मार्केट एक्सपर्ट नहीं, अब Google का यह ऐप बताएगा शेयरों में हलचल की वजह, जानें कैसे करें इस्तेमाल
Google ने Android यूजर्स के लिए नया Google Finance ऐप लॉन्च किया है, जो AI की मदद से शेयर बाजार को समझना आसान बनाएगा. ऐप में रियल-टाइम मार्केट डेटा, वॉचलिस्ट, पोर्टफोलियो ट्रैकिंग और 'Key Moments' फीचर मिलेगा, जो बताएगा कि किसी शेयर में तेजी या गिरावट आखिर किन वजहों से आई है. साथ ही यूजर्स को निवेश से जुड़े पर्सनलाइज्ड इनसाइट्स भी मिलेंगे.
Google Finance APP : Google ने Android यूजर्स के लिए नया Google Finance ऐप लॉन्च किया है. इस ऐप में रियल-टाइम शेयर बाजार की जानकारी, वॉचलिस्ट, पोर्टफोलियो ट्रैकिंग और AI की मदद से यह जानने की सुविधा मिलेगी कि किसी शेयर की कीमत आखिर क्यों बढ़ रही है या गिर रही है. कंपनी जल्द ही इसमें और नए फीचर भी जोड़ेगी. यानी अब मार्केट एक्सपर्ट की जगह पर Google Finance ऐप बताएगा कि शेयर में हलचल क्यों हो रही है।
AI बताएगा शेयरों की चाल की वजह
Google ने ऐप में ‘Key Moments’ नाम का नया AI फीचर लॉन्च किया है. यह फीचर आसान भाषा में बताएगा कि किसी शेयर के दाम में तेजी या गिरावट किन वजहों से आई है. इसके साथ ही यूजर्स को रियल-टाइम मार्केट डेटा, फाइनेंशियल न्यूज और रिसर्च टूल्स भी मिलेंगे.
यह भी पढ़ें: बैटरी रीसाइक्लिंग सेक्टर की इन 2 कंपनियों पर रखें नजर, 5 साल में 1252% तक रिटर्न, फंडामेंटल्स मजबूत
एक जगह मिलेगा पूरा निवेश का हिसाब
नए ऐप में निवेशक अपने सभी शेयर और निवेश को एक ही जगह देख सकेंगे. यूजर्स PDF, CSV, स्क्रीनशॉट या सामान्य भाषा में अपनी निवेश की जानकारी जोड़ सकते हैं. इसके बाद AI पोर्टफोलियो का विश्लेषण कर बताएगा कि निवेश कितना विविध है, किस सेक्टर में ज्यादा पैसा लगा है और लंबी अवधि में इसकी संभावनाएं क्या हैं.
जल्द आएंगे और नए फीचर
Google ने बताया कि ऐप में जल्द ही पोर्टफोलियो मैनेजमेंट के नए टूल्स, टास्क ऑटोमेशन और लाइव अर्निंग्स कॉल जैसी सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी. कंपनी इस साल के अंत तक इसका iPhone (iOS) वर्जन भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है.
यह भी पढ़ें: IPO से पहले NSE का जलवा, अनलिस्टेड कंपनी की लिस्ट में टॉप पर, जानें कितना हो सकता है वैल्यूएशन
Latest Stories
RBI का बड़ा फैसला! ₹50000 तक के डिजिटल फ्रॉड के शिकार ग्राहकों को मिलेगा मुआवजा, जानें क्लेम का तरीका
BHIM ऐप पर बढ़ा लोगों का भरोसा, 11 महीने में तीन गुना बढ़े ट्रांजैक्शन; जानें डिटेल
OPPO ने Reno16 Series से उठाया पर्दा, मिलेगा देश का पहला HoloVerse 3D डिजाइन, AI Snap Key समेत कई खास फीचर्स
