Google ने बदल दिया सर्च का खेल! अब ChatGpt की तरह देगा जवाब, बिना क्लिक मिलेगी पूरी जानकारी
Google ने अपने Search सिस्टम में बड़ा बदलाव करते हुए AI आधारित नया फीचर्स पेश किया है. अब यूजर्स को केवल वेबसाइट्स के लिंक नहीं मिलेंगे, बल्कि AI बातचीत की तरह सीधे जवाब देगा. नए AI एजेंट्स और इंटरैक्टिव फीचर्स की मदद से सर्च ज्यादा स्मार्ट और आसान होगा. इससे लोगों का समय बचेगा, लेकिन वेबसाइट्स और पब्लिशर्स की ट्रैफिक पर असर पड़ सकता है.
AI Based Google Search: दुनिया का सबसे बड़ा सर्च प्लेटफॉर्म Google अब पूरी तरह बदलने जा रहा है. कंपनी ने अपने Google I/O इवेंट में Search का नया AI-आधारित रूप पेश किया है. अब यूजर्स को केवल वेबसाइट्स की लंबी लिस्ट नहीं दिखेगी, बल्कि Google खुद सवाल समझकर बातचीत के अंदाज में जवाब देगा. इसके साथ AI एजेंट्स और छोटे-छोटे मिनी ऐप्स भी Search का हिस्सा बनेंगे. इसका सबसे बड़ा असर यह होगा कि लोगों को जानकारी ढूंढने के लिए बार-बार अलग-अलग वेबसाइट्स पर जाकर क्लिक करने की जरूरत कम पड़ेगी.
AI Search Box: अब सवाल पूछना होगा आसान
Google का नया Search Box पहले से ज्यादा स्मार्ट होगा. अब यूजर्स छोटे शब्दों की जगह लंबे और बातचीत जैसे सवाल पूछ सकेंगे. AI खुद समझेगा कि यूजर क्या जानना चाहता है और उसी हिसाब से जवाब तैयार करेगा. इतना ही नहीं, Google अब केवल ऑटो-कम्प्लीट नहीं करेगा, बल्कि AI ऐसे सुझाव देगा जिससे लोग बेहतर और ज्यादा सटीक सवाल बना सकें. यानी Search अब इंसान की तरह बातचीत करेगा.
यूजर को क्या फायदा होगा?
नई AI Search से यूजर्स का समय बचेगा. पहले किसी जानकारी के लिए कई वेबसाइट्स खोलनी पड़ती थीं, लेकिन अब Google खुद जानकारी को समझकर आसान भाषा में जवाब देगा. यूजर्स फॉलो-अप सवाल भी पूछ सकेंगे, जैसे किसी व्यक्ति से बातचीत कर रहे हों. उदाहरण के तौर पर अगर कोई ब्लैक होल के बारे में पूछेगा, तो Google सिर्फ लेख नहीं दिखाएगा बल्कि इंटरैक्टिव विजुअल्स और ग्राफिक्स के जरिए समझाएगा. मौजूदा स्थिति में ChatGpt ये काम करता है.
AI Agents करेंगे आपके लिए काम
Google अब ऐसे Information Agents ला रहा है जो 24 घंटे बैकग्राउंड में काम करेंगे. ये एजेंट्स इंटरनेट पर नजर रखेंगे और जरूरत की जानकारी खुद ढूंढकर यूजर को बताएंगे.
मान लीजिए कोई व्यक्ति शेयर बाजार की किसी खास कंपनी या सेक्टर पर नजर रखना चाहता है, तो AI एजेंट लगातार अपडेट ट्रैक करेगा और बदलाव होने पर अलर्ट देगा. यानी अब लोगों को बार-बार सर्च करने की जरूरत कम होगी.
वेबसाइट्स और पब्लिशर्स पर क्या असर पड़ेगा?
Google के इस बदलाव का सबसे बड़ा असर वेबसाइट्स और न्यूज पब्लिशर्स पर पड़ सकता है. क्योंकि अब यूजर्स सीधे AI से जवाब पा लेंगे, इसलिए वेबसाइट्स पर क्लिक कम हो सकते हैं. पहले ही AI Overviews की वजह से कई वेबसाइट्स का ट्रैफिक घटा है. अब नए AI Search और Generative UI आने के बाद लोगों की वेबसाइट्स पर निर्भरता और कम हो सकती है. इससे डिजिटल मीडिया और विज्ञापन पर चलने वाले प्लेटफॉर्म्स को नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है.
यह भी पढ़ें: iPhone 18 Pro की कीमत नहीं बढ़ाएगा Apple? रिपोर्ट में बड़ा दावा, सस्ते मॉडल खरीदना पड़ सकता है महंगा
Latest Stories
मेमोरी और स्टोरेज चिप्स के दाम अगले साल होंगे कम! लेकिन 2028 तक बनी रहेगी किल्लत, जानें पूरा मामला
iPhone 17 Pro Max से ₹20,000 तक महंगा होगा 18 Pro Max! दमदार कैमरा, नया A20 Pro चिप समेत कई एडवांस फीचर्स बढ़ाएंगे कीमत
Samsung का बड़ा धमाका! लॉन्च किए Galaxy Z8 Series के 3 नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स, आज रात से शुरू होगी प्री-ऑर्डर
