TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

बैटरी रीसाइक्लिंग सेक्टर की इन 2 कंपनियों पर रखें नजर, 5 साल में 1252% तक रिटर्न, फंडामेंटल्स मजबूत

इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) और ऊर्जा भंडारण की बढ़ती मांग के साथ बैटरी रीसाइक्लिंग इंडस्ट्री तेजी से उभर रहा है. यह सेक्टर पुरानी बैटरियों से मूल्यवान धातुओं को दोबारा उपयोग में लाकर पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों की बचत में मदद करता है. ऐसे में मजबूत वित्तीय प्रदर्शन वाली Gravita India और Pondy Oxides & Chemicals निवेशकों की नजर में बनी हुई हैं.

Battery Recycling Stock Image Credit: Canva/ Money9

Battery Recycling Stock : इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की बढ़ती मांग के साथ बैटरी रीसाइक्लिंग का कारोबार भी तेजी से बढ़ रहा है. पुरानी बैटरियों से उपयोगी धातुओं को निकालकर दोबारा इस्तेमाल किया जाता है, जिससे पर्यावरण को कम नुकसान होता है. ऐसे में इस सेक्टर की कुछ कंपनियां निवेशकों का ध्यान खींच रही हैं. आइए जानते हैं दो ऐसी कंपनियों के बारे में.

Gravita India: बैटरी रीसाइक्लिंग में बड़ा नाम

Gravita India पुरानी बैटरियों से लेड निकालकर उसे दोबारा इस्तेमाल के लिए तैयार करती है. कंपनी रीसाइक्ल्ड लेड (Lead), एल्यूमीनियम और प्लास्टिक उत्पाद भी बनाती है.

कंपनी के फंडामेंटल्स

फंडामेंटल्सवैल्यू
मार्केट कैप (Market Cap)₹12,610 करोड़
पी/ई अनुपात (TTM)33.33
पी/बी अनुपात (P/B Ratio)5.14
इंडस्ट्री का पी/ई (Industry P/E)16.42
डेट-टू-इक्विटी अनुपात (Debt to Equity)0.30
ROE15.45%
प्रति शेयर आय (EPS – TTM)51.26
डिविडेंड यील्ड (Dividend Yield)0.37%
बुक वैल्यू (Book Value)332.16
फेस वैल्यू (Face Value)2
Source – Groww

शेयर की चाल

  • CMP – ₹1725 (24 जून को)
  • 3 महीने में – 28 फीसदी की तेजी
  • 6 महीने में – 6 फीसदी की गिरावट
  • 1 साल में – सपाट कारोबार
  • 3 साल में – 176 फीसदी का उछाल
  • 5 साल में – 1252 फीसदी भागा शेयर

कैसी है कंपनी की वित्तीय सेहत?

कंपनी की आय Q4 FY26 में बढ़कर 1,182 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की समान तिमाही में 1,037 करोड़ रुपये थी. हालांकि, कंपनी का मुनाफा 95 करोड़ रुपये से घटकर 92 करोड़ रुपये रहा.

Pondy Oxides & Chemicals: आय और मुनाफे में जोरदार बढ़त

पोंडी ऑक्साइड्स एंड केमिकल्स (POCL) पुरानी लेड-एसिड बैटरियों को रीसाइकिल कर नई बैटरियों के लिए कच्चा माल तैयार करती है. कंपनी लेड, कॉपर और प्लास्टिक से जुड़े उत्पाद भी बनाती है.

कंपनी के फंडामेंटल्स

फंडामेंटल्सवैल्यू
मार्केट कैप (Market Cap)₹4,141 करोड़
पी/ई अनुपात (P/E Ratio – TTM)31.40
पी/बी अनुपात (P/B Ratio)5.25
इंडस्ट्री का पी/ई (Industry P/E)16.42
डेट-टू-इक्विटी अनुपात (Debt to Equity)0.19
ROE16.73%
प्रति शेयर आय (EPS – TTM)43.22
डिविडेंड यील्ड (Dividend Yield)0.37%
बुक वैल्यू (Book Value)₹258.39
फेस वैल्यू (Face Value)₹5
Source – Groww

शेयर की चाल कैसी है?

  • CMP – ₹1361 (24 जून को)
  • 3 महीने में – 32 फीसदी की तेजी
  • 6 महीने में – 2 फीसदी की गिरावट
  • 1 साल में – 92 फीसदी बढ़े शेयर
  • 3 साल में – 577 फीसदी का उछाल
  • 5 साल में – 663 फीसदी भागा शेयर

कैसी है कंपनी की वित्तीय सेहत?

कंपनी ने हालिया तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. इसकी आय 517 करोड़ रुपये से बढ़कर 932 करोड़ रुपये हो गई. वहीं, मुनाफा 18 करोड़ रुपये से बढ़कर 38 करोड़ रुपये पहुंच गया.

निवेशक के लिए क्यों खास है यह सेक्टर?

बैटरी रीसाइक्लिंग का कारोबार आने वाले समय में तेजी से बढ़ सकता है. ऐसे में Gravita India और Pondy Oxides & Chemicals जैसी कंपनियां इस अवसर का फायदा उठा सकती हैं. मजबूत वित्तीय प्रदर्शन के चलते ये दोनों शेयर निवेशकों की वॉचलिस्ट में शामिल हो सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- इस स्टॉक में लगा 20% का अपर सर्किट, 50 मिलियन डॉलर के निवेश से मिला बूस्ट, भाव ₹10 से कम

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.