Maruti Suzuki Brezza फेसलिफ्ट में होंगे ये बदलाव, नया इंजन, बड़ा बूट स्पेस और प्रीमियम फीचर्स की होगी एंट्री
देश की सबसे लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी Maruti Suzuki Brezza जल्द नए Facelift अवतार में लॉन्च हो सकती है. नई Brezza में 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, अंडरबॉडी माउंटेड CNG सेटअप, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पावर्ड सीट एडजस्टमेंट और कई प्रीमियम फीचर्स मिलने की संभावना है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नया टर्बो इंजन बेहतर परफॉर्मेंस के साथ टैक्स बेनिफिट भी दे सकता है, जबकि अंडरबॉडी माउंटेड CNG सेटअप मिलने से बूट स्पेस बढ़ जाएगा.
Maruti Suzuki Brezza Facelift: देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी में शामिल मारुति सुजुकी ब्रेजा जल्द ही बड़े बदलावों के साथ बाजार में दस्तक दे सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ब्रेजा के Facelift मॉडल पर काम कर रही है, जिसमें सिर्फ डिजाइन ही नहीं, बल्कि इंजन, सीएनजी टेक्नोलॉजी और फीचर्स के स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं. सबसे बड़ा बदलाव नए टर्बो पेट्रोल इंजन के रूप में होगा, जिससे ब्रेजा पहले के मुकाबले ज्यादा दमदार प्रदर्शन करने में सक्षम हो सकती है.
मिलेगा नया 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन
NDTV Auto की रिपोर्ट के अनुसार, नई ब्रेजा Facelift में मौजूदा 1.5 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ एक नया 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी विकल्प के तौर पर उपलब्ध कराया जाएगा. यही इंजन फिलहाल कंपनी की Fronx में इस्तेमाल किया जा रहा है. Fronx में यह इंजन 100 हॉर्सपावर की ताकत और 147 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करता है.
हालांकि, माना जा रहा है कि ब्रेजा के लिए कंपनी इसकी ट्यूनिंग में बदलाव कर सकती है और पावर आउटपुट को थोड़ा बढ़ा सकती है. यदि ऐसा होता है, तो ब्रेजा उन ग्राहकों के लिए भी आकर्षक विकल्प बन सकती है जो बेहतर प्रदर्शन वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी की तलाश में हैं. वर्तमान में ब्रेजा में मिलने वाला 1.5 लीटर Petrol इंजन 103 हॉर्सपावर की ताकत और 136 एनएम का टॉर्क देता है. नए Turbo इंजन के आने से ग्राहकों को दो अलग-अलग इंजन विकल्प मिल सकते हैं.
छोटे इंजन से मिलेगा टैक्स का फायदा
नई 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट का एक बड़ा फायदा इसका इंजन साइज भी होगा. चूंकि इसकी क्षमता 1200 सीसी से कम होगी, इसलिए यह छोटे पेट्रोल इंजन वाले वाहनों पर लागू टैक्स स्ट्रक्चर का लाभ उठा सकती है. इससे कंपनी को कीमत प्रतिस्पर्धी रखने में मदद मिल सकती है और ग्राहकों को भी बेहतर वैल्यू मिलने की संभावना है.
अंडरबॉडी CNG से बढ़ेगी बूट स्पेस
नई ब्रेजा Facelift में एक और बड़ा बदलाव अंडरबॉडी माउंटेड CNG सिस्टम के रूप में देखने को मिल सकता है. हाल ही में सामने आई Spy तस्वीरों से संकेत मिले हैं कि कंपनी सीएनजी सिलेंडर को वाहन के फर्श के नीचे लगाने की तैयारी कर रही है. पारंपरिक सीएनजी कारों में सिलेंडर बूट स्पेस का बड़ा हिस्सा घेर लेते हैं, जिससे सामान रखने की जगह काफी कम हो जाती है.
लेकिन अंडरबॉडी CNG सेटअप में सिलेंडर नीचे लगाए जाते हैं, जिससे बूट स्पेस लगभग पूरी तरह उपयोग के लिए उपलब्ध रहता है. यह बदलाव खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए काफी उपयोगी होगा, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के साथ लंबी यात्राएं भी करते हैं. मारुति सुजुकी इससे पहले भी अपनी कुछ गाड़ियों में इस तरह की सीएनजी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर चुकी है और अब इसे ब्रेजा में भी शामिल किए जाने की संभावना जताई जा रही है.
फीचर्स में भी होगा बड़ा अपग्रेड
मैकेनिकल बदलावों के अलावा नई ब्रेजा के फीचर्स में भी कई अहम सुधार देखने को मिल सकते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, Facelift मॉडल में पहली बार वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स दी जा सकती हैं. फिलहाल यह सुविधा ब्रेजा में उपलब्ध नहीं है, जबकि इसके कई प्रतिद्वंद्वी मॉडल पहले से यह फीचर ऑफर करते हैं. संभावना है कि वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स केवल टॉप वेरिएंट्स में दी जाएंगी. गर्म मौसम वाले भारतीय बाजार में यह फीचर ग्राहकों के लिए काफी उपयोगी माना जाता है और ड्राइविंग के दौरान अतिरिक्त आराम प्रदान करता है.
पावर्ड सीट एडजस्टमेंट भी मिलेगा
नई ब्रेजा Facelift में फ्रंट सीट्स के लिए पावर्ड सीट एडजस्टमेंट फीचर भी दिया जा सकता है. अभी तक ब्रेजा में सीट एडजस्टमेंट पूरी तरह मैनुअल है. इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट मिलने से ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर अपनी सुविधा के अनुसार सीट की पोजिशन आसानी से सेट कर सकेंगे. इससे एसयूवी का प्रीमियम अनुभव और बेहतर होगा.
यह भी पढ़ें: राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दिया इस्तीफा, चंदा चोरी के मामले में 8 लोग गिरफ्तार
Latest Stories
Chetak को मिलेगा टर्बो बूस्ट! FY27 के लिए Bajaj Auto ने बनाया बड़ा प्लान; 125cc+ सेगमेंट पर भी रहेगा फोकस
भारत में चीन से जुड़े 370 मिलियन डॉलर के निवेश की तैयारी! 10 साल बाद ऑटो सेक्टर में होगी बड़ी एंट्री
भारत में हाइब्रिड कारों की नई लहर! अगले 12 महीनों में 6 बड़ी कंपनियां लॉन्च करेंगी नए मॉडल; चेक करें पूरी लिस्ट
