इस स्टॉक में लगा 20% का अपर सर्किट, 50 मिलियन डॉलर के निवेश से मिला बूस्ट, भाव ₹10 से कम

मार्च 2026 तिमाही में कंपनी के वित्तीय नतीजे दबाव में रहे. कंपनी की आय 37.24 करोड़ रुपये से घटकर 33.51 करोड़ रुपये रह गई, जो करीब 10 फीसदी की गिरावट को दर्शाती है. वहीं, नेट प्रॉफिट 60 लाख रुपये से घटकर 26 लाख रुपये रह गया. हालांकि कमजोर वित्तीय प्रदर्शन के बावजूद निवेश और विस्तार से जुड़ी खबरों ने निवेशकों का उत्साह बढ़ाया है.

10 रुपये से कम का शेयर Image Credit: Canva

पेनी स्टॉक Danube Industries के शेयरों में मंगलवार को जोरदार खरीदारी देखने को मिली. कंपनी में 50 मिलियन डॉलर के प्रस्तावित रणनीतिक निवेश की खबर के बाद शेयर 20 फीसदी के अपर सर्किट पर पहुंच गया. कारोबार के दौरान शेयर 20 फीसदी उछलकर 6.44 रुपये के स्तर पर पहुंच गया. कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप करीब 58.60 करोड़ रुपये है.

क्या हुआ?

Fox Petroleum Group ने अहमदाबाद स्थित Danube Industries Limited में 50 मिलियन डॉलर के प्रस्तावित रणनीतिक निवेश की घोषणा की है. यह निवेश कंपनी के विस्तार, तकनीकी विकास और कारोबार वृद्धि को सपोर्ट देने के लिए किया जाएगा. दोनों कंपनियों के बीच यह एक रणनीतिक साझेदारी का हिस्सा होगा, जिसके तहत Danube Industries को एक टेक्नोलॉजी-केंद्रित कंपनी के रूप में विकसित करने की योजना है.

दो चरणों में होगा निवेश

प्रस्तावित निवेश दो चरणों में किया जाएगा. पहले चरण में 25 मिलियन डॉलर और दूसरे चरण में 25 मिलियन डॉलर का निवेश किया जाएगा. हालांकि यह निवेश आवश्यक कॉर्पोरेट मंजूरियों और रेगुलेटरी स्वीकृतियों के अधीन रहेगा. पहली किश्त का उपयोग कंपनी के मौजूदा कारोबार को मजबूत करने और विस्तार के लिए किया जाएगा, जबकि दूसरी किश्त का इस्तेमाल संभावित अधिग्रहणों और दीर्घकालिक विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने में किया जाएगा.

15 अगस्त को बड़ा ऐलान

कंपनी ने अपनी लॉन्ग टर्म रणनीति के तहत 15 अगस्त को AeroDefence Division लॉन्च करने की घोषणा की है. इसके जरिए Danube Industries एयरोस्पेस, डिफेंस और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी सेक्टर में कदम रखेगी.

वित्तीय प्रदर्शन कैसा रहा?

मार्च 2026 तिमाही में कंपनी के वित्तीय नतीजे दबाव में रहे. कंपनी की आय 37.24 करोड़ रुपये से घटकर 33.51 करोड़ रुपये रह गई, जो करीब 10 फीसदी की गिरावट को दर्शाती है. वहीं, नेट प्रॉफिट 60 लाख रुपये से घटकर 26 लाख रुपये रह गया. हालांकि कमजोर वित्तीय प्रदर्शन के बावजूद निवेश और विस्तार से जुड़ी खबरों ने निवेशकों का उत्साह बढ़ाया है.

कंपनी का कारोबार

Danube Industries इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स, कंप्यूटर पेरिफेरल्स और सुरक्षा उपकरणों की सोर्सिंग, वितरण और आपूर्ति के कारोबार में सक्रिय है. कंपनी अब टेक्निकल-बेस्ड नए क्षेत्रों में विस्तार की दिशा में काम कर रही है. बाजार का मानना है कि यदि 50 मिलियन डॉलर का यह प्रस्तावित निवेश पूरा होता है, तो कंपनी की विकास संभावनाओं को बड़ा सपोर्ट मिल सकता है. यही वजह है कि इस खबर के बाद शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिली और यह 20 फीसदी के अपर सर्किट पर पहुंच गया.

इसे भी पढ़ें- पानी संकट के बीच चमका यह शेयर, 1 महीने में 45% उछला; रेखा झुनझुनवाला के पास हैं 50 लाख शेयर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.