एक बाइक ने OLA की कर दी चांदी, 9 फीसदी चढ़ गए शेयर, कंपनी ने खेला 60000 रुपये का दांव

Ola Electric Mobility Ltd के शेयरों में 8.72 फीसदी की तेजी आई है. यह उछाल कंपनी द्वारा Roadster X बाइक की कीमत 60000 रुपये घटाने के बाद देखने को मिला. नई कीमत 129999 रुपये कर दी गई है. कंपनी ने यह कदम बैटरी लागत में कमी और बढ़ते प्रोडक्शन के कारण उठाया है. बढ़ती डिमांड और सस्ती कीमत से कंपनी के भविष्य को लेकर उम्मीदें मजबूत हुई हैं.

Ola Electric Mobility Ltd के शेयरों में 2 अप्रैल को तेज उछाल देखने को मिला. Image Credit: money9live

Ola Electric Mobility Share: इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर की कंपनी Ola Electric Mobility Ltd के शेयरों में 2 अप्रैल को तेज उछाल देखने को मिला. कंपनी का शेयर 8.72 फीसदी बढ़कर 28.19 रुपये पर पहुंच गया. इस तेजी के पीछे बड़ा कारण कंपनी की नई रणनीति है. Ola Electric ने अपनी फ्लैगशिप बाइक Roadster X की कीमत में भारी कटौती की है. इससे ग्राहकों के साथ- साथ निवेशकों का भरोसा भी बढ़ा है. कंपनी अब सस्ती कीमत के जरिए ज्यादा बाजार हिस्सेदारी हासिल करना चाहती है.

शेयर में आई तेज उछाल

Ola Electric के शेयर में एक दिन में करीब 2.26 रुपये की तेजी आई. इस तेजी के साथ शेयर 28.19 रुपये तक पहुंच गया. हालांकि बाद में इसमें गिरावट आई और यह 6.8 फीसदी की तेजी के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. बाजार में यह उछाल कंपनी की नई घोषणा के बाद आया है. निवेशकों को उम्मीद है कि कीमत कम करने से कंपनी की बिक्री बढ़ेगी.

इसी वजह से शेयर में खरीदारी देखने को मिली. कंपनी के शेयर पिछले 1 साल में लगभग 50 फीसदी तक गिरे हैं. कंपनी का मार्केट कैप 12187 करोड़ रुपये है. शेयर का 52 हफ्तों का हाई 71.2 रुपये और लो 21.2 रुपये रहा है. कंपनी का बुक वैल्यू 9.84 रुपये है, जबकि डिविडेंड यील्ड शून्य है. हालांकि ROCE माइनस 28.1 फीसदी और ROE माइनस 108 फीसदी है.

बाइक की कीमत में बड़ी कटौती

कंपनी ने अपनी Roadster X 9.1 kWh बाइक की कीमत 60000 रुपये तक घटा दी है. पहले इसकी कीमत 189999 रुपये थी, जो अब घटकर 129999 रुपये हो गई है. यह कदम ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए उठाया गया है. सस्ती कीमत के कारण अब ज्यादा लोग इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने की ओर बढ़ सकते हैं.

कीमत घटाने के पीछे वजह

कंपनी के अनुसार यह कटौती बैटरी कॉस्ट में कमी के कारण संभव हुई है. Ola Electric अपनी 4680 Bharat Cell तकनीक का उपयोग कर रही है. जैसे जैसे प्रोडक्ट बढ़ा है, लागत कम हुई है. कंपनी ने इस फायदे को सीधे ग्राहकों तक पहुंचाने का फैसला किया है. इससे कंपनी को बाजार में बढ़त मिल सकती है. कंपनी ने बताया कि इस बाइक की डिमांड काफी तेजी से बढ़ी है. End ICE Age कैंपेन के दौरान मांग पांच गुना तक बढ़ी है. मार्च महीने में कंपनी ने 150 फीसदी की मासिक ग्रोथ दर्ज की. रजिस्ट्रेशन 10000 यूनिट से ऊपर पहुंच गए.

ये भी पढ़ें- इन पांच वजहों से टूटकर बिखरा शेयर बाजार, चंद मिनटों में निवेशकों के डूबे 9 लाख करोड़, इन शेयरों में भारी गिराव

दमदार फीचर्स से लैस बाइक

Roadster X बाइक एक बार चार्ज में 500 किलोमीटर तक चलने का दावा करती है. इसकी टॉप स्पीड 116 किलोमीटर प्रति घंटा है. इसे पूरी तरह चार्ज होने में करीब 7.9 घंटे लगते हैं. बाइक में USB चार्जिंग पोर्ट और डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. यह इसे एक मजबूत और आधुनिक विकल्प बनाता है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.