Vivo X Fold 6 लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा और 1TB स्टोरेज के साथ आया नया फोल्डेबल स्मार्टफोन
Vivo ने चीन में अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है. इस फोन में 8.02 इंच का Samsung AMOLED फोल्डेबल डिस्प्ले, 7000mAh की बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग और MediaTek Dimensity 9500 Super प्रोसेसर दिया गया है. फोटोग्राफी के लिए इसमें 200 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 50 मेगापिक्सल के दो अतिरिक्त कैमरे मिलते हैं.
Vivo ने चीन में अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे प्रीमियम सेगमेंट में पेश किया है. इस फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी, 8.02 इंच का Samsung AMOLED फोल्डेबल डिस्प्ले और 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. इसके अलावा फोन में MediaTek Dimensity 9500 Super प्रोसेसर, 80W फास्ट चार्जिंग और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है. आइए जानते हैं इस नए फोल्डेबल स्मार्टफोन की कीमत और सभी प्रमुख फीचर्स.
Vivo X Fold 6 की कीमत
Vivo X Fold 6 की शुरुआती कीमत 7999 चीनी युआन रखी गई है. यह कीमत 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की है. इसके 12GB प्लस 512GB मॉडल की कीमत करीब 1.25 लाख रुपये और 16GB प्लस 512GB वेरिएंट की कीमत करीब 1.39 लाख रुपये है. वहीं 16GB रैम और 1TB स्टोरेज मॉडल की कीमत करीब 1.53 लाख रुपये रखी गई है. कंपनी ने Black Gold Edition भी पेश किया है जिसकी कीमत करीब 1.57 लाख रुपये है. यह फोन 1 जुलाई से चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.
यह भी पढ़ें- बार-बार रिजेक्ट हो रहा है पर्सनल लोन तो जानिए 5 सबसे बड़े कारण, इन गलतियों को सुधारकर बढ़ा सकते हैं अप्रूवल का मौका
डिस्प्ले और प्रोसेसर
इस फोल्डेबल फोन में 8.02 इंच का Samsung M14 AMOLED इनर डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. बाहर की तरफ 6.51 इंच का AMOLED कवर डिस्प्ले मिलता है. दोनों डिस्प्ले HDR सपोर्ट और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आते हैं. फोन में 3nm आधारित MediaTek Dimensity 9500 Super प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ 16GB तक LPDDR5X Ultra रैम और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है.
कैमरा में मिलेगा Zeiss का साथ
बैटरी और अन्य फीचर्सडी बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi Fi 7, Bluetooth 5.4, USB Type C और NavIC का सपोर्ट मिलता है. सुरक्षा के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है. फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP58 और IP59 रेटिंग भी मिली है.
Latest Stories
मार्केट एक्सपर्ट नहीं, अब Google का यह ऐप बताएगा शेयरों में हलचल की वजह, जानें कैसे करें इस्तेमाल
RBI का बड़ा फैसला! ₹50000 तक के डिजिटल फ्रॉड के शिकार ग्राहकों को मिलेगा मुआवजा, जानें क्लेम का तरीका
BHIM ऐप पर बढ़ा लोगों का भरोसा, 11 महीने में तीन गुना बढ़े ट्रांजैक्शन; जानें डिटेल
