TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

अब Google Search खुद बनाएगा आपकी तस्वीरें, जानिए कैसे ‘Nano Banana’ मॉडल चला रहा AI जादू!

गूगल एक बार फिर अपने AI कमाल से सुर्खियों में है. कंपनी ने ऐसा फीचर जोड़ा है जिससे अब तस्वीरें बनाना पहले से कहीं आसान और मजेदार हो गया है. यह अपडेट गूगल सर्च और लेंस के यूजर्स को एक बिल्कुल नया अनुभव देने वाला है.

Gemini का कमाल! Image Credit: FreePik

टेक्नॉलॉजी की दुनिया में गूगल एक बार फिर चर्चा में है. जिस ‘Nano Banana’ मॉडल ने अपने मजेदार और असली जैसे दिखने वाले AI इमेज से लोगों का ध्यान खींचा था, अब वही मॉडल एक नए रूप में सामने आ रहा है. कंपनी अब अपने Gemini 2.5 Flash Image Model को सीधे Google Search और Google Lens के AI Mode में जोड़ रही है. यानी अब यूजर्स को अलग ऐप खोले बिना ही AI से इमेज बनाने और एडिट करने की सुविधा मिलेगी.

सर्च के AI मोड में नया ‘Create Images’ ऑप्शन

Google Search में अब AI Mode के अंदर एक नया फीचर जोड़ा गया है. 9To5Google की रिपोर्ट के मुताबिक, अब यूजर्स को सर्च बार के नीचे एक नया ‘प्लस’ आइकन दिखाई देगा. इसे टैप करने पर तीन विकल्प मिलते हैं, Gallery, Camera और Create Images. खास बात यह है कि ‘Create Images’ ऑप्शन को एक मजेदार banana emoji के साथ दिखाया गया है.

जब यूजर इस ऑप्शन को चुनता है, तो स्क्रीन पर लिखा आता है, “Describe your image” यानी “अपनी तस्वीर का वर्णन करें”. इसके बाद यूजर चाहे तो खुद एक नई इमेज बना सकता है या किसी पुरानी फोटो को अपलोड करके उसमें बदलाव कर सकता है. तैयार तस्वीर को डाउनलोड या शेयर किया जा सकता है, जिसमें नीचे दाईं ओर हल्का सा Gemini Spark वॉटरमार्क भी दिखाई देगा, जो गूगल के AI ब्रांडिंग का हिस्सा है.

लेंस में भी आया ‘Create’ टैब, AI सेल्फी का नया दौर

Google Lens भी अब पहले से ज्यादा स्मार्ट हो गया है. सर्च लाइव और होमवर्क फिल्टर के बाद अब इसमें नया Create टैब जोड़ा गया है. यह टैब भी ‘banana emoji’ से मार्क किया गया है. जैसे ही यूजर इस मोड में जाता है, कैमरा सीधे सेल्फी मोड में खुलता है और फोटो क्लिक करने के बाद उसे AI Mode में एडिट किया जा सकता है, जैसे चाहें वैसी स्टाइल या ट्रांसफॉर्मेशन के साथ.

यह भी पढ़ें: भारत में लॉन्च को तैयार है Oppo Find X9 सीरीज, नए चिपसेट, हाई-एंड कैमरा और जबरदस्त बैटरी से होगा लैस

गूगल का यह नया Nano Banana अनुभव अभी अमेरिका में एंड्रॉयड यूजर्स के लिए AI Mode Search Lab के तहत शुरू किया गया है. कंपनी का कहना है कि यह अपडेट उसके उस बड़े विजन का हिस्सा है जिसमें वह अपनी सभी AI सुविधाओं को यूनिफाइड कर एक ही इकोसिस्टम में लाने की दिशा में काम कर रही है.