सोमवार को इस शेयर पर रखें फोकस! कंपनी की सब्सिडियरी को मिला ₹1,600 करोड़ का मेगा ऑर्डर
Thermax समूह की कंपनी TBWES को 1,600 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है, जिससे कंपनी की ऑर्डर बुक और ग्रोथ आउटलुक मजबूत हुआ है. पावर सेक्टर में इस डील को बड़ा संकेत माना जा रहा है, जिस पर निवेशकों की नजर बनी हुई है.
Share Market news: थर्मल पावर सेक्टर से जुड़ी बड़ी कंपनियों के लिए ऑर्डर बुक का मजबूत होना हमेशा निवेशकों का ध्यान खींचता है. इसी कड़ी में Thermax समूह की कंपनी TBWES को एक बड़ा ऑर्डर मिला है, जिससे कंपनी के बिजनेस और भविष्य की ग्रोथ को लेकर सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं. ऐसे में सोमवार को कंपनी के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है.
₹1,600 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला
Thermax Babcock & Wilcox Energy Solutions Limited (TBWES) को सेंट्रल इंडिया में बन रहे 1×800 मेगावाट अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्रोजेक्ट के लिए करीब 1,600 करोड़ रुपये का बॉयलर पैकेज सप्लाई ऑर्डर मिला है. कंपनी के मुताबिक, यह ऑर्डर एक प्रमुख थर्मल पावर प्रोजेक्ट कंपनी से मिला है.
इस प्रोजेक्ट में TBWES बॉयलर का निर्माण, सप्लाई, कमीशनिंग और परफॉर्मेंस टेस्टिंग का पूरा काम संभालेगी. यानी कंपनी इस प्रोजेक्ट में शुरू से लेकर अंत तक अहम भूमिका निभाएगी.
कंपनी क्या काम करती है
TBWES, Thermax Limited की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है. यह कंपनी अलग-अलग ईंधनों से स्टीम जनरेशन के लिए उपकरण और समाधान देती है. साथ ही, इंडस्ट्रियल प्रोसेस से निकलने वाली हीट को रिकवर करने के समाधान भी उपलब्ध कराती है. कंपनी के पास पुराने बॉयलर और हीटर के अपग्रेडेशन और मॉडर्नाइजेशन की भी सेवाएं हैं.
यह भी पढ़ें: कमोडिटी ट्रेडिंग में बड़ा कदम, NSE जल्द लॉन्च करेगा ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स, तारीख तय, नैचुरल गैस अगला फोकस
शेयर का प्रदर्शन कैसा रहा
शुक्रवार को Thermax का शेयर 3,197 रुपये पर बंद हुआ. पिछले तीन महीनों में शेयर करीब 6% चढ़ा है. वहीं, पांच साल में इसने 142% से ज्यादा का रिटर्न दिया है. कंपनी का 52 हफ्तों का लो 2,742 रुपये और हाई 4,091 रुपये है. फिलहाल कंपनी का मार्केट कैप 38,039 करोड़ रुपये के आसपास है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
इस पावर स्टॉक पर आया बड़ा अपडेट! शेयरों में हलचल! FIIs का भी लगा है पैसा, रखें नजर
कमोडिटी ट्रेडिंग में बड़ा कदम, NSE जल्द लॉन्च करेगा ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स, तारीख तय, नैचुरल गैस अगला फोकस
₹100 से सस्ते इस शेयर पर रखें नजर, कंपनी का टेलीकॉम से डिफेंस तक बड़ा दांव, अब ₹580 करोड़ के कैपेक्स से बूस्ट की तैयारी
