज, 29 जून को खरीदारी के सलाह; जानें टारगेट प्राइस और स्टॉप लॉस

किस लेवल पर रखनी चाहिए नजर

नागराज शेट्टी के मुताबिक, 23800 का लेवल अगला महत्वपूर्ण सपोर्ट रहेगा, जबकि 24250 पर तत्काल रेजिस्टेंस मौजूद है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब तक निफ्टी 24200 से 24250 के ऊपर मजबूत तरीके से नहीं निकलता, तब तक बाजार में सीमित दायरे में कारोबार और उतार- चढ़ाव जारी रह सकता है. वहीं 23850 के नीचे कमजोरी बढ़ने पर निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत होगी.

Latest Stories

मार्केट में गिरावट के बीच इन 3 शेयरों पर बुलिश है ब्रोकरेज, 29 जून को खरीदारी के सलाह; जानें टारगेट प्राइस और स्टॉप लॉस

लॉन्ग टर्म इंवेस्टमेंट के लिए इन 5 शेयरों पर रखें नजर, अगले 5 साल में दिख सकती है दमदार ग्रोथ; लिस्ट में Tata Motors भी शामिल

Bajaj Auto के निवेशकों के लिए खुशखबरी, 1 जुलाई से शुरू होगा 5632 करोड़ रुपये का शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेल

Closing Bell: सेंसेक्स 372 अंक टूटकर, निफ्टी 23950 के नीचे बंद, रिलायंस और कोटक महिंद्रा बैंक बने गिरावट के सबसे बड़े विलेन

HAL शेयरहोल्डर्स के लिए खुशखबरी, 10 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान; जानें रिकॉर्ड डेट

रॉकेट की रफ्तार से भागा ये स्टॉक, 12 फीसदी से ज्यादा चढ़े शेयर, होटल कारोबार में उतरेगी कंपनी !