Tech Mahindra का बड़ा फैसला, Perplexity AI से सेल्स टीम होगी और स्मार्ट, कस्टमर को मिलेगा बेहतर अनुभव

Tech Mahindra ने अपनी सेल्स और कस्टमर फेसिंग टीमों में Perplexity Enterprise Pro AI प्लेटफॉर्म लागू करने का फैसला किया है. इससे कर्मचारियों को रियल टाइम और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी, जिससे ग्राहकों की जरूरत समझने, तेजी से फैसले लेने और नए कारोबारी अवसर तलाशने में मदद होगी. कंपनी का मानना है कि AI आधारित यह पहल सेल्स प्रदर्शन को बेहतर बनाएगी.

Tech Mahindra ने कस्टमर फेसिंग टीमों में Perplexity Enterprise Pro AI लागू करने का फैसला किया है. Image Credit: @Money9live

Tech Mahindra: देश की प्रमुख आईटी सर्विस कंपनी Tech Mahindra ने अपनी सेल्स और कस्टमर फेसिंग टीमों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म Perplexity Enterprise Pro को अपनाने का फैसला किया है. कंपनी का कहना है कि इस तकनीक से कर्मचारियों को रियल टाइम और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी. इससे ग्राहकों की जरूरत को बेहतर तरीके से समझने और तेजी से फैसले लेने में मदद मिलेगी. कंपनी का मानना है कि नई AI तकनीक से ग्राहक अनुभव बेहतर होगा और नए कारोबार के अवसर तलाशना भी आसान बनेगा.

Perplexity AI का करेगी इस्तेमाल

Tech Mahindra अपनी सेल्स और ग्राहक से सीधे जुड़ी टीमों में Perplexity Enterprise Pro को लागू करेगी. यह AI प्लेटफॉर्म कर्मचारियों को रियल टाइम और सोर्स बेस्ड जानकारी उपलब्ध कराएगा. इससे ग्राहक से जुड़ी बातचीत अधिक सटीक और प्रभावी होगी. कंपनी का उद्देश्य तकनीक के जरिये कारोबार को और मजबूत बनाना है.

ग्राहकों की जरूरत समझना होगा आसान

नई AI सिस्टम की मदद से सेल्स टीम ग्राहकों की प्राथमिकताओं को तेजी से समझ सकेगी. इसके अलावा-अलग अलग इंडस्ट्री की चुनौतियों और बाजार के नए अवसरों की जानकारी भी आसानी से मिलेगी. इससे ग्राहकों के लिए बेहतर समाधान तैयार करने में मदद मिलेगी. कंपनी का मानना है कि इससे ग्राहक संतुष्टि भी बढे़गी.

तेजी से होंगे कारोबारी फैसले

Tech Mahindra के अनुसार AI आधारित टूल कर्मचारियों को तेजी से फैसला लेने में मदद करेंगे. जरूरी जानकारी तुरंत मिलने से समय की बचत होगी. साथ ही ग्राहक से जुड़ी बैठकों और कारोबारी चर्चाओं की तैयारी पहले से बेहतर हो सकेगी. इससे कंपनी की सेल्स क्षमता मजबूत होने की उम्मीद है.

ग्राहकों को मिलेगा बेहतर अनुभव

कंपनी का कहना है कि AI बेस्ड नई सिस्टम से ग्राहकों को अधिक पर्सनल और बेहतर सर्विस मिलेंगी. कर्मचारियों को सही समय पर सही जानकारी मिलने से ग्राहकों की समस्याओं का समाधान तेजी से किया जा सकेगा. इससे कंपनी और ग्राहकों के बीच भरोसा भी मजबूत होगा.

यह भी पढ़ें- RBI का बड़ा फैसला! ₹50000 तक के डिजिटल फ्रॉड के शिकार ग्राहकों को मिलेगा मुआवजा, जानें क्लेम का तरीका

तेजी से बढ़ रहा है AI का यूज

दुनियाभर की आईटी कंपनियां अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का तेजी से यूज कर रही हैं. Tech Mahindra का यह कदम भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है. कंपनी को उम्मीद है कि AI के इस्तेमाल से उसकी उत्पादकता बढ़ेगी, नए कारोबार के अवसर मिलेंगे और ग्राहकों के साथ संबंध पहले से अधिक मजबूत होंगे.