बार-बार रिजेक्ट हो रहा है पर्सनल लोन तो जानिए 5 सबसे बड़े कारण, इन गलतियों को सुधारकर बढ़ा सकते हैं अप्रूवल का मौका
अगर आपका पर्सनल लोन बार-बार रिजेक्ट हो रहा है, तो इसके पीछे कई सामान्य कारण हो सकते हैं. कम क्रेडिट स्कोर, ज्यादा कर्ज, अधूरे डॉक्यूमेंट, अस्थिर इनकम और एक साथ कई लोन एप्लीकेशन बैंक के लिए रिस्क का संकेत माने जाते हैं. इन कमियों को समय रहते सुधारकर भविष्य में लोन अप्रूवल की संभावना काफी बढ़ाई जा सकती है.
Personal Loan: आज के समय में अचानक पैसों की जरूरत पड़ने पर लोग सबसे पहले पर्सनल लोन का सहारा लेते हैं. लेकिन कई बार सभी डॉक्यूमेंट जमा करने के बाद भी लोन एप्लीकेशन रिजेक्ट हो जाता है. ऐसे में लोग समझ नहीं पाते कि आखिर गलती कहां हुई. जानकारों का कहना है कि लोन रिजेक्ट होना हमेशा खराब बात नहीं होती, बल्कि यह आपकी वित्तीय प्रोफाइल को बेहतर बनाने का मौका भी देता है. कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखकर भविष्य में लोन मिलने की संभावना काफी बढ़ाई जा सकती है.
कम क्रेडिट स्कोर बड़ा कारण
अगर आपका क्रेडिट स्कोर कम है तो बैंक और वित्तीय संस्थान लोन देने से बच सकते हैं. समय पर EMI नहीं भरना, पुराना बकाया या खराब पेमेंट रिकॉर्ड क्रेडिट स्कोर को कमजोर बना देता है. ऐसे आवेदकों को बैंक अधिक रिस्क वाला मानते हैं. इसलिए लोन के लिए एप्लीकेशन करने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जांचना और उसे बेहतर बनाना जरूरी है.
कम इनकम से बढ़ सकती है परेशानी
अगर आपकी मंथली इनकम का बड़ा हिस्सा पहले से ही दूसरे लोन या कर्ज की किस्त चुकाने में जा रहा है तो नया लोन मिलना मुश्किल हो सकता है. इसे डेट टू इनकम रेशियो कहा जाता है. बैंक यह देखते हैं कि नए लोन की किस्त चुकाने की आपकी क्षमता कितनी है. इसलिए नया लोन लेने से पहले पुराने कर्ज को कम करना फायदेमंद हो सकता है.
डॉक्यूमेंट्स में छोटी गलती भी बन सकती है वजह
कई बार लोन एप्लीकेशन केवल डॉक्यूमेंटों की गलती के कारण भी रिजेक्ट हो जाता है. पैन कार्ड की गलत जानकारी, नाम की स्पेलिंग में गलती, अधूरे डॉक्यूमेंट या साइन का मेल नहीं होना एप्लीकेशन को प्रभावित कर सकता है. एप्लीकेशन जमा करने से पहले सभी डॉक्यूमेंटों की अच्छी तरह जांच करना जरूरी है.
बार- बार नौकरी बदलना भी डालता है असर
अगर कोई व्यक्ति बार- बार नौकरी बदलता है या उसकी इनकम रेगुलर नहीं है तो बैंक को लोन चुकाने को लेकर शक हो सकता है. ऐसे मामलों में बैंक या तो लोन देने से मना कर सकते हैं या फिर अधिक इंटरेस्ट रेट पर लोन देते हैं. इसलिए स्थिर इनकम और रेगुलर रोजगार लोन अप्रूवल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
कई लोन के लिए एप्लीकेशन करने से बचें
कई लोग जल्दी लोन पाने के लिए अलग- अलग बैंकों और वित्तीय संस्थानों में एक साथ एप्लीकेशन कर देते हैं. इससे हर एप्लीकेशन पर हार्ड इंक्वायरी होती है, जिसका असर क्रेडिट प्रोफाइल पर पडता है. बैंक इसे अधिक कर्ज लेने की जरूरत के संकेत के रूप में देखते हैं. इसलिए जरूरत होने पर सोच समझकर केवल सही बैंक या वित्तीय संस्थान में ही एप्लीकेशन करना बेहतर माना जाता है.
यह भी पढ़ेंः EPFO का बड़ा अलर्ट, 26 से 28 जून तक नहीं कर पाएंगे PF क्लेम, UMANG ऐप की सेवाएं भी रहेंगी प्रभावित
लोन अप्रूवल की संभावना कैसे बढ़ाएं
जानकारों के मुताबिक, समय समय पर अपनी क्रेडिट रिपोर्ट जांचें, किसी भी गलती को तुरंत ठीक कराएं, पुराने कर्ज कम करें और सभी डॉक्यूमेंट सही तरीके से जमा करें. साथ ही बिना जरूरत कई जगह लोन के लिए एप्लीकेशन करने से बचें. इन आसान बातों का पालन करके भविष्य में पर्सनल लोन मिलने की संभावना काफी बढ़ाई जा सकती है.
Latest Stories
कमर्शियल गैस सिलेंडर से प्रतिबंध हटा, अब पहले जैसी सप्लाई; इंडस्ट्री से लेकर रेहड़ी वालों को मिलेगी राहत
EPFO का बड़ा अलर्ट, 26 से 28 जून तक नहीं कर पाएंगे PF क्लेम, UMANG ऐप की सेवाएं भी रहेंगी प्रभावित
LPG से लेकर EPFO निकासी तक, 1 जुलाई से बदलेंगे ये 5 नियम, जानें आपके लिए क्या होगा नया
