कमोडिटी ट्रेडिंग में बड़ा कदम, NSE जल्द लॉन्च करेगा ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स, तारीख तय, नैचुरल गैस अगला फोकस
NSE अब ऊर्जा बाजार में बड़ा दांव खेल रहा है. ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स लॉन्च और नेचुरल गैस कॉन्ट्रैक्ट की तैयारी से कमोडिटी ट्रेडिंग में हलचल तेज हो सकती है. MCX को सीधी चुनौती मिल सकती है और निवेशकों के लिए नए मौके खुलने वाले हैं.
भारत के कमोडिटी बाजार में एक नया मुकाबला आकार ले रहा है. शेयर बाजार के बड़े खिलाड़ी NSE अब ऊर्जा क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठा रहा है. क्रूड ऑयल और गैस जैसे अहम सेगमेंट में एंट्री के जरिए एक्सचेंज न सिर्फ अपने दायरे को बढ़ा रहा है, बल्कि MCX को सीधी चुनौती भी देने की तैयारी में है.
ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स की शुरुआत
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने S&P Global Energy (Platts) के साथ साझेदारी कर NSE Dated Brent Crude (Platts) फ्यूचर्स लॉन्च करने का ऐलान किया है. यह नया कॉन्ट्रैक्ट 13 अप्रैल 2026 से ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध होगा. इससे निवेशकों को अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों से जुड़े नए ट्रेडिंग विकल्प मिलेंगे.
SEBI की मंजूरी के बाद NSE अगले कुछ महीनों में इंडियन नेचुरल गैस कॉन्ट्रैक्ट भी लॉन्च करने जा रहा है. इससे ऊर्जा डेरिवेटिव सेगमेंट में एक्सचेंज की मौजूदगी और मजबूत होगी.
यह भी पढ़ें: 3 हिस्सों में बंटा Quess Corp, शेयर लुढ़का 52 वीक लो के पास, दिग्गजों ने लगाया है दांव, आप क्या करेंगे?
मार्केट शेयर बढ़ाने का लक्ष्य
फिलहाल NSE के पास WTI क्रूड कॉन्ट्रैक्ट में करीब 16% हिस्सेदारी है, जिसे अगले एक्सपायरी तक 30% से ज्यादा करने का लक्ष्य रखा गया है. ब्रेंट क्रूड और गैस कॉन्ट्रैक्ट लॉन्च होने से नए निवेशक जुड़ सकते हैं. अभी कमोडिटी बाजार में MCX का दबदबा है, लेकिन NSE की यह रणनीति बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ा सकती है और ट्रेडिंग वॉल्यूम में तेजी ला सकती है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
