मार्केट में गिरावट के बीच इन 3 शेयरों पर बुलिश है ब्रोकरेज, 29 जून को खरीदारी के सलाह; जानें टारगेट प्राइस और स्टॉप लॉस
Choice Broking के टेक्निकल एनालिस्ट आकाश शाह ने Alivus Life Sciences, Gufic Biosciences और India Nippon Electricals में खरीदारी की सलाह दी है. ब्रोकरेज के अनुसार तीनों शेयरों ने मजबूत तकनीकी ब्रेकआउट दिखाया है और प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर कारोबार कर रहे हैं.
Stock Recommendation: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर मार्केट में दो दिन से जारी तेजी पर ब्रेक लग गया. ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी का असर बाजार पर दिखा. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 372.10 अंक गिरकर 76728.37 और निफ्टी 109.75 अंक टूटकर 23946.25 पर बंद हुआ. बैंकिंग, ऑटो और चुनिंदा हैवीवेट शेयरों में बिकवाली से बाजार दबाव में रहा, जबकि हेल्थकेयर और कुछ डिफेंसिव शेयरों में खरीदारी देखने को मिली.
शेयर मार्केट में इस गिरावट के बीच भी ब्रोकरेज पॉजिटिव नजर आ रहे हैं. ब्रोकरेज फर्म Choice Broking ने तीन ऐसे शेयर चुने हैं जिनमें आने वाले समय में तेजी की संभावना जताई है. ब्रोकरेज के टेक्निकल एनालिस्ट आकाश शाह के मुताबिक Alivus Life Sciences, Gufic Biosciences और India Nippon Electricals के चार्ट मजबूत नजर आ रहे हैं. इन शेयरों में हालिया ब्रेकआउट, मजबूत तकनीकी संकेत और बढ़ते वॉल्यूम आगे की तेजी का संकेत दे रहे हैं. एक्सपर्ट ने इन तीनों शेयरों के लिए खरीदारी की सलाह के साथ स्टॉप लॉस और टारगेट प्राइस भी बताए हैं.
| शेयर | खरीदारी स्तर | स्टॉप लॉस | टारगेट प्राइस |
|---|---|---|---|
| Alivus Life Sciences (ALIVUS) | 1119 रुपये | 1058 रुपये | 1200 रुपये |
| Gufic Biosciences (GUFICBIO) | 370 रुपये | 352 रुपये | 400 रुपये |
| India Nippon Electricals (INDNIPPON) | 944 रुपये | 900 रुपये | 1020 रुपये |
Alivus Life Sciences
Choice Broking के टेक्निकल एनालिस्ट आकाश शाह ने Alivus Life Sciences में 1119 रुपये के आसपास खरीदारी की सलाह दी है. इस शेयर के लिए 1058 रुपये का स्टॉप लॉस और 1200 रुपये का टारगेट दिया गया है.
एक्सपर्ट के अनुसार शेयर ने 1030 रुपये से 1090 रुपये के दायरे में कई सप्ताह तक कारोबार करने के बाद मजबूत ब्रेकआउट दिया है. शेयर 20 दिन, 50 दिन, 100 दिन और 200 दिन की EMA के ऊपर कारोबार कर रहा है, जो मजबूत तेजी का संकेत माना जाता है. RSI 67 के ऊपर है और हालिया तेजी के दौरान वॉल्यूम में भी सुधार देखने को मिला है.
Gufic Biosciences
Choice Broking ने Gufic Biosciences में 370 रुपये के आसपास खरीदारी की सलाह दी है. इस शेयर के लिए 352 रुपये का स्टॉप लॉस और 400 रुपये का टारगेट तय किया गया है.
आकाश शाह के मुताबिक शेयर ने 310 रुपये के स्तर से मजबूत वापसी की है और अब 370 रुपये के आसपास मजबूती के साथ टिके रहने में सफल रहा है. 50 दिन की EMA, 200 दिन की EMA को पार करने की स्थिति में है, जबकि शेयर 100 दिन और 200 दिन की EMA से ऊपर बना हुआ है. RSI 60 से ऊपर है, जो मजबूत खरीदारी की ओर इशारा करता है.
India Nippon Electricals
ब्रोकरेज फर्म ने India Nippon Electricals में 944 रुपये के आसपास खरीदारी की सलाह दी है. इस शेयर के लिए 900 रुपये का स्टॉप लॉस और 1020 रुपये का टारगेट दिया गया है.
एक्सपर्ट का कहना है कि शेयर ने कई महीनों की कंसोलिडेशन के बाद ब्रेकआउट दिया है. लगातार हायर लो बनने से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है. शेयर 20 दिन, 50 दिन, 100 दिन और 200 दिन की EMA के ऊपर कारोबार कर रहा है. RSI 67 पर है और हालिया तेजी के साथ वॉल्यूम में भी सुधार दर्ज किया गया है. यह आगे की तेजी का संकेत माना जा रहा है.
किन बातों पर है ब्रोकरेज का भरोसा
Choice Broking के अनुसार इन तीनों शेयरों में तकनीकी चार्ट मजबूत बने हुए हैं. सभी शेयर प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर कारोबार कर रहे हैं. RSI भी तेजी का संकेत दे रहा है और वॉल्यूम में बढ़ोतरी से खरीदारी का भरोसा मजबूत हुआ है. यही वजह है कि ब्रोकरेज ने इन शेयरों में निकट अवधि के लिए तेजी की संभावना जताते हुए खरीदारी की सलाह दी है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Nifty Outlook: 24000 के नीचे फिसला Nifty, अब क्या करें निवेशक, एक्सपर्ट ने बताए जरूरी सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल
लॉन्ग टर्म इंवेस्टमेंट के लिए इन 5 शेयरों पर रखें नजर, अगले 5 साल में दिख सकती है दमदार ग्रोथ; लिस्ट में Tata Motors भी शामिल
Bajaj Auto के निवेशकों के लिए खुशखबरी, 1 जुलाई से शुरू होगा 5632 करोड़ रुपये का शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेल
