FY26 में इंटरनेशनल फंड्स का जलवा! इन 8 म्यूचुअल फंड्स ने दिया 150% तक का रिटर्न, आपकी पड़ी नजर?
FY26 में जहां ज्यादातर इक्विटी म्यूचुअल फंड्स ने कमजोर या निगेटिव रिटर्न दिया, वहीं 8 इंटरनेशनल फंड्स ने 50 फीसदी से ज्यादा का शानदार रिटर्न देकर निवेशकों को चौंका दिया. देखें पूरी लिस्ट कि किस फंड ने कितना रिटर्न दिया.
International Mutual Fund: FY26 में इक्विटी म्यूचुअल फंड्स का प्रदर्शन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा, लेकिन कुछ अंतरराष्ट्रीय फंड्स ने असाधारण रिटर्न देकर निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा. 1 अप्रैल 2025 से 23 मार्च 2026 के बीच कुल 553 इक्विटी फंड्स में से केवल 253 फंड्स ही पॉजिटिव रिटर्न देने में सफल रहे. इनमें से भी महज 8 फंड्स ऐसे रहे, जिन्होंने 50 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया और ये सभी अंतरराष्ट्रीय फंड्स हैं.
Nippon India Taiwan Equity Fund
Nippon India Taiwan Equity Fund इस सूची में सबसे आगे रहा. इस फंड ने FY26 में करीब 158.46 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न दिया, जो इसे इस अवधि का टॉप परफॉर्मर बनाता है. ताइवान आधारित इक्विटी में निवेश करने वाले इस फंड को ग्लोबल टेक और सेमीकंडक्टर सेक्टर की तेजी का बड़ा फायदा मिला.
DSP World Mining Overseas Equity Omni FoF
DSP World Mining Overseas Equity Omni FoF दूसरे स्थान पर रहा, जिसने 83.26 फीसदी का मजबूत रिटर्न दिया. यह फंड वैश्विक माइनिंग कंपनियों में निवेश करता है, और कमोडिटी कीमतों में आई तेजी ने इसके प्रदर्शन को मजबूती दी.
ICICI Prudential Strategic Metal and Energy Equity FoF
ICICI Prudential Strategic Metal and Energy Equity FoF ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 69.93 फीसदी का रिटर्न दिया. मेटल और एनर्जी सेक्टर में वैश्विक स्तर पर आई तेजी का इस फंड को सीधा फायदा मिला.
DSP Global Clean Energy Overseas Equity Omni FoF
DSP Global Clean Energy Overseas Equity Omni FoF ने 69.53 फीसदी का रिटर्न दर्ज किया. क्लीन एनर्जी और ग्रीन टेक्नोलॉजी सेक्टर में बढ़ते निवेश और पॉलिसी सपोर्ट ने इस फंड के प्रदर्शन को सहारा दिया.
Mirae Asset Global Electric & Autonomous Vehicles Equity Passive FoF
Mirae Asset Global Electric & Autonomous Vehicles Equity Passive FoF ने 58.25 फीसदी का रिटर्न दिया. इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और ऑटोमेशन सेक्टर में ग्लोबल ग्रोथ ट्रेंड का इस फंड को सीधा फायदा मिला.
HSBC Brazil Fund
HSBC Brazil Fund ने FY26 में 56.23 फीसदी का रिटर्न दिया. ब्राजील की अर्थव्यवस्था में सुधार और कमोडिटी सेक्टर में मजबूती ने इस फंड के प्रदर्शन को बेहतर बनाया.
Edelweiss Emerging Markets Opportunities Equity Offshore Fund
Edelweiss Emerging Markets Opportunities Equity Offshore Fund ने 55.28 फीसदी का रिटर्न दिया. उभरते बाजारों में निवेश करने वाले इस फंड को विभिन्न देशों में आई तेजी का लाभ मिला.
DSP US Specific Equity Omni FoF
DSP US Specific Equity Omni FoF इस सूची में अंतिम स्थान पर रहा, लेकिन इसने भी 50.59 फीसदी का मजबूत रिटर्न दिया. अमेरिकी बाजार में टेक और ग्रोथ स्टॉक्स की तेजी ने इस फंड को सपोर्ट किया.
अधिकतर फंड्स ने दिया नेगेटिव रिटर्न
अगर पूरे परिदृश्य पर नजर डालें तो 245 फंड्स का रिटर्न 0.01 फीसदी से 45.63 फीसदी के बीच रहा, जबकि करीब 300 फंड्स ने निगेटिव रिटर्न दिया, जिसमें निवेशकों को 0.01 फीसदी से 28.13 फीसदी तक का नुकसान उठाना पड़ा. यह विश्लेषण बताता है कि FY26 में निवेश के लिहाज से अंतरराष्ट्रीय फंड्स ने बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि घरेलू बाजार में अस्थिरता अधिक देखने को मिली. हालांकि, यह आंकड़े केवल प्रदर्शन को दर्शाते हैं, न कि किसी निवेश की सलाह.
ये भी पढ़ें- इस फंड ने ₹10000 की मंथली SIP को 19 साल में बनाया ₹1.59 करोड़, इन स्टॉक्स में सबसे अधिक होल्डिंग
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
ये हैं FD से ज्यादा रिटर्न देने वाले 5 म्यूचुअल फंड, 1 साल में दिया 18% तक का रिटर्न
इस फंड ने ₹10000 की मंथली SIP को 19 साल में बनाया ₹1.59 करोड़, इन स्टॉक्स में सबसे अधिक होल्डिंग
म्यूचुअल फंड्स में निवेश के लिए गिफ्ट कार्ड्स और प्रीपेड इंस्ट्रूमेंट्स को मिल सकती है अनुमति, SEBI कर रहा विचार
