₹310 से Paytm शेयर ने मारी 410% छलांग, अब IPO भाव पर नजर; निवेशकों को कब मिलेगा मुनाफा?
Paytm की पैरेंट कंपनी One97 Communications का शेयर मई 2024 के 310 रुपये के निचले स्तर से 410% से ज्यादा चढ़ चुका है. अब शेयर अपने 2021 के IPO भाव से करीब 36% दूर है. Paytm के IPO में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए यह रिकवरी काफी अहम है. नवंबर 2021 में कंपनी के शेयर की बाजार में कमजोर शुरुआत हुई थी और यह IPO भाव से करीब 9 फीसदी नीचे 1955 रुपये पर लिस्ट हुआ था.

Paytm की पैरेंट कंपनी One 97 Communications के शेयर ने पिछले करीब दो साल में जबरदस्त रिकवरी की है. मई 2024 में 310 रुपये के निचले स्तर तक पहुंचने वाला शेयर अब वहां से 410 रुपये से ज्यादा चढ़ चुका है. अब निवेशकों की नजर 2021 के IPO वाले भाव पर है, जिससे शेयर करीब 36 फीसदी दूर है.
Paytm के IPO में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए यह रिकवरी काफी अहम है. नवंबर 2021 में कंपनी के शेयर की बाजार में कमजोर शुरुआत हुई थी और यह IPO भाव से करीब 9 फीसदी नीचे 1955 रुपये पर लिस्ट हुआ था. इसके बाद शेयर में लगातार गिरावट आई और मई 2024 में यह 310 रुपये के निचले स्तर तक पहुंच गया. हालांकि, इसके बाद शेयर ने जोरदार वापसी की और अब IPO वाले भाव के करीब पहुंच रहा है.
₹310 से 410% से ज्यादा चढ़ा Paytm शेयर
सोमवार को Paytm के शेयर में करीब 10 फीसदी की तेजी आई. इसके साथ ही शेयर अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 310 रुपये से करीब 411 फीसदी ऊपर पहुंच गया. वहीं आज यानी 11 अगस्त को भी इसके शेयर में 1.40 फीसदी की तेजी के साथ 1610 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है.
यानी मई 2024 में जिस शेयर के लिए निवेशकों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा था, उसमें अब करीब दो साल में जबरदस्त रिकवरी हो चुकी है. अब बड़ा सवाल यह है कि क्या Paytm शेयर अपने IPO वाले 2150 रुपये के आसपास के भाव को फिर से हासिल कर पाएगा?
आगे कहां जा सकता है Paytm शेयर?
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक Paytm शेयर अब रिकवरी के दौर से निकलकर मजबूत तेजी के दौर में पहुंच चुका है. कई महीनों तक एक दायरे में रहने के बाद शेयर ने 1350 रुपये के स्तर के ऊपर ब्रेकआउट दिया है. तकनीकी तौर पर यह एक सकारात्मक संकेत है. अगर तेजी आगे भी बनी रहती है तो शेयर की अगली चाल में 1650 से 1750 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है.
हालांकि, शेयर में पहले ही काफी तेजी आ चुकी है. ऐसे में कुछ निवेशक मुनाफावसूली कर सकते हैं या शेयर कुछ समय के लिए एक दायरे में रह सकता है. खासकर इसलिए क्योंकि तेजी दिखाने वाले तकनीकी संकेतक अब ऊंचे स्तर पर पहुंच गए हैं.
वहीं रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि IPO निवेशकों के लिए 2150 रुपये का स्तर अब दूर नहीं है, लेकिन अभी यह मान लेना जल्दबाजी होगी कि IPO वाला भाव वापस मिल ही जाएगा. रिपोर्ट में बताया गया है कि शेयर के लिए 1350 से 1400 रुपये का स्तर काफी अहम है. अगर Paytm इस दायरे के ऊपर बना रहता है तो शेयर की बड़ी रिकवरी की कहानी आगे भी बनी रह सकती है.
एक हफ्ते में 12% से ज्यादा चढ़ा शेयर
Paytm शेयर ने हाल के दिनों में भी अच्छा प्रदर्शन किया है. शेयर पिछले एक हफ्ते में 12% से ज्यादा चढ़ चुका है. एक महीने में इसमें करीब 18% की तेजी आई है. साल 2026 में अब तक Paytm शेयर करीब 23% ऊपर है. अगर लंबी अवधि की बात करें तो एक साल में शेयर करीब 49% चढ़ा है, जबकि तीन साल में इसमें करीब 85% की तेजी आई है. फिलहाल Paytm का मार्केट कैप 103200 करोड़ रुपये है.
IPO निवेशकों के लिए क्या मायने रखता है?
Paytm के IPO में निवेश करने वालों के लिए शेयर की मौजूदा तेजी निश्चित तौर पर राहत लेकर आई है. IPO के समय 2150 रुपये के आसपास का भाव रखने वाला शेयर एक समय 310 रुपये तक गिर गया था. अब 310 रुपये से 410% से ज्यादा की रिकवरी के बाद शेयर IPO भाव के करीब पहुंच रहा है. लेकिन IPO वाले भाव तक पहुंचने के लिए अभी भी करीब 36% की तेजी की जरूरत है. ऐसे में निवेशकों को सिर्फ इस उम्मीद पर फैसला नहीं लेना चाहिए कि शेयर पुराने भाव तक वापस पहुंच जाएगा.
इसे भी पढ़ें- Vodafone Idea में लौटी तेजी! शेयर 3% चढ़ा, Loss घटने के साथ पहली बार बढ़े Subscribers
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.