Opening Bell: सेंसेक्स 107 अंक टूटा, Nifty भी गिरा; Metal और Auto शेयरों पर दबाव, IT में दिखी तेजी
भारतीय शेयर मार्केट की शुरुआत मंगलवार को गिरावट के साथ हुई. Sensex 107 अंक और Nifty 52 अंक टूटकर कारोबार करते दिखे. ग्लोबल बाजारों में कमजोरी, टेक्नोलॉजी शेयरों पर दबाव और Nvidia के नतीजों को लेकर बनी चिंता से निवेशकों का सेंटीमेंट कमजोर रहा.

शेयर मार्केट की शुरुआत मंगलवार को गिरावट के साथ हुई. ग्लोबल बाजारों में कमजोरी और टेक्नोलॉजी शेयरों पर दबाव का असर घरेलू बाजार पर भी दिखा. सुबह Sensex 107.22 अंक गिरकर 77261.89 पर कारोबार कर रहा था. वहीं Nifty 50 में 52.40 अंक की गिरावट रही और यह 24166.65 पर आ गया. निवेशकों की नजर Nvidia के नतीजों पर है. इसके अलावा कच्चे तेल की कीमत और ईरान से जुडे़ घटनाक्रम भी बाजार को प्रभावित कर सकते हैं.
Nifty और Sensex में गिरावट
मंगलवार को शुरुआती कारोबार में Sensex और Nifty दोनों दबाव में नजर आए. Sensex 107.22 अंक या 0.14 फीसदी गिरकर 77261.89 पर पहुंच गया. Nifty 50 में 52.40 अंक या 0.22 फीसदी की गिरावट रही और यह 24166.65 पर कारोबार करता दिखा. Nifty 50 में Cipla, Hindalco Industries और Tata Consumer Products प्रमुख गिरने वाले शेयरों में रहे. वहीं Nifty MidCap और Nifty SmallCap में भी करीब 0.22 फीसदी और 0.21 फीसदी की गिरावट रही.
इन सेक्टर में दिखा ज्यादा दबाव
सेक्टोरल कारोबार की बात करें तो Nifty Metal और Nifty Auto सबसे ज्यादा दबाव में रहे. दूसरी ओर Nifty IT और Nifty PSU Bank में तेजी देखने को मिली. ग्लोबल टेक्नोलॉजी शेयरों में कमजोरी का असर भारतीय IT और टेक शेयरों पर भी नजर रखी जा रही है. निवेशक Nvidia के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं. इन नतीजों से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर होने वाले खर्च और टेक्नोलॉजी कंपनियों की कमाई को लेकर संकेत मिल सकते हैं.
ग्लोबल बाजारों में भी कमजोरी
अमेरिकी बाजार सोमवार को मिले जुले रुख के साथ बंद हुए. S&P 500 में 0.3 फीसदी और Nasdaq में 0.8 फीसदी की गिरावट रही. हालांकि Dow Jones 0.3 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ. एशियाई बाजारों में भी दबाव देखने को मिला. Nikkei 225 में 0.74 फीसदी, Hang Seng में 1.89 फीसदी और Shanghai Composite में 0.59 फीसदी की गिरावट रही. Kospi में 3.12 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज हुई. ग्लोबल टेक्नोलॉजी शेयरों में कमजोरी बाजार की चिंता बढ़ा रही है.
कच्चा तेल और ईरान पर नजर
ईरान पर अमेरिका के नए प्रतिबंध और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर चिंता बाजार के लिए अहम बनी हुई है. ब्रेंट क्रूड करीब 90.72 डॉलर प्रति बैरल और WTI crude करीब 86.02 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. ऊंची तेल कीमतें भारत के लिए चिंता का विषय हैं क्योंकि इससे आयात बिल बढ़ सकता है.
Gold और Silver में मजबूती
ग्लोबल बाजारों में अनिश्चितता के बीच सोने की कीमतों में मजबूती बनी हुई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में Gold करीब 4700 डॉलर प्रति औंस पर रहा. वहीं MCX Gold Futures करीब 163550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था. Silver करीब 69 डॉलर प्रति औंस और MCX Silver करीब 246150 रुपये प्रति किलो पर रहा. सुरक्षित निवेश की मांग बढने से Gold और Silver पर निवेशकों की नजर बनी हुई है. ऊंची कीमतों के बीच गोल्ड फाइनेंसिंग और कमोडिटी से जुड़ी कंपनियां भी फोकस में रह सकती हैं.
ये भी पढ़ें- Stock to Watch: TCS, ICICI बैंक, हिंदुस्तान कॉपर और पिरामल फाइनेंस पर रखें, शेयरों में दिख सकती है हलचल
IPO बाजार में भी हलचल
मंगलवार को Annu Projects का 175.06 करोड़ रुपये का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा. इसके अलावा Sumax Engineering का 53.40 करोड़ रुपये का IPO भी निवेशकों के लिए खुलेगा. Symbiotec Pharmalab, Skyways Air और Hy Tech Engineers के IPO का मंगलवार को दूसरा दिन होगा. SME सेगमेंट में Madhur Knit और ABH Healthcare के IPO भी दूसरे दिन बोली के लिए खुले रहेंगे. Augmont Enterprises का IPO भी दूसरे दिन जारी रहेगा और कंपनी इस इश्यू से 825 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.