जुलाई में SBI, HDFC, ICICI समेत सभी बैंक 12 दिन रहेंगे बंद, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की लिस्ट

जुलाई 2026 में बैंक ग्राहकों को अपने काम पहले से प्लान करने होंगे. आरबीआई की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार इस महीने क्षेत्रीय त्योहारों, रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार को मिलाकर बैंक कुल 12 दिन बंद रहेंगे. हालांकि, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई, एटीएम और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी.

बैंक हॉलिडे

Bank Holidays July 2026: अगर जुलाई में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो घर से निकलने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने जुलाई 2026 के बैंक अवकाश की लिस्ट जारी कर दी है. इस महीने अलग-अलग राज्यों में त्योहारों और विशेष अवसरों के साथ-साथ रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को मिलाकर बैंक कुल 12 दिन बंद रहेंगे. हालांकि, डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी.

जुलाई 2026 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

  • 6 जुलाई: मिजोरम में एमएचआईपी दिवस के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे.
  • 9 जुलाई: मेघालय में बेह डेंखलाम पर्व के कारण बैंक बंद रहेंगे.
  • 16 जुलाई: ओडिशा, उत्तराखंड और मणिपुर में रथ यात्रा, कांग रथयात्रा और हरेला के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे.
  • 17 जुलाई: मेघालय में यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि पर बैंक बंद रहेंगे.
  • 18 जुलाई: सिक्किम में द्रुकपा त्शे-जी पर्व के कारण बैंक बंद रहेंगे.
  • 22 जुलाई: त्रिपुरा में खारची पूजा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे.

हर रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार भी बंद रहेंगे बैंक

क्षेत्रीय छुट्टियों के अलावा पूरे देश में सभी बैंक 5, 12, 19 और 26 जुलाई को रविवार होने के कारण बंद रहेंगे. वहीं 11 जुलाई (दूसरा शनिवार) और 25 जुलाई (चौथा शनिवार) को भी आरबीआई के नियमों के तहत सभी अनुसूचित और गैर-अनुसूचित बैंक बंद रहेंगे.

इसे भी पढ़ें- EV खरीदने पर 100% रोड टैक्स माफ, टू-व्हीलर पर ₹30,000 तक की छूट; जानें दिल्ली EV पॉलिसी की खास बात


डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू

बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई, डेबिट और क्रेडिट कार्ड सेवाएं तथा एटीएम सामान्य रूप से काम करते रहेंगे. ऐसे में नकदी निकालने या डिजिटल भुगतान के लिए ग्राहकों को बैंक शाखा जाने की जरूरत नहीं होगी.

इसे भी पढें- Closing Bell: सेंसेक्स 372 अंक टूटकर, निफ्टी 23950 के नीचे बंद, रिलायंस और कोटक महिंद्रा बैंक बने गिरावट के सबसे बड़े विलेन