Stock Market Holidays: अक्टूबर में 11 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, नहीं होगी ट्रेडिंग; नोट कर लें डेट
अक्टूबर 2026 में NSE पर कुल 11 दिन कारोबार नहीं होगा. इनमें 2 दिन त्योहारों की छुट्टी और 9 दिन शनिवार और रविवार शामिल हैं. 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती और 20 अक्टूबर को दशहरा के चलते शेयर बाजार बंद रहेगा.

शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए अक्टूबर का महीना खास रहने वाला है. इस महीने NSE पर कुल 11 दिन कारोबार बंद रहेगा. इनमें 2 दिन सप्ताह के बीच आने वाली छुट्टियां हैं, जबकि बाकी 9 दिन शनिवार और रविवार के चलते बाजार बंद रहेगा. NSE के आधिकारिक ट्रेडिंग कैलेंडर के मुताबिक, अक्टूबर में 2 अक्टूबर, शुक्रवार को महात्मा गांधी जयंती के मौके पर बाजार बंद रहेगा. इसके बाद 20 अक्टूबर, मंगलवार को दशहरा के कारण शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा.
खास बात यह है कि 2 अक्टूबर शुक्रवार को छुट्टी होने के कारण निवेशकों को इसके बाद शनिवार और रविवार की भी छुट्टी मिलेगी. यानी बाजार लगातार 3 दिन बंद रहेगा.
अक्टूबर 2026 में कब-कब बंद रहेगा NSE?
| तारीख | दिन | छुट्टी/कारण |
|---|---|---|
| 2 अक्टूबर | शुक्रवार | महात्मा गांधी जयंती |
| 3 अक्टूबर | शनिवार | विकेंड |
| 4 अक्टूबर | रविवार | विकेंड |
| 10 अक्टूबर | शनिवार | विकेंड |
| 11 अक्टूबर | रविवार | विकेंड |
| 17 अक्टूबर | शनिवार | विकेंड |
| 18 अक्टूबर | रविवार | विकेंड |
| 20 अक्टूबर | मंगलवार | दशहरा |
| 24 अक्टूबर | शनिवार | विकेंड |
| 25 अक्टूबर | रविवार | विकेंड |
| 31 अक्टूबर | शनिवार | विकेंड |
2 अक्टूबर को गांधी जयंती की छुट्टी
2 अक्टूबर 2026 को शुक्रवार है. इस दिन महात्मा गांधी जयंती के चलते NSE पर कारोबार नहीं होगा. इसके बाद 3 और 4 अक्टूबर को शनिवार और रविवार होने के कारण बाजार बंद रहेगा. इस तरह 2 अक्टूबर से बाजार में लगातार तीन दिन कारोबार नहीं होगा और अगला कारोबारी दिन सोमवार होगा.
20 अक्टूबर को दशहरे पर बंद रहेगा बाजार
अक्टूबर में दूसरी कारोबारी छुट्टी 20 अक्टूबर, मंगलवार को होगी. इस दिन दशहरा यानी विजयादशमी के कारण NSE पर ट्रेडिंग बंद रहेगी. दशहरा भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है और 2026 में यह 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा.
2026 में आगे कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार?
NSE के 2026 के इक्विटी हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, अक्टूबर से दिसंबर के बीच कुल 5 निर्धारित सप्ताह के कारोबारी दिनों की छुट्टियां हैं.
- 2 अक्टूबर: महात्मा गांधी जयंती, शुक्रवार.
- 20 अक्टूबर: दशहरा, मंगलवार.
- 10 नवंबर: दिवाली-बलिप्रतिपदा, मंगलवार.
- 24 नवंबर: प्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु नानक देव, मंगलवार.
- 25 दिसंबर: क्रिसमस, शुक्रवार.
इसके अलावा 8 नवंबर को दिवाली लक्ष्मी पूजन के लिए ट्रेडिंग हॉलिडे रखा गया है. यह तारीख रविवार है. इस दिन विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र आयोजित किया जाएगा. इसके समय की जानकारी NSE की ओर से अलग से दी जाएगी.
शेयर बाजार का सामान्य समय क्या है?
जब बाजार खुला रहता है तो इक्विटी सेगमेंट में सामान्य ट्रेडिंग सोमवार से शुक्रवार तक होती है. शनिवार, रविवार और पहले से घोषित छुट्टियों पर बाजार बंद रहता है. सामान्य ट्रेडिंग सेशन का समय सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक होता है. वहीं प्री-ओपन सेशन सुबह 9:00 बजे से 9:15 बजे तक चलता है.
इसे भी पढ़ें- आखिरी मिनटों में बाजार ने दिखाई तेज रिकवरी, Sensex 243 तो Nifty 64 अंक गिरकर बंद; इन फैक्टर्स का दिखा असर