रॉकेट की रफ्तार से भागा ये स्टॉक, 12 फीसदी से ज्यादा चढ़े शेयर, होटल कारोबार में उतरेगी कंपनी !
कंपनी का अनुमान है कि सभी प्रोजेक्टएं पूरी तरह शुरू होने और स्थिर होने के बाद हॉस्पिटैलिटी कारोबार से हर साल करीब 1,000 करोड़ रुपये तक की आय हो सकती है. हालांकि यह अनुमान प्रोजेक्टओं के समय पर पूरा होने, ऑक्यूपेंसी, बाजार की स्थिति और जरूरी मंजूरियों पर निर्भर करेगा.
रियल एस्टेट कंपनी Omaxe के शेयरों में सोमवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. कंपनी ने नया हॉस्पिटैलिटी बिजनेस शुरू करने और अगले 4-5 वर्षों में 6,200 करोड़ रुपये के निवेश की योजना का ऐलान किया है. इस खबर के बाद कंपनी का शेयर कारोबार के दौरान 13 फीसदी तक उछल गया और सुबह करीब 11:30 बजे यह 12.5 फीसदी की बढ़त के साथ 87.14 रुपये पर कारोबार कर रहा था.
19 होटल विकसित करेगी कंपनी
Omaxe ने अपने हॉस्पिटैलिटी कारोबार के लिए अलग बिजनेस वर्टिकल शुरू करने की घोषणा की है. कंपनी अगले 4-5 वर्षों में करीब 50 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में 19 होटल विकसित करेगी. ये होटल 5 राज्यों के 13 शहरों में बनाए जाएंगे.
उत्तर प्रदेश पर रहेगा सबसे ज्यादा फोकस
कंपनी की योजना के तहत 19 में से 12 होटल उत्तर प्रदेश में बनाए जाएंगे. इनमें अयोध्या में 2, लखनऊ में 3, प्रयागराज, गाजियाबाद और गोरखपुर में 1-1, कौशांबी में 2 और वृंदावन में 2 होटल शामिल हैं. इसके अलावा, नई दिल्ली, फरीदाबाद और उज्जैन में एक-एक होटल बनाया जाएगा. वहीं चंडीगढ़, अमृतसर और लुधियाना में कुल 4 होटल विकसित होंगे, जिनमें चंडीगढ़ में 2 होटल शामिल हैं.
मौजूदा प्रोजेक्टओं के साथ होगा एकीकरण
कंपनी ने बताया कि नए होटल उसके मौजूदा टाउनशिप, मिक्स्ड यूज प्रोजेक्ट, कमर्शियल प्रॉपर्टी और शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्टओं के साथ जुड़े होंगे. प्रमुख प्रोजेक्टों में नई दिल्ली के द्वारका स्थित The Omaxe State में IHCL के Gateway Hotel के तहत 158 कमरों वाला होटल शामिल है. यह प्रोजेक्ट दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के साथ पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर विकसित की जा रही है. इसके अलावा कंपनी उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) के साथ PPP मॉडल के तहत ट्रांजिट आधारित हॉस्पिटैलिटी प्रोजेक्ट भी विकसित करेगी.
कई तरह के ग्राहकों को करेगी टारगेट
कंपनी का हॉस्पिटैलिटी पोर्टफोलियो बिजनेस ट्रैवल, लीजर टूरिज्म, डेस्टिनेशन वेडिंग, MICE (मीटिंग, इंसेंटिव, कॉन्फ्रेंस और एग्जीबिशन) तथा धार्मिक पर्यटन जैसे कई सेगमेंट को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा. इसमें मिड-स्केल और अपस्केल ब्रांडेड होटल, लग्जरी होटल, बड़े तीर्थस्थलों के होटल, सर्विस्ड अपार्टमेंट और एक्सटेंडेड-स्टे स्टूडियो भी शामिल होंगे.
सालाना 1,000 करोड़ रुपये तक की आय की उम्मीद
कंपनी का अनुमान है कि सभी प्रोजेक्टएं पूरी तरह शुरू होने और स्थिर होने के बाद हॉस्पिटैलिटी कारोबार से हर साल करीब 1,000 करोड़ रुपये तक की आय हो सकती है. हालांकि यह अनुमान प्रोजेक्टओं के समय पर पूरा होने, ऑक्यूपेंसी, बाजार की स्थिति और जरूरी मंजूरियों पर निर्भर करेगा.
इसे भी पढ़ें- 52% CAGR से बढ़ रहा क्लाउड बिजनेस; 3 महीने से 61 फीसदी भागा ये शेयर, ऑर्डर बुक भी दमदार!
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Closing Bell: 2 हफ्ते की तेजी थमी, Sensex- Nifty लाल निशान में बंद; कच्चे तेल और मिडिल ईस्ट तनाव का असर
Jio Financial के शेयर में उछाल, Bank of America की डील का असर
बड़े ज्वेलरी ब्रांड्स के पीछे की इन 3 कंपनियों पर रखें नजर, B2B Market में मचा रही धमाल
