इस PSU स्टॉक में भारी बिकवाली! 4 फीसदी तक टूटे शेयर, जानें क्यों मची खलबली?
कंपनी ने Q4FY26 में 6,649.97 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो सालाना आधार पर सिर्फ 3 फीसदी ज्यादा रहा. हालांकि ग्लोबल बाजार में कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी रहीं, लेकिन उत्पादन में गिरावट की वजह से कंपनी का प्रदर्शन कमजोर रहा.
ONGC Share Price: Oil and Natural Gas Corporation यानी ONGC के शेयरों में बुधवार को जोरदार गिरावट देखने को मिली. कंपनी के मार्च तिमाही (Q4FY26) के नतीजे बाजार की उम्मीदों से कमजोर रहे, जिसके बाद निवेशकों ने शेयरों में बिकवाली की. बुधवार को ONGC का शेयर करीब 4 फीसदी टूटकर 275.5 रुपये तक पहुंच गया. सुबह कारोबार के दौरान शेयर 3.74 फीसदी की कमजोरी के साथ 276.75 रुपये के आसपास ट्रेड करता नजर आया.
मुनाफे में मामूली बढ़त
कंपनी ने Q4FY26 में 6,649.97 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो सालाना आधार पर सिर्फ 3 फीसदी ज्यादा रहा. हालांकि ग्लोबल बाजार में कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी रहीं, लेकिन उत्पादन में गिरावट की वजह से कंपनी का प्रदर्शन कमजोर रहा.
कच्चे तेल और गैस उत्पादन में गिरावट
ONGC का क्रूड ऑयल उत्पादन तिमाही आधार पर 3 फीसदी और सालाना आधार पर 6 फीसदी घट गया. वहीं प्राकृतिक गैस उत्पादन में भी गिरावट दर्ज की गई. गैस उत्पादन Q-o-Q आधार पर 4 फीसदी और सालाना आधार पर 3 फीसदी कम रहा.
रेवेन्यू लगभग स्थिर रहा
Q4FY26 में कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 35,928 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 34,982 करोड़ रुपये था. यानी कंपनी की आय में बहुत ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला.
बिक्री और ऑयल रियलाइजेशन डाटा
कंपनी के मुताबिक, Q4 के दौरान क्रूड ऑयल बिक्री 4.6 मिलियन मेट्रिक टन (MMT) रही, जबकि प्राकृतिक गैस बिक्री 3.8 बिलियन क्यूबिक मीटर (BCM) दर्ज की गई. वैल्यू एडेड प्रोडक्ट्स (VAP) की बिक्री 595 हजार मेट्रिक टन रही. वहीं कंपनी का ऑयल रियलाइजेशन 78.3 डॉलर प्रति बैरल दर्ज किया गया.
शेयर का प्रदर्शन
Oil and Natural Gas Corporation का शेयर पिछले एक हफ्ते में करीब 6.66 फीसदी गिरा है. हालांकि, पिछले एक साल में शेयर ने करीब 12.53 फीसदी का रिटर्न दिया है. वहीं, पिछले तीन महीनों में इसमें करीब 1.2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है.
इसे भी पढ़ें- Q4 नतीजों के बाद इस शेयर में लगा अपर सर्किट, मुनाफे में 310% की उछाल, भाव ₹100 से कम
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
ESDS Software की ब्लॉकबस्टर लिस्टिंग! IPO प्राइस से 76% प्रीमियम पर हुआ डेब्यू, NSE पर 757 रुपये पर खुला शेयर
SUVs और EVs का बढ़ता क्रेज, टायर कंपनियों की बल्ले-बल्ले! CEAT समेत इन 3 स्टॉक्स पर रखें नजर
Opening Bell: सेंसेक्स 500 से अधिक अंक चढ़ा, निफ्टी 23900 के पार; IT, PSU और बैंक शेयरों में तेजी
